हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

पाकिस्तान के पूर्व ISI चीफ हमीद को 14 साल कैद, मिलिट्री कोर्ट ने 4 आरोपों में ठहराया दोषी

पाकिस्तान की एक मिलिट्री कोर्ट ने पूर्व ISI चीफ फैज हमीद को 14 साल कैद की सजा सुनाई है. उनके खिलाफ करीब 15 महीने तक कोर्ट मार्शल की कार्रवाई चली. फौज की तरफ से जारी बयान के मुताबिक, फैज पर चार गंभीर आरोपों में मुकदमा चलाया गया.

विज्ञापन

पाकिस्तान की एक मिलिट्री कोर्ट ने पूर्व ISI चीफ फैज हमीद को 14 साल कैद की सजा सुनाई है. उनके खिलाफ करीब 15 महीने तक कोर्ट मार्शल की कार्रवाई चली. फौज की तरफ से जारी बयान के मुताबिक, फैज पर चार गंभीर आरोपों में मुकदमा चलाया गया.

मिली जानकारी के अनुसार, हमीद राजनीतिक गतिविधियों में शामिल होने के भी आरोप लगे हैं. साथ ही ऑफिशियल सीक्रेट्स एक्ट का उल्लंघन कर देश के हितों को नुकसान पहुंचाने, सरकारी अधिकार और संसाधनों का दुरुपयोग करने और व्यक्तिगत लोगों को नुकसान पहुंचाने के भी आरोप शामिल हैं.

सेना ने कहा कि कोर्ट ने सभी आरोपों में फैज को दोषी पाया है, हालांकि उन्हें फैसले के खिलाफ अपील करने का अधिकार भी है. बता दें कि फैज को पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान का करीबी माना जाता है.

विज्ञापन

फैज कब गिरफ्तार हुए थे?

खबरों के अनुसार, फैज हमीद को पिछले साल 12 अगस्त को आर्मी ने हाउसिंग घोटाला केस में गिरफ्तार किया था. जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने फैज के खिलाफ कार्रवाई का आदेश दिया था और फिर फैज के खिलाफ कोर्ट मार्शल शुरू किया गया था. बता दें कि पाकिस्तान के पूरे इतिहास में ये पहली बार हुआ था कि जब ISI के पूर्व चीफ को किसी मामले में गिरफ्तार किया गया था.

कौन हैं फैज हमीद?

बता दें कि फैज हमीद पाकिस्तान आर्मी के रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल है. हमीद ने साल 2019 से 2021 तक पाकिस्तानी खूफिया एजेंसी ISI के डायरेक्टर जनरल के तौर पर भी काम किया है. फैज का जन्म पाकिस्तान के चकवाल के लतीफाल गांव में हुआ था. हमीद ने 1987 में पाकिस्तान मिलिट्री एकेडमी ज्वाइन की थी. उन्होंने क्योटा के कमांड एंड स्टाफ कॉलेज से ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद उन्हें पाकिस्तानी आर्मी की बलूच रेजीमेंट में कमीशन किया गया था.

विज्ञापन

फैज पर अरबों रुपये की रिश्वत का भी लगा है आरोप

पूर्व ISI चीफ फैज हमीद ने अल कादिर ट्रस्ट स्कैम केस में 5 अरब रुपए की रिश्वत ली थी. यह खुलासा इमरान सरकार में मंत्री रहे और उनके दोस्त फैजल वाबडा ने किया था. बता दें कि अल कादिर ट्रस्ट स्कैम वही केस है, जिसमें मई 2023 में इमरान को गिरफ्तार किया गया था और इसके बाद पाकिस्तान में जबरदस्त हिंसा हुई थी. जिसमें 8 लोग मारे गए थे. आर्मी हेडक्वॉर्टर के अलावा जिन्ना हाउस पर भी खान समर्थकों ने हमला किया था.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola