Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

दुनिया

क्यों अपनी लग्जरी Yachts बेचने जा रहे हैं बिल गेट्स; संपत्ति में आई बड़ी गिरावट तो वजह नहीं?

Forbes Billionaire Index Latest Update: पिछले कुछ समय से बिल गेट्स की संपत्ति में बड़ी गिरावट आ रही है। अमीरों की लिस्ट में वे एक माह पहले 7वें नंबर पर थे। लेकिन अब जो डाटा सामने आया है। उसमें अमीरों की लिस्ट में वे 9वीं रैंक पर आ गए हैं। बिल गेट्स अपनी संपत्ति को दान कर रहे हैं। माना जा रहा है कि वे गौतम अडानी से भी नीचे आ सकते हैं।

Author
Edited By : News24 हिंदी Updated: May 3, 2024 19:47
Bill Gates
बिल गेट्स।

Microsoft Co Founder Bill Gates: माइक्रोसॉफ्ट के सह संस्थापक बिल गेट्स की संपत्ति लगातार कम हो रही है। पिछले कुछ समय में उनकी संपत्ति में उल्लेखनीय कमी देखी गई है। जो काफी निचले स्तर तक पहुंच गई है। फोर्ब्स बिलियनेयर इंडेक्स के हालिया आंकड़ों के अनुसार बिल गेट्स अब 128 बिलियन डॉलर (1,06,79,50,72,00,000 रुपये) के मालिक हैं। वे अमीरों की लिस्ट में 9वें नंबर पर हैं। लेकिन एक माह पहले 7वें नंबर पर थे। इससे पहले धनकुबेरों की लिस्ट में उनका नंबर एक था। 1995 से लेकर कई साल वे टॉप पर रहे। लेकिन अब संपत्ति में गिरावट का कारण ग्लोबल वेल्थ डिस्ट्रीब्यूशन को माना जा रहा है। संपत्ति कम होने के दो बड़े कारण माने जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें: नकली सिस्को उपकरण बेचने पर फंसे 19 फर्मों के CEO, काटनी होगी 6 साल की जेल

पहला है बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन को दान में दी गई 59 अरब डॉलर की राशि। दूसरा कारण पत्नी मेलिंडा फ्रेंच गेट्स से तलाक लेना है। जिसके कारण कुछ आर्थिक चीजों पर असर पड़ा। गेट्स पर्यावरण बचाने के लिए भी सक्रिय रहते हैं। लेकिन सुपरयॉट की ओनरशिप को लेकर विवादों में आ चुके हैं। अब माना जा रहा है कि पर्यावरण को बचाने की कवायद के तहत इन नौकाओं को बेचने का फैसला बिल ले सकते हैं। 2021 में बिल गेट्स ने 25 मिलियन डॉलर में सुपरयाच की खरीद द वेफ़ाइंडर एस्टिलरोस आर्मन से की थी। बाद में एक और याच की खरीद की।

दुनिया के बड़े जहाजों में होती है सुपरयॉट की गिनती

माना जाता है कि ये बड़ी मदरशिप है, इसे प्रोजेक्ट 821 का नाम दिया गया है। इसकी लंबाई 390 फीट है, जो 7 हजार सकल टन की है। इसे दुनिया के बड़े जहाजों में शुमार किया जाता है। महंगे जहाजों के रखरखाव पर अधिक खर्च होता है। इसलिए माना जा रहा है कि बिल इनको बेच सकते हैं। कुछ लोग मान रहे हैं कि उनकी पर्यावरण प्रेमी की छवि बनी रहे, वे इसलिए ऐसा कर रहे हैं। बिल गेट्स पर्यावरण में कार्बन की मौजूदगी को लेकर टिप्पणी कर चुके हैं। बिल 2022 में कह चुके हैं कि जैसे-जैसे दान करने में सफल होंगे, अमीरों की सूची से पूरी तरह बाहर होंगे।

First published on: May 03, 2024 07:25 PM

संबंधित खबरें