Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

दुनिया

इजरायल ने दक्षिण गाजा पर की एयरस्ट्राइक, शिविर कैंपों में 5 फिलिस्तीनियों की मौत

गाजा में इजरायल ने बड़ा अटैक किया। इसमें करीब 5 लोगों की मौत हो गई। इसमें कुछ बच्चे भी शामिल हैं। इजरायल ने दक्षिण गाजा में फिलिस्तीनियों के शिविर कैंप पर एयरस्ट्राइक की। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

Author
Edited By : Raghav Tiwari Updated: Dec 4, 2025 14:56
GAZA AIR STRIKE

इजरायल ने एक बार फिर दक्षिण गाजा पर बड़ा हमला किया है। इजरायल ने गाजा पट्टी के दक्षिण में खान यूनिस के पश्चिम में कुवैत अस्पताल के पास विस्थापितों के कैंपों पर एयरस्ट्राइक की। हमले में करीब 5 लोगों की मौत हो गई। इसमें महिला और पुरुषों के साथ बच्चे भी शामिल हैं।

हाल ही में रफा पर हमला हुआ था। इजरायल ने इस हमले के जवाब में दक्षिण गाजा पर एयरस्ट्राइक किया। गाजा पट्टी के दक्षिण में खान यूनिस के पश्चिम में कुवैत अस्पताल के पास विस्थापितों के लिए बने तंबू पर हवाई हमले से निशाना बनाया। इजरायल ने दक्षिणी गाजा के खान यूनिस में विस्थापितों के तंबुओं पर बमबारी की। इससे कैंपों में भीषण आग लग गई।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: इजरायल की भयंकर एयर स्ट्राइक, लेबनान की राजधानी बेरूत पर हमले में हिज्बुल्लाह चीफ तबाताबाई की मौत

हमले के बाद इजरायल ने कहा कि यह हमला उसका बदला है जिसमें 5 इजरायली सैनिक घायल हुए थे। इजरायली सेना पर बुधवार देर रात हमला हुआ था। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि हमास ने बुधवार को सीजफायर का उल्लंघन किया था। इजरायली सेना ने बताया कि आतंकी एक अंडरग्राउंड सुरंग से निकले और अपने कंट्रोल वाले इलाके में इजरायली सैनिकों पर हमला किया।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: 1000 किलो का बम बनाकर भारत ने दुनिया को किया हैरान, ताकत जान ले पाकिस्तान…फिर कभी नहीं लेगा पंगा!

बता दें कि गाजा पीस प्लान के तहत इजरायल और हमास के बीच सीजफायर चल रहा है। सीजफायर में बंधकों के शवों को लौटाना भी एक अहम हिस्सा रहा। इसके बदले में इजरायल फिलिस्तीनी कैदियों को रिहा कर रहा है। 7 अक्टूबर 2023 को हमास के आतंकियों ने इजरायल में हमला कर 1200 लोगों की हत्या कर दी थी। इसके अलावा 250 से अधिक लोगों को बंधक बना लिया था। तभी से दोनों देशों के बीच में जंग छिड़ी हुई है।

First published on: Dec 04, 2025 07:02 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.