Israel Iran War: ईरान के खिलाफ अमेरिका के व्हाइट हाउस से बड़ा ऐलान, ट्रंप 2 हफ्ते में करेंगे फैसला

इजरायल और ईरान के बीच युद्ध चल रहा है। दोनों देश एक-दूसरे पर लगातार मिसाइल दाग रहे हैं। इस बीच अमेरिका के व्हाइट हाउस से बड़ी खबर सामने आ रही है। व्हाइट हाउस प्रेस सचिव कैरोलाइन लेविट ने ट्रंप का बयान पढ़कर सुनाया है।

Israel Iran War, Nuclear, Donald J Trump, White house, Press Secretary Caroline Levitt, इजराइल ईरान युद्ध, परमाणु, डोनाल्ड ट्रम्प, व्हाइट हाउस, प्रेस सचिव कैरोलीन लेविट, ताजा खबरें

ईरान के खिलाफ व्हाइट हाउस से बड़ा ऐलान

विज्ञापन

इजरायल और ईरान के बीच युद्ध चल रहा है। दोनों देश एक-दूसरे पर लगातार मिसाइल दाग रहे हैं। इस बीच अमेरिका के व्हाइट हाउस से बड़ी खबर सामने आ रही है। व्हाइट हाउस प्रेस सचिव कैरोलाइन लेविट ने ट्रंप का बयान पढ़कर सुनाया है। उन्होंने कहा कि इजरायल और ईरान के बीच अमेरिका शामिल होगा या नहीं, इस पर ट्रंप अगले दो हफ्ते में फैसला करेंगे।

दो हफ्ते के अंदर ईरान को बंद करना होगा युद्ध

प्रेस सेक्रेटरी कैरोलाइन लेविट ने गुरुवार को ट्रंप के बयान को मीडिया को पढ़कर सुनाया। उन्होंने ट्रंप अभी भी मानते हैं कि ईरान से बातचीत की संभावना है। ईरान अगर इस बीच बातचीत की कोशिश करता है तो इस पर बात की जाएगी। दो हफ्ते के अंदर ईरान युद्ध बंद नहीं करेगा तो अमेरिका कार्रवाई करने से पीछे नहीं हटेगा।

विज्ञापन

ईरान को परमाणु हथियार नहीं करने देंगे विकसित

प्रेस सेक्रेटरी कैरोलाइन  लेविट ने आगे कहा कि ईरान को परमाणु हथिया विकसित नहीं करने देंगे। ईरान अगर बात नहीं मानता है तो उन पर एक्शन लिया जाएगा। उनका कहना है कि राष्ट्रपति ट्रंप पर भरोसा रखें। उनके पहले कार्यकाल में उन्होंने दुनिया में शांति बनाए रखी थी। इस कार्यकाल में भी दुनिया में शांति बनाए रखने की कोशिश की जा रही है।

इजरायल और ईरान में युद्ध जारी

ईरान और इजरायल के युद्ध एक सप्ताह पूरा हो गया है। दोनों देश मिसाइलों से लगातार हमले कर रहे हैं। ईरान के सुप्रीमों ने झुकने से इनकार कर दिया है। उनका कहना है कि डरते नहीं हैं, इजरायल को मुंहतोड़ जवाब दिया जा रहा है। दवहीं इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि ईरान में कोई भी सुरक्षित नहीं है, जिसमें सुप्रीम लीडर खामेनेई भी शामिल हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Md Junaid Akhtar

Md Junaid Akhtar

युवा पत्रकार मोहम्मद जुनेद अख्तर करीब 12 साल से मीडिया में काम कर रहे हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2013 में ‘अमर उजाला’ गाजियाबाद से की थी। यहां इन्होंने अखबार में करीब एक साल तक रेलवे, कलेक्ट्रेट और आरडब्ल्यूए जैसी बीट पर काम किया। इसके बाद इन्होंने 2014 में ‘नवोदय टाइम्स‘ के लिए रेलवे, स्पोर्ट्स और एजुकेशन की बीट कवर कीं। करीब एक साल बाद 2015 में इनका ट्रांसफर गाजियाबाद से दिल्ली हो गया। दिल्ली में इन्होंने अल्पसंख्यकों के मुद्दों के साथ जंतर-मंतर पर कई बड़े धरने-प्रदर्शन कवर किए। वर्ष 2016 में इनका ट्रांसफर दिल्ली से नोएडा हो गया। नोएडा में इन्होंने क्राइम बीट पर लगातार करीब तीन साल काम तक किया। इसके बाद 2020 में लॉकडाउन के दौरान इन्हें क्राइम के अलावा गौतमबुद्ध नगर के तीनों प्राधिकरण और दूसरी बीट भी कवर करने का मौका मिला। जुनेद अख्तर ने साल 2024 (जनवरी) में ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। इस दौरान इन्होंने ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की नोएडा डिजिटल साइट ट्राइसिटी टुडे में भी काम किया। इस बीच 27 फरवरी 2025 को जुनेद अख्तर ने न्यूज 24 डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। यहां जुनेद अख्तर बतौर सब एडिटर काम कर रहे हैं। जुनेद यहां राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरों को लिखते हैं। इसके अलावा नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद की खबरों पर भी नजर रखते हैं।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ