ईरान और अमेरिका के बीच सीजफायर पर आज पाकिस्तान के इस्लामाबाद में बैठक होनी है। इसके लिए ईरान और अमेरिकी प्रतिनिधि इस्लामाबाद पहुंच चुके हैं। बैठक में क्या होने वाला है इसका किसी को अंदाजा नहीं है, लेकिन बैठक में ईरान किस रुख से शामिल हो रहा है, इसका संकेत मिल गया है। ईरान ने अपने डेलीगेशन वाले विमान में कुछ मृतक बच्चियों की फोटो सीटों पर रखीं हैं। यह बच्चियां मिनाब हमले में मारी गई थीं।
Islamabad की यात्रा से पहले ईरानी संसद के स्पीकर बाघर गालिबफ ने Iran के मिजाज़ का दिया संकेत – X पर तस्वीर साझा की जिसमें Minab हमले में मारी गईं स्कूली बच्चीयों के फोटो हवाई जहाज की सीटों पर चिपकी थी और वे उनके आमने खड़े थे। Ghalibaf ने तस्वीर के साथ लिखा था – इस फ्लाइट में मेरे सहयात्री।
ईरान के इस संकेत से लग रहा है कि बैठक में ईरान अपनी शर्तों पर अड़ा रहेगा। ईरान किसी भी हमले और उसमें हुए नुकसान के साथ कोई समझौता नहीं करना चाहता है।
Israel-Lebanon Ceasefire को हकीकत मानने के बाद ही ईरानी प्रतिनिधिमंडल पाकिस्तान के लिए रवाना हुआ। प्रतिनिधिमंडल का नाम रखा गया Minab168. सीजफायर के लिए ट्रंप ने इजरायल पर दबाव बनाया जिसकी घोषणा आज हो सकती है। ट्रंप प्रसाशन ने इजरायल से हिजबुल्लाह पर हमलों पर “रोक” लगाने का अनुरोध किया है, क्योंकि अगले मंगलवार को बातचीत का दिन प्रस्तावित है।
अमेरिका और लेबनान ने इजरायल से हमले रोके रखने की अपील की है। उनकी अपेक्षा पर प्रधानमंत्री Netanyahu ने अब तक कोई फैसला नहीं लिया था। ईरान के प्रतिनिधिमंडल में स्पीकर गालिबफ और Abbas Araghchi के अलावा सभी की नजरें Bagher Zolghadr पर टिकी हुई हैं। Bagher Zolghadr ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के महासचिव हैं और IRGC के सबसे कट्टरपंथी नेताओं में से एक माने जाते हैं।
उनकी इस महत्वपूर्ण बैठक में मौजूदगी से साफ संकेत मिल रहा है कि IRGC के शीर्ष कमांडर अब प्रत्यक्ष रूप से वार्ताओं में हिस्सा लेना चाहते हैं। पिछली दौर की बातचीत में सीधे IRGC नहीं हुआ करता था – लेकिन ये बदलाव ईरानी सैन्य नेतृत्व की बढ़ती पकड़ को दर्शाता है।










