हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

महिलाओं समेत 21 लोगों का 'नरसंहार', पश्चिम अफ्रीकी देश में बंदूकधारियों का तांडव

विज्ञापन

Massacre in Mali: पश्चिम अफ्रीकी देश माली में नरसंहार का मामला सामने आया है। बंदूकधारियों ने यहां के उग्रवाद प्रभावित मोप्ती इलाके के यारू गांव में अंधाधुन फायरिंग कर 21 लोगों की हत्या कर दी। मृतकों में महिलाएं भी शामिल हैं। सूत्रों ने शनिवार को बताया कि अज्ञात हमलावरों ने दोपहर में बंदियागारा शहर के पास यारू गांव को निशाना बनाकर हमला किया।

रिपोर्ट के मुताबिक, हथियारबंद लोग यारू गांव में घुस आए और लोगों पर गोलीबारी की। मरने वालों और घायलों की संख्या 20 से 30 के बीच है। किसी भी समूह ने तत्काल हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। बता दें कि पश्चिमी अफ्रीकी देश माली अल कायदा और इस्लामिक स्टेट से जुड़े एक हिंसक विद्रोह से जूझ रहा है।

2012 में तुआरेग अलगाववादी विद्रोह के बाद अल कायदा और इस्लामिक स्टेट के आतंकी सहारा के दक्षिण में साहेल क्षेत्र में अन्य देशों में फैल गए और कई क्षेत्रों पर कब्ज़ा कर लिया है। आतंकियों ने पिछले 11 साल में हजारों लोगों को मार डाला है।

विज्ञापन

8 अगस्त को भी आतंकी हमले में हुई थी 17 लोगों की मौत

इससे पहले 8 अगस्त को माली में दो आतंकवादी हमलों में 17 लोगों की मौत
हो गई थी। बांदीगारा गवर्नरेट के मुताबिक, पहला आतंकी हमला एक बयान के अनुसार, पहले हमले में बांदीगारा क्षेत्र के बोडियो गांव में 15 लोग मारे गए थे। दूसरा हमला बोडियो और अनाकंडा गांव के बीच एक खदान पर हुआ था, जिसमें 2 अन्य लोग मारे गए थे।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola