सीजफायर के बाद आया पाकिस्तान के पीएम का बयान, 'इस्लामाबाद वार्ता' को लेकर शरीफ ने बताई प्लानिंग

ईरान और अमेरिका के बीच 10 अप्रैल को पाकिस्तान में सीजफायर की शर्तों पर बैठक होगी। इस पर अब पाकिस्तान के प्रधान मंत्री शहबाज शरीफ का बयान सामने आया है। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

Pakistan PM statement after ceasefire

मिडिल ईस्ट जंग में 1 महीने बाद आखिरकार 2 हफ्तों सीजफायर हो गया है। ईरान और अमेरिका के बीच 10 अप्रैल को पाकिस्तान में सीजफायर की शर्तों पर बैठक होगी। इस पर अब पाकिस्तान के प्रधान मंत्री शहबाज शरीफ का बयान सामने आया है। शरीफ ने पुष्टि करते हुए कहा कि अत्यंत विनम्रता के साथ, मैं यह घोषणा करते हुए प्रसन्न हूं कि इस्लामिक गणराज्य ईरान और संयुक्त राज्य अमेरिका, अपने सहयोगियों सहित, लेबनान और अन्य सभी क्षेत्रों में तत्काल प्रभाव से युद्धविराम पर सहमत हो गए हैं।

विज्ञापन

शरीफ ने एक्स प्लेटफॉर्म पर लिखा कि मैं इस दूरदर्शी कदम का हार्दिक स्वागत करता हूं और दोनों देशों के नेतृत्व के प्रति गहरी कृतज्ञता व्यक्त करता हूँ। मैं उनके प्रतिनिधिमंडलों को 10 अप्रैल 2026 को इस्लामाबाद में सभी विवादों के समाधान के लिए एक निर्णायक समझौते पर आगे की बातचीत के लिए आमंत्रित करता हूं।

विज्ञापन

पोस्ट में पाक पीएम ने कहा कि दोनों पक्षों ने उल्लेखनीय बुद्धिमत्ता और सूझबूझ का प्रदर्शन किया है और शांति एवं स्थिरता के उद्देश्य को आगे बढ़ाने में रचनात्मक रूप से लगे रहे हैं। हम पूरी उम्मीद करते हैं कि ‘इस्लामाबाद वार्ता’ स्थायी शांति प्राप्त करने में सफल होगी और आने वाले दिनों में और भी अच्छी खबरें साझा करने की कामना करते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raghav Tiwari

Raghav Tiwari

राघव तिवारी न्यूज24 में शिफ्ट हेड की भूमिका निभा रहे हैं। यहां टीम प्रबंधन के साथ नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम आदि की खबरें भी कवर करते हैं। इससे पहले ये अमर उजाला, नईदुनिया, नवभारत टाइम्स (NBT) और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में रिपोर्टिंग कर चुके हैं। देवभूमि उत्तराखंड, इंदौर, नोएडा, कानपुर समेत देश के विभिन्न हिस्सों में काम करने की वजह से राघव भिन्न-भिन्न कल्चर, खानपान, व्यवहार, जरूरत की समझ रखते हैं। राघव तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की शिक्षा पूरी की है। शिकायत और सुझाव के लिए स्वागत है- Mail ID: raghav.tiwari@bagconvergence.in Contact No. 8840671098
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ