Petrol-Diesel New Rate: पेट्रोल-डीजल हुआ सस्ता, 135 रुपये घटे दाम, जानें पाकिस्तान में अब कितने रुपये में मिलेगा तेल?

Petrol Diesel Rate: पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल का रेट घट गया है, हालांकि कटौती ज्यादा नहीं हुई है, लेकिन लोगों कुछ राहत तो मिली है, लेकिन रेट घटने के बाद भी पेट्रोल-डीजल के दाम आसमान पर ही हैं। बावजूद इसके पाकिस्तान की सरकार रेट घटाकर अपनी पीठ थपथपा रही है।

Petrol Diesel Price Hike

पाकिस्तान में पेट्रोल और डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं।

Petrol Diesel Price in Pakistan: इस्लामाबाद में ईरान और अमेरिका की बातचीत से पहले पाकिस्तान सरकार ने अपने लोगों को बड़ी राहत दी है। जी हां, पाकिस्तान की शहबाज शरीफ सरकार ने पेट्रोल और डीजल के दाम घटाने का ऐलान कर दिया है। पेट्रोल का रेट 12 रुपये और डीजल का रेट 135 रुपये घटाया गया है। अब पाकिस्तान में डीजल का नया रेट 520 रुपये की बजाय 385 रुपये होगा, वहीं पेट्रोल का रेट 458 रुपये की बजाय 446 रुपये होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

युद्ध के कारण कच्चे तेल की सप्लाई नहीं मिली

बता दें कि 28 फरवरी को मिडिल ईस्ट में जब अमेरिका और इजरायल ने ईरान के खिलाफ युद्ध का आगाज किया तो सबसे पहले ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट बंद कर दी। इससे दुनियाभर में अरब देशों से कच्चे तेल की सप्लाई बंद हुई। कच्चा तेल नहीं मिलने से ईरान में पेट्रोल-डीजल का संकट गहरा गया। पाकिस्तान की सरकार को दाम बढ़ाने पड़े और पेट्रोल-डीजल के दाम 500 के करीब पहुंच गए। सबसे ज्यादा असर डीजल के दामों पर पड़ा, जो 500 से ज्यादा हो गए थे।

इस्लामाबाद में आज ईरान-अमेरिका शांति वार्ता

आज पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में ईरान और अमेरिका के बीच शांति वार्ता होने जा रही है। पाकस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने इस वार्ता से पहले देररात पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कटौती की घोषणा की। वहीं दामों में कटौती शहबाज सरकार के प्रयासों का नतीजा है। पेट्रोल और डीजल के दाम इसलिए घटाए गए हैं, ताकि महंगाई के कारण डगमगाई देश की व्यवस्था को स्थिर किया जा सके और बढ़ती लागत का सामना कर रहे लोगों को राहत दी जा सके।

विज्ञापन

ट्रंप जैसे शहबाज शरीफ ने थपथपाई खुद की पीठ

बता दें कि आजकल शहबाज शरीफ अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की तरह अपनी पीठ थपथपाने लगे हैं। जी हां, शहबाज शरीफ ने ईरान और अमेरिका में सीजफायर का क्रेडिट खुद को दिया है। अब वे दोनों देशों के बीच शांति वार्ता कराने और शांति वार्ता की मेजबानी करने का क्रेडिट खुद को दे रहे हैं। उन्होंने उम्मीद जताई है कि वे ईरान और अमेरिका के बीच शांति समझौता करा देंगे। वहीं पाकिस्तान की मेजबानी में ईरान-अमेरिका की शांति वार्ता को पूरे मुस्लिम समाज के लिए गर्व का पल बताया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ