Maldives India Row: मालदीव में बहुदलीय संसदीय चुनाव रविवार को होने हैं। राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू की विवादास्पद भारत नीति और भारतीय सुरक्षा बलों के निष्कासन को लोग कितना पसंद करते हैं। इस सबका फैसला लोग बहुमत से करेंगे। वहीं, भारत यही चाहेगा कि मालदीवियन डेमोक्रेटिक पार्टी (एमडीपी) ही इस चुनाव में जीत दर्ज करे। एमडीपी को भारत समर्थक माना जाता है। मालदीव में चौथी बार बहुदलीय संसदीय चुनाव होने हैं। हालांकि एमडीपी के नेता और पूर्व विदेश मंत्री अब्दुल्ला शाहिद ने अपनी पार्टी की जीत का दावा किया है।
उन्होंने कहा कि मुइज्जू पिछले 5 महीने में देश और विदेश, दोनों जगहों पर नाकाम साबित हुए हैं। मालदीव में लगातार लोकतंत्र खतरे में जा रहा है। झूठ और नफरत फैलाकर काम नहीं हो सकता। मालदीव में विकास कार्य ठप पड़े हैं। स्वामित्व वाली कंपनियों में कर्मियों को धमकाया जा रहा है। प्रतिशोध की भावना से काम किया जा रहा है। विपक्ष के हजारों लोगों को नौकरी से निकालने की धमकी दी जा रही है। जरूरी सेवाओं की आपूर्ति रोकने की मांग हो रही है। देश के सामाजिक और सैद्धांतिक मूल्यों को नष्ट किया जा रहा है। जिसका जवाब लोग वोट की चोट से देंगे।
जनता एमडीपी को ही सपोर्ट करेगी-अब्दुल्ला
अब्दुल्ला शाहिद ने कहा कि एमडीपी बहुमत लेकर आएगी, ऐसा उनको विश्वास है। 2019 में उन लोगों को 65 सीटें मिली थीं, लेकिन दलबदल के कारण बाद में बहुमत कम हो गया। सत्तारूढ़ पीपुल्स नेशनल कांग्रेस (पीएनसी) गठबंधन को एमडीपी में दलबदल के कारण ही फायदा मिला था। पिछले महीने ही संसद में दलबदल कानून पारित किया गया है। पिछला चुनाव चीन समर्थक मुइज्जू ने जीता था। इसमें एमडीपी के पूर्ववर्ती इब्राहिम सोलिह की हार हुई थी। सोलिह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत और चीन के आमने-सामने रहे थे।
दिल्ली से पहले बीजिंग जाने वाले राष्ट्रपति
जनवरी में मुइज्जू ने बीजिंग का दौरा कर अपने चीन समर्थक होने का प्रमाण था। जहां कई समझौतों का करार किया गया था। वे मालदीव के पहले राष्ट्रपति बने थे, जिन्होंने दिल्ली से पहले बीजिंग का रुख किया। मालदीव के जलक्षेत्र में हाइड्रोग्राफिक सर्वेक्षण करने की अनुमति से पीछे हटने और नौसैनिक हेलिकॉप्टरों का संचालन करने वाले सैनिकों को बाहर करने का फरमान भी राष्ट्रपति बनते सुनाया था। इंडिया आउट अभियान के दम पर चुनाव जीतने वाले मुइज्जू कई बार भारत के खिलाफ टिप्पणी कर चुके हैं। अब लोगों में इसका कितना असर है, यह चुनाव परिणाम तय करेंगे।
संबंधित खबरें
'दुनिया को आतंकवाद के स्पॉन्सर देश से बचाया', ट्रंप ने किस पर साधा निशाना?
16 mins agoUS के फ्लोरिडा में भयानक विमान हादसा, 9 लोगों की मौके पर मौत
44 mins agoबांग्लादेश के ढाका और गाजीपुर में हिंसक झड़प, पुलिस चौकियों में तोड़फोड़
12 hrs agoकोविड काल में दुनिया की आलोचना से चीन का रुख हुआ सख्त: विक्रम मिसरी
17 hrs agoभारत समेत 56 देशों से माफी मांगने को ब्रिटेन तैयार, मुआवजा देने से इनकार
19 hrs agoनवंबर में भारत आ सकते हैं नेपाल के PM, किन मुद्दों पर होगी बात?
20 hrs agoभूकंप के भयानक झटकों से ईरान-जापान में दहशत, 5 और 6 रही तीव्रता
22 hrs ago'क्वाड चीन विरोधी नहीं', मार्को रुबियो ने भारत को लेकर भी कही बड़ी बात
1 day ago'हम तय करेंगे, युद्ध कब खत्म होगा...', खामेनेई ने US को दिया मुंहतोड़ जवाब
1 day agoआधी रात अफरा-तफरी, तख्तापलट का दावा... पोलैंड में सड़क पर क्यों उतरे लोग?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines