क्या है पिरामिड ऑफ खुफू? जिसमें मिस्र ने की ऐतिहासिक खोज, फिरौन के साम्राज्य से जुड़ा इतिहास

Pyramid of Khufu: मिस्र (Egypt) का इतिहास काफी दिलचस्प रहा है. पिछले कुछ सालों में इजिप्ट से जुड़ी कई ऐतिहासिक खोज की हैं. कुछ दिन पहले फिरौन के साम्राज्य से जुड़ी चीजें पानी से निकाली गई थीं. वहीं, एक बार फिर से मिस्र ने खूफू के पिरामिड में नई खोज की है.

Pyramid of Khufu

Photo Credit- News24GFX

विज्ञापन

Pyramid of Khufu: इजिप्ट, जिसे पहले मिस्र के नाम से जाना जाता था. यहां की सभ्यता को जानने को लेकर लोगों के मन में जिज्ञासा है. इजिप्ट के इतिहास को फिल्मों के जरिए देखा जा सकता है कि किस तरह से वहां पर राजा-महाराजा राज किया करते थे. यहां के पिरामिड दुनिया के 7 अजूबों में शामिल हैं. हाल में खूफू के पिरामिड में एक गलियारे की खोज की गई है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसकी जानकारी प्रसिद्ध मिस्रविज्ञानी डॉ. जाही हवास की तरफ से दी गई है. उन्होंने बताया कि 2026 तक इस खोज को दुनिया के सामने लाया जाएगा. जानिए राजा खुफू कौन थे? क्या उनका फिरौन के साथ इतिहास जुड़ा है?

पिरामिड ऑफ खुफू क्या है?

खुफू या चेओप्स मिस्र के चौथे राजवंश के दूसरे फराओ (फिरौन) बताए जाते हैं. उन्होंने 26वीं शताब्दी ईसा पूर्व के शुरुआती प्राचीन साम्राज्य काल में राज किया था. ये वही थे जिन्होंने दुनिया के सात अजूबों में से एक गीजा के महान पिरामिड को बनवाया था. पिरामिड ऑफ खुफू की बात करें तो ये एक बड़ा मकबरा है. इसे गीजा के तीनों पिरामिडों में सबसे पुराना और विशाल माना जाता है. इस पिरामिड में अब आर्कियोलॉजी डिस्कवरी की गई है.

विज्ञापन

क्या है खुफू में नई डिस्कवरी?

मिस्र में कई ऐतिहासिक खोज की तस्वीरें सामने आती रहती हैं. कुछ दिन पहले ही फिरौन के साम्राज्य से जुड़ी कई मूर्तियां पानी से बाहर निकली थीं. इसके बाद फिर से मिस्र ने नई पुरातात्विक खोज का ऐलान कर दिया है. जाही हवास ने कहा कि ‘इस खोज को 2026 में दुनिया के सामने लाया जाएगा. दरअसल, पिरामिड के अंदर 30 मीटर लंबा गलियारा मिला है, जो एक सीलबंद दरवाजे की तरफ जा रहा है. अभी रोबोट्स के जरिए पिरामिड की सफाई की जा रही है.

‘फिरौन’ राजाओं के लिए थी एक उपाधि

इसके अलावा, कुछ दिन पहले 3,500 साल पुराने मकबरे के अन्दर कई चीजें मिली थीं. इसमें कलाकृतियां और बर्तनों के टुकड़े थे जिन पर राजा का नाम लिखा हुआ था. अब फिरौन की बात की जाए तो ये नाम पुराने मिस्र के शासकों को एक उपाधि के तौर पर दी जाती थी. इन्हें धार्मिक नेताओं और राजा के तौर पर याद किया जाता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ