Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

दुनिया

‘मुझे निर्दोष साबित कर दिया गया’, एपस्टीन केस में राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा दावा

एयर फोर्स वन में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि मेरे पास छिपाने के लिए कुछ नहीं है। निर्दोष साबित कर दिया गया है। जेफरी एपस्टीन से मेरा कोई लेना-देना नहीं है। एपस्टीन के मामले में मुझे पूरी तरह से बरी कर दिया गया है। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

Author
Edited By : Raghav Tiwari Updated: Feb 17, 2026 15:01

यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन का मामला दिनों दिन तेज होता जा रहा है। इसमें अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप समेत कई देशों को मुखियों का नाम सामने आया है। ट्रंप ने इस मामले में सफाई दी है। ट्रंप ने कहा कि इस मामले में मुझे निर्दोष साबित कर दिया गया है। एयर फोर्स वन में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि मेरे पास छिपाने के लिए कुछ नहीं है। निर्दोष साबित कर दिया गया है। जेफरी एपस्टीन से मेरा कोई लेना-देना नहीं है। एपस्टीन के मामले में मुझे पूरी तरह से बरी कर दिया गया है।

ट्रंप ने नोबेल पुरस्कार लेने के लिए कई जतन किए। हालांकि बाद में नोबेल पुस्कार वेनेजुएला की एक समाजसेवक को चला गया। एपस्टीन की फाइल में भी ट्रंप के नोबेल प्रेम का जिक्र है। फाइल्स में खुलासा हुआ कि ट्रंप के करीबी स्टीव बैनन को लिखे एक मेल में एपस्टीन ने कहा था कि अगर ट्रंप को पता चला कि अब तुम ऐसे व्यक्ति के दोस्त हो जो नोबेल का फैसला करने वाला है, तो उसका सिर फट जाएगा।

यह भी पढ़ें: जेलेंस्की ने पुतिन को बताया ‘युद्ध का गुलाम’, म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन में रूस पर बरस पड़े यूक्रेन के राष्ट्रपति

---विज्ञापन---

एयर फोर्स वन में पत्रकारों से बातचीत करते हुए ट्रंप ने कहा कि जेफरी एपस्टीन से मेरा कोई लेना-देना नहीं है। ट्रंप का कहना है कि वे (बिल क्लिंटन और कई अन्य डेमोक्रेट) उम्मीद कर रहे थे कि उन्हें कुछ मिलेगा, लेकिन उन्हें बिल्कुल उल्टा मिला। वे खुद इसमें घिरते जा रहे हैं। यह उनकी समस्या है। क्लिंटन और कई अन्य डेमोक्रेट इसमें फंस गए हैं।

यह भी पढ़ें: हरकतों से बाज नहीं आ रहा चीन, सीक्रेट रूप से परमाणु इंफ्रास्ट्रक्चर का विस्तार, सेटेलाइट से खुलासा

First published on: Feb 17, 2026 07:28 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.