Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

दुनिया

क्या ईरान ने बना लिया परमाणु बम? इजरायल ने दिया जवाब, कहा- ‘हम पहले नहीं करेंगे न्यूक्लियर अटैक’

ईरान-इजरायल और अमेरिका के बीच तनाव कम होने का नाम नहीं ले रहा है. जहां एक ओर अमेरिका और इजरायल मिलकर ईरान पर हमला कर रहे हैं तो वहीं ईरान भी उसका पलटवार करते हुए दोनों देशों को नुकसान पहुंचा रहा है. वहीं, ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को बंद कर दिया है जो ग्लोबल क्रूड ऑयल की सप्लाई का अहम रूट था.

Author
Edited By : Versha Singh Updated: Mar 25, 2026 17:14

ईरान-इजरायल और अमेरिका के बीच तनाव कम होने का नाम नहीं ले रहा है. जहां एक ओर अमेरिका और इजरायल मिलकर ईरान पर हमला कर रहे हैं तो वहीं ईरान भी उसका पलटवार करते हुए दोनों देशों को नुकसान पहुंचा रहा है. वहीं, ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को बंद कर दिया है जो ग्लोबल क्रूड ऑयल की सप्लाई का अहम रूट था.

मिडिल ईस्ट में मौजूद तनाव के बीच भारत में इजरायल के राजदूत रूवेन अजार ने न्यूज24 के एंकर मानक गुप्ता को दिए इंटरव्यू में कहा, ‘ईरान परमाणु बम बनाने के करीब था, इजरायल पहले परमाणु बम नहीं चलाएगा. यूएस खाड़ी में अतरिक्त फौज उतार रहा है.’ इसके अलावा, इजरायली राजदूत रूवेन अजार ने कहा कि ‘ईरान से परमाणु युद्ध नहीं होगा.’

---विज्ञापन---

ईरान के आसमान पर है इजरायल का कब्जा

इजरायली राजदूत रूवेन अजार से News24 के एंकर मानक गुप्ता ने सवाल किया और पूछा, क्या आप युद्ध जीत रह हैं? इस सवाल के जवाब में रूवेन अजार ने कहा, ‘हां हम युद्ध जीत रहे हैं, ईरान के आसमान पर इजरायल का कब्जा है.’

ईरान को अमेरिका का प्लान मानना होगा

इजरायली राजदूत रूवेन अजार ने कहा, ‘ईरान को अमेरिका का प्लान मानना होगा. उन्होंने आगे कहा, इजरायल को सिर्फ नजीते से मतलब है, हम सीजफायर के लिए भी तैयार हैं.’

---विज्ञापन---
First published on: Mar 25, 2026 05:14 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.