मिडिल ईस्ट में टेंशन के बीच मदीना में मिला बड़ा खजाना, सऊदी की बढ़ सकती है ताकत

Saudi Arabia News: किंगडम ऑफ सऊदी अरेबिया को मिनरल की डिस्कवरी में बड़ी कामयाबी मिली है, वहां की सरकार का दावा है कि मदीन के इलाके में सैंकड़ों टन ओर की खोज की है जिसमें रेयर अर्थ एलिमेंट्स और यूरेनियम शामिल हैं.

Mohammed bin Salman AI Image

मोहम्मद बिन सलमान (AI Image)

Uranium-Bearing Ore Discovered In Medina: सऊदी अरब ने मदीना इलाके में करीब 110 मिलियन टन ऐसे अयस्क की खोज की है जिसमें यूरेनियम और रेयर अर्थ एलिमेंट्स हैं. ऊर्जा मंत्री प्रिंस अब्दुलअजीज बिन सलमान ने कहा कि जबल सायद प्रोजेक्ट में भूवैज्ञानिक खोज से भारी रेयर अर्थ एलिमेंट्स और अच्छी मात्रा में यूरेनियम जैसे अहम खनिज संसाधनों का पता चला है. ये ऐलान ऐसे वक्त में हुआ है जब पूरे मिडिल ईस्ट में तनाव बना हुआ है; सऊदी अरब को अपने रीजनल राइवल ईरान के साथ संबंधों को संभालना है और साथ ही इलाके में संघर्षों से जुड़ी सुरक्षा चुनौतियों का भी सामना करना पड़ रहा है.

विज्ञापन

विजन 2030 रणनीति का हिस्सा

ये खोज सऊदी अरब के उस बड़ी कोशिशों के लिए अहम है जिसके तहत वो पारंपरिक तेल उत्पादन से आगे बढ़कर अपने खनन और ऊर्जा क्षेत्रों का विस्तार करना चाहता है. अपने विजन 2030 प्रोग्राम के तहत, रियाद घरेलू खनिज संसाधनों को विकसित करने और परमाणु ऊर्जा के लिए बड़ी भूमिका स्थापित करने की कोशिश कर रहा है. यूरेनियम संसाधन संभावित रूप से सऊदी अरब की सिविलियन न्यूक्लियर पावर प्लान में मदद कर सकते हैं, हालांकि यूरेनियम-युक्त अयस्क की मौजूदगी का मतलब ये नहीं है कि देश ने परमाणु ईंधन का उत्पादन कर लिया है.

विज्ञापन

अमेरिका-सऊदी परमाणु सहयोग

ये ऐलान वाशिंगटन और रियाद के बीच सिविलियन न्यूक्लियर एनर्जी में सहयोग बढ़ाने के समझौतों के बाद हुई है. इस साझेदारी में अमेरिकी कंपनियों के शामिल होने की उम्मीद है जो सऊदी अरब के परमाणु कार्यक्रम के विकास में मदद करेंगी.

बातचीत में एक अहम मुद्दा रियाद की न्यूक्लियर फ्यूल साइकिल से जुड़ी घरेलू क्षमताएं विकसित करने में दिलचस्पी रही है, जिसमें यूरेनियम एनरिचमेंट भी शामिल है. इस संभावना ने अंतरराष्ट्रीय ध्यान खींचा है क्योंकि एनरिचमेंट तकनीक का नागरिक और सैन्य दोनों तरह से इस्तेमाल हो सकता है. सऊदी अरब का कहना है कि उसकी न्यूक्लियर एम्बिशन पीसफुल एनर्जी यूज पर फोकस्ड है.

विज्ञापन

सऊदी की बढ़ेगी ताकत?

खनिज की ये खोज रियाद की पोजीशन को मजबूत कर सकती है क्योंकि वो घरेलू संसाधनों को विकसित करने, हाइड्रोकार्बन पर डिपेंडेंसी कम करने और ग्लोबल एनर्जी मार्केट्स में अपनी रणनीतिक अहमियत बढ़ाने की कोशिश कर रहा है. हालांकि, अयस्क संसाधन का आकार और उससे निकाला जा सकने वाला यूरेनियम जरूरी नहीं कि एक ही हो; इसकी व्यावसायिक क्षमता का पता लगाने के लिए और ज्यादा खोज और असेस्मेंट की जरूरत होगी.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ