Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

दुनिया

प्यासा मरने लगा है पाकिस्तान! सिंधु जल संधि रद्द होने पर राष्ट्रपति जरदारी ने जानें क्यों बहाए ‘खून के आंसू’?

Indus Water Treaty: सिंधु जल संधि टूटने से पाकिसतान खून के आंसू रोने लगा है। पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने भारत पर पर निधाना साधा है। साथ ही भारत से सिंधु जल संधि फिर से लागू करने की अपील की है।

Author
Edited By : Khushbu Goyal Updated: Mar 23, 2026 13:11
asif ali zardari
पाकिस्तान के राष्ट्रपति ने भारत पर निशाना साधा है।

Indus Water Treaty Supension Impact: 22 अप्रैल 2025 को पहलगाम में आतंकी हमले के बाद भारत ने सिंधु जल संधि सस्पेंड कर दी थी। संधि टूटने के बाद पाकिस्तान को पानी नहीं मिल रहा है। इस वजह से पाकिस्तान को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जारदारी ने दिक्कतें गिनाते हुए सिंधु जल संधि को लेकर भारत पर निशाना साधा है। साथ ही भारत से संधि को फिर से लागू करने की अपील की है।

जब पाकिस्तानी एक्ट्रेस के पोते ने निभाया इंडियन स्पाई का किरदार, बॉक्स ऑफिस पर मचाया ऐसा गदर कि टूट गए 2026 के सारे रिकॉर्ड

---विज्ञापन---

लाखों लोगों का नुकसान करने का आरोप लगाया

पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने विश्व जल दिवस पर दिए संदेश में कहा कि भारत ने सिंधु जल संधि को हथियार की तरह इस्तेमाल किया है। जम्मू और कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादी हमले के बाद भारत ने संधि को सस्पेंड कर दिया था, लेकिन ऐसा करते हुए भारत ने लाखों लोगों के बारे में नहीं सोचा। सिंधु जल संधि से एक नहीं 2 देशों के लोग जुड़े थे, लेकिन भारत ने जानबूझकर संधि को सस्पेंड करके और इसका सैन्यीकरण करके अपना स्वार्थी रवैया प्रदर्शित किया है।

जल संधि सस्पेंड करने के फैसले पर जताई चिंता

राष्ट्रपति जरदारी ने कहा कि भारत का संधि को स्थगित रखना गलत है। हाइड्रोलॉजिकल डेटा शेयर करने में बाधा डालना गलत है। 60 साल पुराने अंतरराष्ट्रीय समझौते की भावना और मर्यादा को कमजोर करना चिंताजनक है। सिंधु जल संधि को लेकर भारत का रवैया खाद्य और आर्थिक सुरक्षा के लिए खतरा पैदा करता है। लाखों लोगों की आजीविका को खतरे में डाल रहा है, इसलिए मैं भारत सरकार से अपील करता हूं कि वह सिंधु जल संधि को तत्काल बहाल करके लोगों को राहत दे।

---विज्ञापन---

ISI के 9 जासूस गाजियाबाद से गिरफ्तार, 5 नाबालिग भी शामिल; 7 राज्यों में आतंकी हमलों की साजिश नाकाम

जरदारी ने पानी की किल्लत से हुई दिक्कतें गिनाईं

जरदारी ने कहा कि पाकिस्तान के कई इलाकों में पानी की किल्लत है। लोगों को दूर-दूर जाकर असुरक्षित स्रोतों से पानी लाना पड़ रहा है। महिलाएं और लड़कियां हर रोज घंटों पानी भरने में बिता देती हैं। इसलिए वे न स्कूल जा पाती हैं और न ही घर के काम कर पाती हैं। पीने का साफ पानी न मिलने से लोग अब बीमारियों का शिकार होने लगे हैं। उनकी आर्थिक और सामाजिक जिंदगी पर भारी दबाव पड़ने लगा है। पानी की कमी को दूर करने भारत लाखों की समस्या का समाधान कर सकता है।

First published on: Mar 23, 2026 12:48 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.