दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास बुधवार को दो ड्रोन गिरने से हड़कंप मच गया. इस दौरान हादसे में चार लोग घायल हुए हैं. वहीं, अधिकारियों ने इस घटना की पुष्टि की और बताया कि हादसे में चार लोग घायल हुए हैं. घायलों में घाना के दो नागरिक और एक बांग्लादेशी नागरिक शामिल हैं जिन्हें मामूली चोटें आई हैं. इसके अलावा एक भारतीय नागरिक को भी हल्की चोटें लगी हैं. घटना के तुरंत बाद सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत स्थिति का जायजा लिया गया.
वहीं, अधिकारियों का कहना है कि हवाई यातायात पर इन हमलों का कोई असर नहीं पड़ा है और एयर ट्रैफिक पूरी तरह से सामान्य है.
वहीं, दुबई मीडिया ऑफिस ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि 'अधिकारियों ने कन्फर्म किया है कि कुछ देर पहले दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास दो ड्रोन गिरे, जिससे घाना के दो नागरिकों और एक बांग्लादेशी नागरिक को मामूली चोटें आईं है. इसके हवाला इस हमले में एक भारतीय नागरिक को भी हल्की चोटें आई हैं. एयर ट्रैफिक सामान्य रूप से चालू है.'
खबर अपडेट की जा रही है…
दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास बुधवार को दो ड्रोन गिरने से हड़कंप मच गया. इस दौरान हादसे में चार लोग घायल हुए हैं. वहीं, अधिकारियों ने इस घटना की पुष्टि की और बताया कि हादसे में चार लोग घायल हुए हैं. घायलों में घाना के दो नागरिक और एक बांग्लादेशी नागरिक शामिल हैं जिन्हें मामूली चोटें आई हैं. इसके अलावा एक भारतीय नागरिक को भी हल्की चोटें लगी हैं. घटना के तुरंत बाद सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत स्थिति का जायजा लिया गया.
वहीं, अधिकारियों का कहना है कि हवाई यातायात पर इन हमलों का कोई असर नहीं पड़ा है और एयर ट्रैफिक पूरी तरह से सामान्य है.
वहीं, दुबई मीडिया ऑफिस ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि ‘अधिकारियों ने कन्फर्म किया है कि कुछ देर पहले दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास दो ड्रोन गिरे, जिससे घाना के दो नागरिकों और एक बांग्लादेशी नागरिक को मामूली चोटें आईं है. इसके हवाला इस हमले में एक भारतीय नागरिक को भी हल्की चोटें आई हैं. एयर ट्रैफिक सामान्य रूप से चालू है.’
खबर अपडेट की जा रही है…