ईरान और इजराइल के बीच तकरार बढ़ती जा रही है। दोनों देश एक-दूसरे पर मिसाइलों से हमला कर रहे हैं और तरह-तरह के आरोप लगा रहे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कुछ दिन पहले कहा था कि वह जानते हैं कि अली खामेनेई कहां छिपे हैं, लेकिन वह चाहते हैं कि वह बिना शर्त आत्मसमर्पण करें। हालांकि खामेनेई ने साफ कहा है कि वह सरेंडर नहीं करेंगे, बल्कि आखिरी सांस तक ईरान के साथ खड़े रहेंगे। इस बीच, उनके उत्तराधिकारी को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है कि अगर खामेनेई की कुर्सी चली जाती है, तो सत्ता कौन संभालेगा?
शुरुआत में पांच नामों पर चर्चा हो रही थी। कहा जा रहा था कि इन्हीं में से कोई एक उत्तराधिकारी बन सकता है और सबसे प्रमुख दावेदार अली खामेनेई के बेटे मोजतबा खामेनेई माने जा रहे थे। लेकिन न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, अली खामेनेई ने अपना उत्तराधिकारी चुन लिया है और वह मोजतबा नहीं हैं।
कौन है अली खामेनेई का उत्तराधिकारी?
न्यूयॉर्क टाइम्स के अनुसार, यह पहली बार हो रहा है कि खामेनेई ने तीन मौलवियों को नामित किया है और कहा है कि मेरी विरासत इन्हीं में से कोई एक संभाले। हैरानी की बात यह है कि इस सूची में खामेनेई के बेटे का नाम शामिल नहीं है। यह फैसला ईरान-इजराइल युद्ध की बढ़ती गंभीरता को देखते हुए लिया गया है। फैसले के बाद खामेनेई एक बंकर में चले गए हैं।
बंकर में छुपे खामेनेई
बताया जा रहा है कि सुरक्षा के लिहाज से खामेनेई न तो फोन और न ही किसी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस का इस्तेमाल कर रहे हैं। वह केवल अपने विश्वासपात्रों के जरिए एक दूत की मदद से संवाद कर रहे हैं। बता दें कि इजराइल ने खामेनेई के खात्मे की बात कही है और स्पष्ट किया है कि वह इस युद्ध को ऐसे ही नहीं छोड़ेंगे।
यह भी पढ़ें : इजरायल के साथ अमेरिका-ब्रिटेन, ईरान बिल्कुल अकेला, आखिर रूस-चीन खामोश क्यों? 3 पॉइंट में समझें
संयुक्त राज्य अमेरिका ने आधिकारिक रूप से ईरान-इजराइल संकट में हस्तक्षेप नहीं किया है, फिर भी डोनाल्ड ट्रंप ने खामेनेई के प्रति अपने विचार स्पष्ट करते हुए कड़ी चेतावनी दी और कहा कि अमेरिका उन्हें नहीं मारेगा, कम से कम अभी तो नहीं। वहीं जब इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से पूछा गया कि क्या इजराइल सर्वोच्च नेता को निशाना बनाएगा, तो नेतन्याहू ने जवाब दिया, “हमें जो करना चाहिए, हम कर रहे हैं।”
संबंधित खबरें
इजरायल चुनाव: नेतन्याहू बहुमत से दूर, अरब पार्टियों पर लगाया धांधली का आरोप
5 hrs agoदो हाईस्पीड ट्रेनों के बीच भीषण टक्कर, स्पेन में हादसा, 64 यात्रियों की मौत
13 hrs agoनेतन्याहू हारे चुनाव तो भारत पर क्या पड़ेगा असर, दोस्ती-रिश्ते रहेंगे कायम?
14 hrs agoयहां होती है कुत्तों की पूजा, मनाया जाता है 5 दिन 'कुकुर तिहार'
15 hrs agoUAE ने भारतीय कैप्टन मच्छार और फ्लाईदुबई के क्रू मेंबर्स को किया सम्मानित
17 hrs agoऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान को पहली बार SCO फोरम में भारत आने का न्योता
19 hrs ago31 अक्टूबर को शुरू होगी नयी दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन
22 hrs agoइजरायल में एग्जिट पोल में किसी को बहुमत नहीं, फंसी नेतन्याहू की कुर्सी
22 hrs agoयात्री के फोन में एयर होस्टेस को दिखा हाईजैक वाला मैसेज, करवाई लैंडिंग
1 day agoPAK का भारत से आयात बढ़ा, बैन के बावजूद वहां तक कैसे पहुंच रहा सामान?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines