Donald Trump: डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान और इजरायल के युद्ध पर अपना पूरा समर्थन इजरायल को दिया है। उनके कार्यकाल की शुरुआत को अभी कुछ समय पहले ही हुआ है और वह इस युद्ध के केंद्र बिंदू बन चुके हैं। ट्रंप ने इजरायल के नेतृत्व में ईरान पर अटैक करने की बात कही थी और ईरान सुप्रीमो को बिना शर्त आत्मसमर्पन करने के लिए कहा था। ट्रंप ने चेतावनी देते हुए यह भी बोला था कि उनकी नजर अयातुल्ला खेमेनाई के प्रमुख एयरबेस कैंप्स पर है और वहां के आसमान पर उनका पूरा नियंत्रण है, मगर अब वह अपने बयानों से पीछे हटते नजर आ रहे हैं। कीर स्टार्मर ने भी मिडल ईस्ट के हालातों पर संयम बरतने का आह्वान किया है।
व्हाइट हाउस प्रवक्ता क्या बोली?
गुरुवार को प्रेस से बातचीत में व्हाइट हाउस की प्रवक्ता कैरोलिन लेविट बताती हैं कि राष्ट्रपति तेहरान के मामले पर कूटनीतिक फैसले लेने के लिए तैयार है और उन्होंने सैन्य निर्णय लेने का वादा भी किया है। इसका मतलब साफ है कि ट्रंप प्रशासन भविष्य में ईरान से वार्ता कर किसी साल्यूशन पर पहुंच सकते हैं। ट्रंप ने कहा था कि “मैं अगले दो सप्ताह के भीतर इस बारे में निर्णय लूंगा कि मुझे जाना है या नहीं।”
ये भी पढ़ें- ईरान-इजरायल युद्ध के बीच डोनाल्ड ट्रंप से मिले मुनीर, अब पाकिस्तान को सता रहा ये डर
ब्रिटेन के पीएम से ट्रंप की क्या बात हुई?
बुधवार को ट्रंप के बयान के बाद ब्रिटेन के पीएम कीर स्टार्मर ने ट्रंप से फोन पर बात कर इस बारे में चर्चा की थी। उन्होंने ट्रंप को समझाने का प्रयास किया है कि बढ़ते तनाव के वास्तविक जोखिम को समझे और अपनी सैन्य भागीदारी देने वाले निर्णय पर विचार करें।
सर कीर क्या बोलें?
ब्रिटेन के पीएम सर कीर ने अमेरिकी समकक्षों के साथ बातचीत को स्वीकारा है और तनाव को कम करने के हल को कूटनीति से लिया जाना चाहिए। वहीं, विदेश सचिव डेविड लैमी ने वाशिंगटन के प्रति बिना किसी शत्रुता के ब्रिटेन का संदेश दिया था, जहां गुरुवार शाम को ट्रंप के वरिष्ठ विदेश नीति सलाहकार मार्को रुबियो के साथ बैठक की उम्मीद थी।
ये भी पढ़ें- Israel Iran War: ईरान के खिलाफ अमेरिका के व्हाइट हाउस से बड़ा ऐलान, ट्रंप 2 हफ्ते में करेंगे फैसला
संबंधित खबरें
नक्शे से ईरान को मिटाने के चक्कर में US को करोड़ों का नुकसान!
3 hrs agoकेमिस्ट्री के क्षेत्र में नोबेल अवार्ड का ऐलान, हेनरी व केंसो सोई को सम्मान
7 hrs agoकीव समेत 12 इलाकों पर रूस ने किया मिसाइल अटैक, 4 बच्चों समेत 19 की मौत
7 hrs agoरूस के ब्लैक सी में ऊंची लपटें देख मचा हड़कंप, बाल-बाल बचे 23 भारतीय
14 hrs ago'फ्रांस पर कब्जा करना चाहता है इस्लाम', डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा
15 hrs agoLIVE: झारखंड सीएम हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन
15 hrs agoकोरोना वायरस या प्लेग... साइबेरिया में कौन-सा संक्रमण फैला? क्या कहता WHO
16 hrs agoफ्लाईदुबई विमान हादसे में कितनी गंभीर थी मच्छार की चोट? हुई इमरजेंसी सर्जरी
1 day agoब्राजील के चुनाव में फंसा पेंच, क्या है 'रनऑफ' प्रक्रिया जिसमें होगा फैसला?
1 day ago'शहीद की मौत, गाजा का बदला', फ्लाईदुबई के आरोपी ने किए बड़े खुलासे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines