Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

दुनिया

एक बार फिर बेनकाब हुआ पाकिस्तान, खैबर से सिंध तक जैश के आतंकियों ने निकाला रोड शो

पाकिस्तान में प्रतिबंधित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने खैबर पख्तूनख्वा से सिंध तक खुलेआम रोड शो निकाले. भारत विरोधी नारों और पुलिस सुरक्षा के बीच हुए इन कार्यक्रमों ने पाकिस्तान की पोल खोल दी है.

Author
Written By: Varsha Sikri Updated: Feb 6, 2026 08:54
Jaish e mohammad
Credit: Social Media

आतंकवाद को खत्म करने की बात करने वाला पाकिस्तान एक बार फिर बेनकाब हो गया है. पाकिस्तान में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद (JeM) खुलकर एक्टिव नजर आया. खैबर पख्तूनख्वा से लेकर सिंध प्रांत तक जैश के आतंकियों ने खुलेआम रोड शो और मोटरसाइकिल रैलियां निकालीं, जिनमें भारत के खिलाफ नारे लगाए गए. सबसे चौंकाने वाली बात ये रही कि इन रैलियों के दौरान स्थानीय पुलिस की मौजूदगी और सुरक्षा भी देखने को मिली.

ये भी पढ़ें: ‘कंगाल’ पाकिस्तान को ट्रंप का झटका, बलूचिस्तान में घुसकर लूटेंगे खजाना, जानें क्या है अमेरिका का प्रोजेक्ट ‘वॉल्ट’?

---विज्ञापन---

सड़कों पर आतंकियों ने निकाला जुलूस

रिपोर्ट के मुताबिक, खैबर पख्तूनख्वा के चारसद्दा जिले में जैश-ए-मोहम्मद के करीब 150 आतंकी मोटरसाइकिलों पर सवार होकर सड़कों पर निकले. उनके हाथों में संगठन के झंडे थे और भारत विरोधी नारे लगाए जा रहे थे. इस दौरान जैश के एक कमांडर ने भड़काऊ भाषण भी दिया. रैली में कुछ बच्चों को भी शामिल किया गया. इसी तरह स्वाबी जिले के टोपी शहर में भी जैश की रैली निकाली गई, जहां आतंकियों को बिना किसी रोक-टोक के आगे बढ़ने दिया गया. इसके बाद सिंध प्रांत के नवाबशाह शहर में भी जैश-ए-मोहम्मद की बड़ी मोटरसाइकिल रैली निकली.

पाकिस्तान की खुली पोल

विशेषज्ञों का कहना है कि नवाबशाह अब जैश के सक्रिय ठिकानों में से एक बनता जा रहा है. ये पूरा मामला ऐसे समय में सामने आया है जब पाकिस्तान सरकार अंतरराष्ट्रीय मंचों पर ये दावा करती रही है कि उसने आतंकी संगठनों पर सख्त कार्रवाई की है. लेकिन जैश-ए-मोहम्मद का खुलेआम सड़क पर उतरना और पुलिस की सुरक्षा में कार्यक्रम करना इन दावों की पोल खोल रहा है. विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह की गतिविधियां न केवल भारत के लिए बल्कि पूरे दक्षिण एशिया की शांति और सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा हैं.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: पाकिस्तान में असीम मुनीर और शहबाज शरीफ ट्रोल, लोग बोले- क्या मिला जी हुजूरी करके और फोटो खिंचवाकर

First published on: Feb 06, 2026 06:48 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.