साउथ अफ्रीका में भीषण हादसे में 21 लोगों की मौत, दो मिनी बस की आमने-सामने हुई टक्कर

साउथ अफ्रीका के वेस्टर्न केप प्रांत में रविवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में दो मिनीबस टैक्सियों की आमने-सामने हुई टक्कर में कम से कम 21 लोगों की जान चली गई है. प्रशासन और राहत दल मौके पर पहुंचे हैं तथा मामले की विस्तृत जांच की जा रही है.

South Africa Road Accident, Western Cape Accident, South Africa News Hindi, Cape Town Road Mishap

साउथ अफ्रीका के वेस्टर्न केप प्रांत में सोमवार को एक भीषण सड़क हादसा. Credit: X ( @WCLiveTraffic )

साउथ अफ्रीका से एक बड़े और दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है. देश के वेस्टर्न केप प्रांत में रविवार देर रात एक राष्ट्रीय राजमार्ग परदो मिनीबस टैक्सियों की आमने-सामने की टक्कर हो गई. अधिकारियों के अनुसार, इस दर्दनाक हादसे में कम से कम 21 लोगों की मौके पर ही जान चली गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं. हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और स्थानीय प्रशासन ने तुरंत राहत व बचाव कार्य शुरू कर दिया.

विज्ञापन

स्थानीय यातायात प्रबंधन निगम (RTMC) और प्रांतीय अधिकारियों ने बताया कि यह दुर्घटना रविवार रात करीब 11:30 बजे केप टाउन से लगभग 380 किलोमीटर दूर एन1 (N1) हाईवे पर प्रिंस अल्बर्ट और लेउ-गामका के बीच हुई. प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, पहले दोनों मिनी बस टैक्सियों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हुई. टक्कर इतनी भीषण थी कि उसके तुरंत बाद पीछे से आ रही एक तीसरी गाड़ी भी उनसे जा टकराई. टक्कर लगते ही गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए और सड़क पर चारों तरफ मलबा बिखर गया.

विज्ञापन

स्थानीय मीडिया और समाचार एजेंसी शिन्हुआ के अनुसार, यह हादसा वेस्टर्न केप प्रांत के एक व्यस्त मार्ग पर पेश आया. सूचना मिलते ही आपातकालीन दल, पुलिस और बचाव कर्मी मौके पर पहुंचे. घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां कुछ की हालत नाजुक बनी हुई है. प्रशासन ने बचाव और जांच कार्य के चलते एन1 हाईवे को दोनों दिशाओं में पूरी तरह बंद कर दिया है और वाहनों को वैकल्पिक रास्तों से निकाला जा रहा है.

विज्ञापन

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है ताकि हादसे के सही कारणों का पता लगाया जा सके. दक्षिण अफ्रीका में मिनी बसें आम लोगों के आवागमन का प्रमुख साधन हैं, लेकिन तेज रफ्तार और खराब सड़कों के चलते इस तरह के हादसे अक्सर चिंता का विषय बने रहते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ