अमेरिकी सेना पर ईरान कर सकता है पलटवार, बचने के लिए रास्ता तलाश रहा US

Israel Iran War: अमेरिकी अधिकारियों को आशंका है कि ईरान एक-दो दिन में जवाबी हमला कर सकता है, खासकर मध्य पूर्व में तैनात अमेरिकी सैनिकों पर। ईरान ने चेतावनी दी है कि वह अपने परमाणु स्थलों पर किए गए हमले का करारा जवाब देगा। इस तनाव के चलते तेल की कीमतों में भी उछाल देखा गया है।

Ali Khamenei

ईरान के सर्वोच्च नेता और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प (फोटो सोर्स- ANI)

विज्ञापन

Israel Iran War: ईरान पर हुई अमेरिकी कार्रवाई के बाद स्थितियां बदलती दिखाई दे रही हैं। अब अमेरिकी अधिकारियों ने आशंका जताई है कि जल्द ही ईरान अमेरिकी सैनिकों के खिलाफ कार्रवाई कर सकता है। रॉयटर्स की खबर के अनुसार, दो अमेरिकी अधिकारियों ने कहा कि संयुक्त राज्य अमेरिका का मानना है कि ईरान जल्द ही मध्य पूर्व में अमेरिकी सेना को निशाना बनाकर जवाबी हमला कर सकता है।

यह भी बताया गया कि अमेरिका अभी भी एक कूटनीतिक रास्ते की तलाश कर रहा है, जिससे समाधान निकाला जा सके और ईरान के किसी भी हमले से बचा जा सके। रॉयटर्स ने एक अधिकारी के हवाले से बताया कि ईरान एक-दो दिन के भीतर जवाबी कार्रवाई कर सकता है।

विज्ञापन

ईरान की धमकी, अमेरिका की चेतावनी

ईरान ने धमकी दी है कि सप्ताह के अंत तक वह अमेरिका द्वारा परमाणु स्थलों पर की गई बमबारी का जवाब देगा। ईरान के सशस्त्र बलों के प्रमुख अब्दुलरहीम मौसवी ने कहा कि तेहरान अपने परमाणु प्रतिष्ठानों पर अमेरिकी हमलों का जवाब जरूर देगा। मौसवी ने आगे कहा, “नेतन्याहू को बचाने का फैसला करके ट्रम्प ने एक बड़ी गलती की है। नेतन्याहू को तब तक दंडित किया जाता रहेगा, जब तक कि हम उन्हें पूरी तरह से परेशान नहीं कर देते।” वहीं अमेरिका ने भी ईरान को चेतावनी दी है कि यदि ईरान द्वारा अमेरिका के खिलाफ कोई कदम उठाया गया तो उसका करारा जवाब दिया जाएगा।

तेल की कीमतों में उछाल, क्या बोले ट्रंप?

वहीं युद्ध में ईरान के शामिल होने के कारण तेल की कीमतों पर इसका प्रभाव पड़ना लाजिमी माना जा रहा है। ईरान पर अमेरिकी हमलों के बाद तेल की कीमतों में उछाल आने के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने सोमवार को तेल उत्पादकों से उत्पादन बढ़ाने का आह्वान किया। ट्रम्प ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, “ड्रिल, बेबी, ड्रिल!!” उन्होंने आगे कहा, “सभी लोग, तेल की कीमतें कम रखें। मैं सबको देख रहा हूं! आप दुश्मन के हाथों में खेल रहे हैं। ऐसा मत करो!”

विज्ञापन

इस बीच ईरान ने रूस से मदद मांगी है। हालांकि रूस के उप विदेश मंत्री ने यह बताने से इनकार कर दिया कि क्या रूस ईरान की मदद करेगा। उन्होंने कहा कि इसका खुलासा करना गैरजिम्मेदाराना होगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ