---विज्ञापन---

दुनिया angle-right

अफगानिस्तान का बदला, पाकिस्तान पर ताबड़तोड़ ड्रोन अटैक, ISIS के ठिकानों पर गिराए बम

Afghanistan drone attack: अफगानिस्तान ने पाकिस्तान की सीमा में घुसकर बलूचिस्तान के आतंकी ठिकानों पर बड़ा ड्रोन हमला किया है. अफगान वायु सेना का दावा है कि इन ठिकानों का इस्तेमाल उनके खिलाफ हमलों की साजिश रचने के लिए हो रहा था. पाकिस्तान की ओर से पिछले कुछ दिनों से हो रहे हमलों का अफगानिस्तान ने यह करारा जवाब दिया है.

---विज्ञापन---

Afghanistan drone attack: अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच तनाव अब चरम पर पहुंच गया है. पिछले कुछ दिनों से पाकिस्तान की ओर से की जा रही लगातार उकसावे की कार्रवाई का अफगानिस्तान ने बेहद कड़ा और खौफनाक जवाब दिया है. अफगानिस्तान की वायु सेना ने पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में घुसकर कई आतंकी ठिकानों पर ताबड़तोड़ ड्रोन हमले किए हैं. इस औचक हमले से पाकिस्तान के सुरक्षा महकमे और वहां सक्रिय आतंकी संगठनों में हड़कंप मच गया है.

ISIS के ठिकानों को बनाया निशाना

अफगानिस्तान सरकार की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि उनके ड्रोन्स ने बलूचिस्तान के किला अब्दुल्ला डिस्ट्रिक्ट के अंतर्गत आने वाले गुलिस्तान इलाके को अपना मुख्य निशाना बनाया. अफगान सेना का दावा है कि यहां खूंखार आतंकी संगठन ISIS के कई ठिकाने सक्रिय थे. इन ठिकानों का इस्तेमाल कुछ दुश्मन इंटेलिजेंस ग्रुप्स की शह पर अफगानिस्तान के खिलाफ बड़े और जानलेवा हमलों की प्लानिंग करने के लिए किया जा रहा था. अफगानिस्तान ने साफ किया है कि ये जगहें उनके देश में अस्थिरता फैलाने के लिए ऑपरेशनल बेस की तरह काम कर रही थीं, जिन्हें नष्ट करना बेहद जरूरी था.

---विज्ञापन---

बदला लेने की कही थी बात

गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से पाकिस्तानी सेना लगातार अफगानिस्तान की सीमा पर गोलाबारी और हमले कर रही थी. इसके बाद अफगानिस्तान ने कड़े लहजे में चेतावनी दी थी कि वह पाकिस्तान की इस हरकत का बदला जरूर लेगा. शुक्रवार को हुए इस बड़े ड्रोन हमले को उसी जवाबी कार्रवाई और बदले के रूप में देखा जा रहा है. इस हवाई हमले के बाद दोनों पड़ोसी मुल्कों के बीच युद्ध जैसे हालात बन गए हैं और सीमा पर भारी तनाव देखा जा रहा है.

First published on: Jun 19, 2026 02:19 PM

End of Article

About the Author

Vijay Jain

सीनियर न्यूज एडिटर विजय जैन को पत्रकारिता में 23 साल से अधिक का अनुभव है.  न्यूज 24 से पहले विजय दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में अलग-अलग जगहों पर रिपोर्टिंग और टीम लीड कर चुके हैं, हर बीट की गहरी समझ है। खासकर शहर राज्यों की खबरें, देश विदेश, यूटिलिटी और राजनीति के साथ करेंट अफेयर्स और मनोरंजन बीट पर मजबूत पकड़ है. नोएडा के अलावा दिल्ली, गाजियाबाद, गोरखपुर, जयपुर, चंडीगढ़, पंचकूला, पटियाला और जालंधर में काम कर चुके हैं इसलिए वहां के कल्चर, खानपान, व्यवहार, जरूरत आदि की समझ रखते हैं. प्रिंट के कार्यकाल के दौरान इन्हें कई मीडिया अवार्ड और डिजिटल मीडिया में दो नेशनल अवार्ड भी मिले हैं. शिकायत और सुझाव के लिए स्वागत है- Vijay.kumar@bagconvergence.in

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola