Iran America Ceasefire: अमेरिका ईरान के बीच 40 दिनों बाद आखिरकार 2 हफ्तों के सीजफायर का ऐलान हो गया है। इसके बाद से ईरान में जश्न का माहौल बन गया है। तेहरान में लोग ईरानी झंडा लेकर सड़कों पर उतर आए हैं। ईरान के अलावा इजरायल में सीजफायर को देखते हुए अलर्ट जारी किया गया है। अब 10 अप्रैल को पाकिस्तान में सीजफायर के लिए बैठक होगी।
गत 28 फरवरी को अमेरिका और इजरायल ने संयुक्त रूप से ईरान पर अटैक किया था। हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई समेत कई बड़े नेता और अधिकारी मारे गए थे। इसके बाद से ईरान ने बड़े जलमार्गों में शामिल हॉर्मुज स्ट्रेट को बंद कर दिया था। इससे युद्ध का असर बाकी देशों पर भी होने लगा था। यूरोप, एशिया के कई देशों में कच्चे तेल और एलपीजी की सल्पाई में समस्या हो गई थी।
यह भी पढ़ें: सीजफायर के बाद आया पाकिस्तान के पीएम का बयान, ‘इस्लामाबाद वार्ता’ को लेकर शरीफ ने
आखिरकार 40 दिनों बाद ईरान और अमेरिका के बीच 2 हफ्तों का सीजफायर हो गया है। इसे आम जनता के लिए बड़ी राहत माना जा रहा है। ईरान ने 2 हफ्तों के लिए हॉर्मुज स्ट्रेट को खोलने की बात कही है। यह बाकी देशों के लिए बड़ी राहत है। भारत समेत कई देशों के जहाज हॉर्मुज स्ट्रेट में फंसे हुए हैं।
यह भी पढ़ें: US-ईरान में सीजफायर की 10 शर्तें, जिन पर 10 अप्रैल से शुरू होगी बातचीत, पाकिस्तान के










