---рд╡рд┐рдЬреНрдЮрд╛рдкрди---

рджреЗрд╢ angle-right

‘рдпреЗ рднрд╛рд░рдд рдХреА рдЖрдХрд╛рдВрдХреНрд╖рд╛рдУрдВ рдХрд╛ рдирдпрд╛ рдпреБрдЧтАж’, PM рдореЛрджреА рдиреЗ рдлреНрд░рд╛рдВрд╕ рдореЗрдВ рд░рдЦреА рдмрджрд▓рддреЗ рджреЗрд╢ рдХреА рддрд╕реНрд╡реАрд░

рдкреНрд░рдзрд╛рдирдордВрддреНрд░реА рдиреЗ рдЕрдкрдиреЗ рд╕рдВрдмреЛрдзрди рдореЗрдВ рдХрд╣рд╛ рдХрд┐ рдЖрдЬ рдореИрдВ рдРрд╕реЗ рд╕рдордп рдореЗрдВ рдлреНрд░рд╛рдВрд╕ рдЖрдпрд╛ рд╣реВрдВ, рдЬрдм рдХреБрдЫ рд╣реА рджрд┐рди рдкрд╣рд▓реЗ рд╣рдорд╛рд░реА рд╕рд░рдХрд╛рд░ рдХреЗ 12 рд╡рд░реНрд╖ рдкреВрд░реЗ рд╣реБрдП рд╣реИрдВ.

---рд╡рд┐рдЬреНрдЮрд╛рдкрди---

फ्रांस के दौरे पर गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वहां रह रहे भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए अपनी सरकार के 12 वर्षों के कार्यकाल की उपलब्धियों और भविष्य के भारत का एक विराट खाका दुनिया के सामने रखा है. पीएम मोदी ने कहा कि यह समय भारत की आकांक्षाओं का नया युग है, जहां देश का युवा, महिला और किसान भारत को ‘नेक्स्ट लेवल’ पर ले जाने का संकल्प ले चुके हैं.

‘लोकतंत्र ने चायवाले को यहां तक पहुंचाया’

प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि आज मैं ऐसे समय में फ्रांस आया हूं, जब कुछ ही दिन पहले हमारी सरकार के 12 वर्ष पूरे हुए हैं. चुने हुए प्रधानमंत्री के रूप में लगातार 12 वर्ष तक देश की सेवा करना मेरे जीवन का बहुत बड़ा सौभाग्य रहा है.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें : फ्रांस की वो खूबसूरत रिसॉर्ट सिटी, जहां ठहरे हैं पीएम मोदी; 15 साल में तैयार होने वाले ‘खास पानी’ से है इसका नाता

साथ ही उन्होंने कहा कि यह भारत के लोकतंत्र की शक्ति है, जिसने एक चायवाले को यहां तक पहुंचा दिया. उन्होंने आगे कहा कि फ्रांस में रहने वाले भारतीयों ने 21वीं सदी के भारत-फ्रांस रिश्तों को जिस तरह से जोड़ा है, वह हमारी रणनीतिक साझेदारी की सबसे बड़ी ताकत है।

---विज्ञापन---

‘यह आकांक्षाओं का नया युग है’

पीएम मोदी ने जोर देकर कहा कि आज के भारत को किसी तराजू या पुरानी उपलब्धियों में नहीं तौला जा सकता. आज का युवा और नागरिक अपने जीवन को अगले स्तर पर देखना चाहता है. उन्होंने कहा, ‘जहां बिजली पहुंची है, वहां लोग अब सिर्फ बिजली नहीं, बल्कि ‘स्मार्ट लिविंग’ चाहते हैं. जहां रेल पहुंची है, वहां हाई-स्पीड कनेक्टिविटी और जहां हाईवे हैं, वहां वर्ल्ड क्लास एक्सप्रेसवे की मांग है. जहां इंटरनेट पहुंचा, वहां लोग एआई और डिजिटल इनोवेशन में नेतृत्व चाहते हैं, आज भारत के लोग अपने जीवन को नेक्स्ट लेवल पर ले जाना चाहते हैं और भारत को भी नेक्स्ट लेवल पर ले जाना उनका संकल्प है.’

यह भी पढ़ें : ‘नाविकों की सुरक्षा भी जरूरी’, PM मोदी का ट्रंप को साफ संदेश, बैठक में इन मुद्दों पर हुई चर्चा

---विज्ञापन---

’25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर’

पीएम मोदी ने पिछले 12 वर्षों उपलब्धियां गिनाते हुए कहा, ‘पिछले 12 वर्षों में देश के 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर निकले हैं. इस कालखंड में भारत का जीडीपी (GDP), एयरपोर्ट्स की संख्या और यूनिवर्सिटीज की संख्या दोगुनी हो चुकी है. हाईवे निर्माण की गति तीन गुना बढ़ गई है, जबकि देश का मेट्रो नेटवर्क चार गुना बड़ा हो चुका है.’

‘भारत बना भरोसेमंद पार्टनर’

प्रधानमंत्री ने कहा कि एक समय था जब दो देशों के रिश्ते सिर्फ नफे-नुकसान और व्यापार से तय होते थे, लेकिन आज का दौर बदल चुका है. उन्होंने कहा, ‘आज व्यापार के साथ-साथ ट्रस्ट भी उतना ही महत्वपूर्ण हो गया है. हर देश रिलायबल सप्लाई चेन चाहता है. हर देश स्टेबल पार्टनरशिप चाहता है. हर देश ऐसे साथियों की तलाश में है, जिन पर लंबे समय तक भरोसा किया जा सके और ऐसे समय में भारत, विश्व में एक भरोसेमंद पार्टनर के रूप में उभर रहा है.’

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें : G7 Summit में जॉर्जिया मेलोनी और PM मोदी की मुलाकात का वीडियो वायरल , क्यों होने लगी इंस्टाग्राम की चर्चा?

भारत-फ्रांस के संबंधों पर की बात

पीएम मोदी ने कहा, ‘पिछले वर्ष पेरिस में और इस वर्ष दिल्ली में हमने एआई समिट को को-होस्ट किया. अब हम साथ मिलकर अगले वर्ष TRISHNA सैटेलाइट को लॉन्च करने जा रहे हैं. ये सैटेलाइट विश्व में वाटर और फूड सिक्योरिटी सुनिश्चित करने में योगदान देगा.’

---विज्ञापन---

साथ ही उन्होंने कहा, ‘भारत और फ्रांस को कनेक्ट करने वाली एक और चीज है, वो है फुटबॉल. इस वक्त यहां फुटबॉल फीवर पूरे जोर पर है. फ्रांस में इसकी दीवानगी चप्पे-चप्पे में दिखती है, लेकिन भारत में भी फुटबॉल का क्रेज सिर चढ़कर बोलता है. खासतौर पर फ्रांस की टीम के फैन्स भारत में बहुत अधिक हैं. फ्रांस ने इस वर्ल्ड कप की शुरुआत एक जोरदार जीत से की है. मैं फ्रांस की टीम को बहुत-बहुत शुभकामनाएं देता हूं.’

First published on: Jun 18, 2026 10:43 PM

End of Article
---рд╡рд┐рдЬреНрдЮрд╛рдкрди---
рд╕рдВрдмрдВрдзрд┐рдд рдЦрдмрд░реЗрдВ
Sponsored Links by Taboola