Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

दुनिया

इमरान खान होंगे अस्पताल में भर्ती, आंखों के इलाज के लिए किए जाएंगे शिफ्ट, 14 पूर्व कप्तानों ने की थी ये मांग

Imran Khan: पाकिस्तान की जेल में कैद इमरान खान की बिगड़ती तबियत को लेकर पाकिस्तान में संग्राम छिड़ गया है। दुनियाभर में इमरान खान का इलाज करने की मांग उठने लगी है। दुनियाभर के 14 पूर्व क्रिकेट कप्तानों ने इमरान खान का इलाज करने की अपील की, जिसके बाद अब उन्हें लेकर बड़ा अपडेट आया है।

Author
Edited By : Khushbu Goyal Updated: Feb 18, 2026 13:23
Imran Khan
इमरान खान 2 साल से पाकिस्तान की जेल में बंद है।

Imran Khan News: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को लेकर बड़ी खबर आई है। सूत्रों के अनुसार, इमरान खान को जेल से अस्पताल में शिफ्ट किया जाएगा। उन्हें आंखों की बीमारी के इलाज के लिए रावलपिंडी के अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा। इमरान खान को 21 फरवरी से 26 फरवरी के बीच आइलिया इंजेक्शन की डोज दी जानी है. इसके लिए आंखों की जांच के लिए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा, जहां वे अपने परिजनों से भी मुलाकात कर सकेंगे।

इमरान को इन लोगों से कराई जा सकती है मुलाकात

सूत्रों के अनुसार, इमरान खान को रावलपिंडी के अल शिफा आई ट्रस्ट हॉस्पिटल में भर्ती कराया जा सकता है, लेकिन वे कितने दिन अस्पताल में रहेंगे और कब भर्ती कराया जाएगा? इसे लेकर डिटेल नहीं आई है। वहीं अस्पताल में इजाल के दौरान इमरान खान को बहनों, बेटों, करीबी सहयोगियों और जेल में बंद पत्नी बुशरा बीबी से मिलने की परमिशन मिल सकती है। अस्पताल में इमरान खान का MRI, सीटी स्कैन, एक्सरे, हृदय संबंधी जांच और ब्लड टेस्ट हो सकता है।

---विज्ञापन---

इमरान खान की हेल्थ पर परिवार ने सवाल उठाए हैं

बता दें कि इमरान खान की तबियत को लेकर उनके परिजनों से सवाल उठाए थे। परिजनों ने पाकिस्तान सरकार और सेना पर आरोप लगाया कि उन्होंने इमरान खान को अंधेरी और गंदी कोठरी में रखा हुआ है। उन्हें न तो ढंग से खाना-पानी दिया जाता है और न ही सोने दिया जाता हैं। उन्हें दवाइयां और मेडिकल फैसिलिटी भी नहीं दी जा रही है। उनकी आंखों में इन्फेक्शन हो गया है, जिस वजह से उनकी दाईं आंख की रोशनी जाने लगी है। परिजनों ने सरकार-सेना पर इमरान खान की जान लेने की कोशिश का आरोप लगाया है।

---विज्ञापन---

14 पूर्व क्रिकेट कप्तानों ने सरकार को चिट्ठी लिखी

बता दें कि पाकिस्तान की अदियाला जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री और क्रिकेटर इमरान खान का इलाज करने के लिए 5 देशों के 14 पूर्व क्रिकेट कप्तानों ने पाकिस्तान की शहबाज शरीफ सरकार को पत्र लिखा था। इन पूर्व कप्तानों ने मांग की है कि इमरान खान के साथ अच्छा व्यवहार किया जाए और उनका बेहतर तरीके से इलाज कराया जाए। इन 14 पूर्व कप्तानों में भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर, कपिल देव, ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एलन बॉर्डर, स्टीव वॉ, ईयान चैपल, किम ह्यूज, ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान बेलिंडा क्लार्क, इंग्लैंड के माइक अथर्टन, नासिर हुसैन, माइक ब्रेयरली, डेविड गॉवर, वेस्टइंडीज के क्लाइव लॉयड और न्यूजीलैंड के जॉन राइट शामिल हैं।

First published on: Feb 18, 2026 12:32 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.