---विज्ञापन---

युद्ध होने पर ‘ब्रह्मोस’ मिसाइल के आगे ढेर होगा पाकिस्तान, लाहौर से लेकर बलूचिस्तान तक मचेगी तबाही

India-Pakistan Tension: उत्तर प्रदेश के लखनऊ में दुनिया की सबसे विध्वंसक सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल ‘ब्रह्मोस’ की उत्पादन इकाई का शुभारंभ किया है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने डिजिटल माध्यम से इसका शुभारंभ किया है। इसके बाद से लोगों में ‘ब्रह्मोस’ के बारे में जानने की उत्सुकता बढ़ गई है।

India-Pakistan Tension: देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को उत्तर प्रदेश के लखनऊ में डिजिटल माध्यम से दुनिया की सबसे विध्वंसक सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल ‘ब्रह्मोस’ की उत्पादन इकाई का शुभारंभ किया है। इसके बाद से लोगों में ‘ब्रह्मोस’ के बारे में जानने की उत्सुकता बढ़ गई है। लोग ‘ब्रह्मोस’ मिसाइल को लेकर सर्च कर रहे हैं। आइए आपको बताते हैं पाकिस्तान को चारों खाने चित करने वाले ‘ब्रह्मोस’ की खासियत क्या है।

जल, थल और वायु से करती है वार

‘ब्रह्मोस’ एक लंबी दूरी सुपरसोनिक क्रुज मिसाइल प्रणाजी है। बताया जाता है कि इस मिसाइल को जमीन, समुंद्र और हवा से लॉन्च किया जा सकता है। ‘ब्रह्मोस’ को Defence Research and Development Organisation (DRDO) और रूस के नैटिक पॉलीमर्स एंड ऑर्गनिक्स (NPOM) के संयुक्त उद्यम के तहत विकसित किया गया है। इस प्रणाली के एंटी-शिप और लैंड अटैक भूमिकाओं के लिए दो वैरिएंट के साथ डिजाइन किया गया है। इस मिसाइल को भारतीय नौसेना के साथ-साथ भारतीय सेना में भी शामिल किया गया है।

---विज्ञापन---

भारतीय नौसेना का सबसे बड़ा हथियार

‘ब्रह्मोस’ को भारतीय नौसेना का सबसे बड़ा हथियार बताया जाता है। यह मिसाइल सैल्वो मोड में हथियार को अलग-अलग दिशाओं में 2-2.5 सेकेंड के अंतराल में लॉन्च किया जा सकता है। सेना के मुताबिक, 8 ‘ब्रह्मोस’ मिसाइलों का एक ग्रुप आधुनिक एंटी-मिसाइल सुरक्षा वाले लक्ष्यों के समूह को भेदकर पूरी तरह से नष्ट कर सकता है। बताया जाता है कि अगर युद्ध होता है तो अकेली ‘ब्रह्मोस’ मिसाइल ही लाहौर से बलूचिस्तान तक तबाही मचा सकती है।

‘ब्रह्मोस’ को नहीं भेद पाया पाकिस्तान

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पहलगाम हमले के बदला लेने के लिए भारतीय सेना पाकिस्तान के कई प्रमुख वायुसेना ठिकानों पर सर्जिकल स्ट्राइक की। रिपोर्ट की बात मानें तो इस हमले में ‘ब्रह्मोस’ सुपरसोनिक क्रुज मिसाइल, SCALP और आधुनिक एयर लॉन्च प्रिसीजन हथियारों का इस्तेमाल किया गया है। यह पहली बार है कि जब ‘ब्रह्मोस’ को वास्तविक युद्ध में उपयोग किया जा सकता है। जवाबी हमले में पाकिस्तान के स्कार्दू, मूरिद, रफीकी, नूर खान, चूनियां, सुक्कुर जैसे एयरबेस और सियालकोट व पंसूर के ठिकानों को नुकसान पहुंचाया था।

---विज्ञापन---

दुश्मन के रडार से बचकर लगाता है निशाना

‘ब्रह्मोस’ मिसाइल की मारक क्षमता 290-400 किलोमीटर और गति मैक 2.8 (ध्वनि की गति से लगभग तीन गुना) है। यह मिसाइल जमीन, हवा और समुद्र से लॉन्च की जा सकती है। यह ‘फायर एंड फॉरगेट’ सिद्धांत पर काम करती है, जिससे यह दुश्मन के रडार से बचकर सटीक निशाना लगा सकती है।बताया जाता है कि ‘ब्रह्मोस’ खतरा भांपते ही अपने रास्ते को बदल देता है। इसकी यही खासियत इसे दूसरे हथियारों से अलग बनाती है।

पाकिस्तान का अब्दाली, फतह-1 और 2 बेअसर

बताया जाता है कि पाकिस्तान के पास अब्दाली, फतह-1 और 2 नाम की मिसाइलें है। पाक का दावा है कि इन मिसाइलों की मारक क्षमता 250-400 किलोमीटर की है। पाकिस्तान ने इन्हीं मिसाइलों से भारत के अलग-अलग शहरों पर हमला किया था, लेकिन इंडियन आर्मी ने इसे नाकाम कर दिया था।

---विज्ञापन---
First published on: May 11, 2025 04:26 PM

End of Article

About the Author

Md Junaid Akhtar

युवा पत्रकार मोहम्मद जुनेद अख्तर करीब 12 साल से मीडिया में काम कर रहे हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2013 में ‘अमर उजाला’ गाजियाबाद से की थी। यहां इन्होंने अखबार में करीब एक साल तक रेलवे, कलेक्ट्रेट और आरडब्ल्यूए जैसी बीट पर काम किया। इसके बाद इन्होंने 2014 में ‘नवोदय टाइम्स‘ के लिए रेलवे, स्पोर्ट्स और एजुकेशन की बीट कवर कीं। करीब एक साल बाद 2015 में इनका ट्रांसफर गाजियाबाद से दिल्ली हो गया। दिल्ली में इन्होंने अल्पसंख्यकों के मुद्दों के साथ जंतर-मंतर पर कई बड़े धरने-प्रदर्शन कवर किए। वर्ष 2016 में इनका ट्रांसफर दिल्ली से नोएडा हो गया। नोएडा में इन्होंने क्राइम बीट पर लगातार करीब तीन साल काम तक किया। इसके बाद 2020 में लॉकडाउन के दौरान इन्हें क्राइम के अलावा गौतमबुद्ध नगर के तीनों प्राधिकरण और दूसरी बीट भी कवर करने का मौका मिला। जुनेद अख्तर ने साल 2024 (जनवरी) में ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। इस दौरान इन्होंने ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की नोएडा डिजिटल साइट ट्राइसिटी टुडे में भी काम किया। इस बीच 27 फरवरी 2025 को जुनेद अख्तर ने न्यूज 24 डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। यहां जुनेद अख्तर बतौर सब एडिटर काम कर रहे हैं। जुनेद यहां राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरों को लिखते हैं। इसके अलावा नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद की खबरों पर भी नजर रखते हैं।

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola