इजराइल में हमास के हमले को किया फंड...प्रेसिडेंट जो बाइडन पर डोनाल्ड ट्रंप ने लगाए गंभीर आरोप

Palestine Israel War: इजरायल में हमास के हमले के बाद अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सामने आए हैं। ट्रंप ने राष्ट्रपति जो बाइडेन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। ट्रंप ने कहा कि अप्रत्यक्ष तौर पर हमास को हमले के लिए फंड किया गया है। ये हमले अपमान का प्रतीक हैं। इजरायल को अपनी रक्षा का अधिकार है।

Israel Attack,Hamas Attack, Israel Hamas Attack

Palestine Israel War: इजरायल में हमास के हमले के बाद अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गंभीर आरोप मौजूदा प्रेसिडेंट जो बाइडेन पर लगाए हैं। ट्रंप ने बाइडेन के बारे में कहा कि उन्होंने हमले के लिए इनडायरेक्ट रूप से फंडिंग की है। हमास के हमले को उन्होंने अपमानजनक बताते हुए इजरायल को अपनी रक्षा का अधिकार होने की बात कही है।

विज्ञापन

ट्रंप ने कहा कि ऐसा लगता है कि अमेरिका के टैक्स पेयर्स का पैसा हमले के लिए दिया गया हो।कई रिपोर्ट में भी ऐसा कहा गया है कि ये पैसा हमास को अमेरिका की ओर से दिया गया है। ट्रंप के आरोपों के समर्थन में रिपब्लिकन पार्टी भी आई है। जिसने कहा है कि प्रिजनर एक्ट में समझौते के तौर पर ईरान को पिछले माह 500 करोडृ (6 बिलियन डॉलर) दिए गए थे। इसी पैसे से हमास ने ये अटैक किया है।

विज्ञापन

वहीं, आरोपों को व्हाइट हाउस के उप प्रेस सचिव एंड्रयू बेट्स ने शर्मनाक झूठ करार दिया है। कहा कि ऐसे समय में सभी को एकजुट होना चाहिए। इस पैसे का प्रयोग सिर्फ खाने और दवाइयों की खरीद के लिए ही किया जा सकता है। बता दें कि हमास ने 5 हजार रॉकेट एक साथ दाग इजरायल पर अटैक किया था। अभी तक दोनों ओर से सैकड़ों मौतें होने की बात सामने आ चुकी है। वहीं, हजारों लोग हमले में घायल हुए हैं। हमास के लड़ाकों ने हजारों रॉकेट दागने के साथ गाजा के सुरक्षा कवच को तोड़ दिया था।

विज्ञापन

लोगों के ऊपर दागी गई थीं गोलियां

कस्बों और सैन्य चौकियों को निशाना बनाया गया था। लोगों के ऊपर गोलियां दागी गईं। वहीं, इस्लामी देशों से लड़ाई में शामिल होने की अपील की गई थी। हमास ने अपने ऑपरेशन का नाम अल अक्सा फ्लड दिया है। हमास प्रमुख इस्माइल हानियेह ने कहा है कि वे लोग बड़ी जीत की ओर हैं। इजरायल ने भी लड़ाई का एलान किया था। प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा है कि वे इस काले दिन का बदला लेंगे। मरने तक इजरायल के लोगों की रक्षा करेंगे। अपनी पूरी ताकत से इजरायली लोगों के हत्यारों से निपटेंगे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ