अंजेम चौधरी कौन? जिसे ब्रिटेन में मिली आजीवन कारावास की सजा, लादेन की कर चुका तारीफ

Anjem Choudhury Life Imprisonment: खुद को ब्रिटिश सामाजिक कार्यकर्ता बताने वाले अंजेम चौधरी को बड़ा झटका लगा है। अंजेम की पहचान शुरू से ही हिंदू विरोधी और इस्लामिक कट्टरपंथी के तौर पर होती है। अंजेम के ऊपर आतंकियों से सांठगाठ के आरोप लगते रहे हैं।

Anjem Choudhury

अंजेम चौधरी-फोटो विकिपीडिया

UK Crime News: खुद को ब्रिटिश सामाजिक कार्यकर्ता बताने वाले अंजेम चौधरी की पोल खुल चुकी है। लंदन की वूलविच क्राउन कोर्ट ने उसे आतंकियों से नजदीकियों के चलते दोषी करार दिया था। अंजेम को सजा सुनाए जाने के बाद जेल में ले जाया गया है। वहीं, उसे पिछले साल लंदन में 17 जुलाई को घर से पुलिस ने अरेस्ट किया था। अंजेम ने खुद को निर्दोष बताते हुए अपनी गिरफ्तारी का विरोध किया था। लेकिन पुलिस ने उसकी एक नहीं सुनी और जेल में डाल दिया। तभी से मामला विचाराधीन था। आरोपी भी जेल में था, जिसे कुछ दिन पहले ही कोर्ट ने दोषी करार दिया था। अंजेम की छवि हिंदू विरोधी होने के साथ-साथ इस्लामिक कट्टरपंथी के तौर पर मानी जाती है।

विज्ञापन

2016 में भी हुई थी सजा

लंदन की कोर्ट ने आरोपी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। यानी अंजेम मरते दम तक सलाखों से बाहर नहीं आ सकेगा। उसे लंबी सजा सुनाए जाने की अटकलें थी, जो सच साबित हुई हैं। अंजेम के खिलाफ आरोप था कि वह आतंकी संगठन ALM (अल-मुहाजिरौन) का सदस्य है। आरोपी इंग्लैंड में उसे निर्देशित करता है और संगठन के लिए मदद/समर्थन और पैसा जुटाने के लिए लोगों से संपर्क करता है। ये सभी आरोप उसके खिलाफ सच पाए गए।

विज्ञापन

अंजेम को इससे पहले 2016 में भी गिरफ्तार किया गया था। इस मामले में उसे 5 साल की सजा हुई थी। अंजेम को पुलिस ने इस्लामिक स्टेट (ISIS) के लिए धन जुटाने के आरोप में गिरफ्तार किया था। उस मामले में भी आरोपी दोषी करार दिया गया था। लंदन में रहने वाले अंजेम चौधरी को हिंदू विरोधी गतिविधियां चलाने के अलावा इस्लामिक कट्टरपंथी के लिए जाना जाता है। उसे जब भी मौका मिलता है, वह हिंदुओं के खिलाफ जहर उगलने से नहीं चूकता। ऐसे कई वीडियो भी सामने आ चुके हैं।

विज्ञापन

इस्लामिक स्टेट के लिए जुटा चुका फंड

वह अमेरिका और यूके के खिलाफ बोलने से भी परहेज नहीं करता। 9/11 में जब अमेरिका पर आतंकी हमला हुआ तब उसने आतंकवादियों की तारीफ की थी। इसके अलावा वह बकिंघम पैलेस को मस्जिद में बदलने की मांग भी कर चुका है। उसे यूके में सबसे कट्टरपंथी मुस्लिमों में से एक माना जाता है। जो इस्लामिक विचाराधारा को सपोर्ट करता है। उसका काम हमेशा दूसरों के मन में जहर घोलना रहा है। इस्लामिक स्टेट के अलावा उसके कई आतंकियों से संबंध सामने आ चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ