Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

दुनिया

मिडिल ईस्ट जंग में अमेरिका से अलग हुआ इजरायल? ट्रंप के बयान के बाद नेतन्याहू का बड़ा ऐलान

मिडिल ईस्ट जंग में अमेरिका से अलग हुआ इजरायल? ट्रंप के बयान के बाद नेतन्याहू का बड़ा ऐलान

Author
Edited By : Raghav Tiwari Updated: Apr 1, 2026 11:57

मिडिल ईस्ट जंग का आज 33वां दिन है। अमेरिका कई बार सीजफायर के लिए चर्चा की बात कह चुका है लेकिन ये हकीकत से काफी दूर नजर आ रहा है। हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने 2-3 हफ्तों में जंग खत्म करने के संकेत दिए। उसके बाद ही इजरायल का बयान सामने आया। इजरायल ने कहा कि हम ईरान में अपना सैन्य अभियान जारी रखेंगे। इस बयान के बाद अमेरिका और इजरायल के बयानों में मतभेद देखे जा रहे हैं।

गत 28 फरवरी को इजरायल और अमेरिका ने मिलकर ईरान पर हमला किया था। अब तक ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई समेत कई बड़े नेता और सैन्य अधिकारी मारे गए। अब जंग में नया मोड़ देखने को मिल रहा है। एक तरफ अमेरिका बिना शर्त युद्ध खत्म करने की बात कह रहा है। इसके लिए ट्रंप ने कई बार ईरान के पास अन्य देशों के माध्यम से संदेश भिजवाया। हाल ही में ट्रंप ने 2-3 सप्ताह में युद्ध करने की बात कही।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: होर्मुज स्ट्रेट पर ट्रंप के यूटर्न का भारत में पेट्रोल-डीजल पर क्या होगा असर, दाम घटेंगे या बढ़ेंगे?

ट्रंप के बयान के बाद इजरायल ने चौंकाने वाला बयान दिया है। इजरायल ने साफ किया है कि वह वह ईरान में सैन्य अभियान जारी रखेगा। इस बयान के बाद अमेरिका और इजरायल की आपसी समझ पर सवाल खड़े हो गए हैं। माना जा रहा है कि जंग में इजरायल अमेरिका का साथ छोड़ने के मूड में है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: मिडिल ईस्ट जंग के बीच इजरायल का बड़ा फैसला, नेतन्याहू बना रहे हैं नया गुप्त गठबंधन

First published on: Apr 01, 2026 11:45 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.