लंदन में 16 साल तक ग्राहकों को भारतीय भोजन परोसने के बाद, हरमन सिंह कपूर ने ऐलान किया है कि वह अगले महीने अपना भारतीय रेस्तरां ‘रंगरेज’ बंद कर देंगे. उन्होंने इसके पीछे बढ़ती लागत, पाकिस्तानी धमकियों और पुलिस से नहीं मिलते सहयोग को जिम्मेदार बताया है.
हैमरस्मिथ में कपूर अपनी पत्नी के साथ यह रेस्तरां चला रहे हैं. उन्होंने रेस्तरां बंद करने का ऐलान सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर किया.
उन्होंने लिखा, ’16 अविस्मरणीय वर्षों के बाद, मैंने अगले महीने रंगरेज रेस्तरां बंद करने का कठोर फैसला किया है. बढ़ती लागत, लगातार ऑनलाइन उत्पीड़न, पाकिस्तानियों की धमकियों और हमले, और पुलिस के सहयोग की कमी ने इसे जारी रखना असंभव बना दिया.’
After 16 unforgettable years, I’ve made the difficult decision to close Rangrez restaurant Hammersmith next month.
Rising costs, ongoing online harassment, repeated disturbances and attacks by Pakistanis and a lack of proper support from the Met Police have made it impossible to… pic.twitter.com/FvlUWNAj0y---विज्ञापन---— Harman Singh Kapoor (@kingkapoor72) February 23, 2026
कपूर ने कहा कि वह अब पूरी तरह से एक्टिविज्म पर फोकस करेंगे. उन्होंने कहा, ‘कट्टरपंथियों को यह ध्यान में रखना चाहिए. आप मेरा धंधा बंद करवा सकते हैं, लेकिन मेरी इच्छाशक्ति नहीं. मैं अब बिना किसी बंधन के और अधिक मजबूती से आपके पीछे आ रहा हूं.’
बता दें, कपूर ने सोशल मीडिया पर खालिस्तानी आंदोलन की आलोचना करने वाला एक वीडियो पोस्ट की थी. इसके बाद उन्हें और उनके परिवार को धमकियां मिलने लगी थीं. कपूर ने पहले उन धमकियों के बारे में सार्वजनिक रूप से बात की थी. साल 2023 में, उन्होंने कहा था कि लंदन में भारतीय उच्चायोग में तोड़फोड़ के कुछ दिनों बाद उनके रेस्तरां पर खालिस्तान समर्थकों ने हमला कर दिया था.
कपूर ने बताया था कि उनकी पत्नी और उनके बच्चों को जान से मारने की धमकियां, अपमानजनक कॉल की गईं. उन्होंने दावा किया था कि हमलावरों ने मांग की थी कि वह अपना वीडियो हटा दें और ‘खालिस्तान जिंदाबाद’ और ‘हिंदुस्तान मुर्दाबाद’ के नारे लगाएं.










