---विज्ञापन---

दुनिया angle-right

यूरोप का ऐसा देश जहां रहते हैं 320 लोग; खुद का झंडा, करेंसी और संविधान, लोकतांत्रिक तरीके से होता है शासकों का चुनाव

Europe Micro Nation Seborga Italy: आपने छोटे-छोटे देशों के बारे में सुना होगा जिनकी आबादी 1 लाख से लेकर 5 लाख के बीच होती है। उनकी अपनी मुद्रा होती है और ऐसे देश अक्सर किसी टापू पर या बड़े महासागरों के किनारे पर स्थित होते हैं।

---विज्ञापन---

Europe Micro Nation Seborga Italy: आपने छोटे-छोटे देशों के बारे में सुना होगा जिनकी आबादी 1 लाख से लेकर 5 लाख के बीच होती है। उनकी अपनी मुद्रा होती है और ऐसे देश अक्सर किसी टापू पर या बड़े महासागरों के किनारे पर स्थित होते हैं। ऐसा ही एक देश है सेबोर्गा। इस देश में मात्र 320 लोग निवास करते हैं। यह देश इटालियन रिवेरा के किनारे पर स्थित है। इटालियन रिवेरा इटली का एक तटीय इलाका है। जो कि यूरोप महाद्वीप में स्थित है। सेबोर्गा के पास स्वयं की मुद्रा, झंडा, सीमाएं, पासपोर्ट और शाही परिवार है। हालांकि इसके बावजूद इसे किसी अन्य देश की ओर से अभी तक मान्यता नहीं दी गई है। ना ही यह देश यूएन की महासभा का सदस्य है।

इटली के एकीकरण के बाद भूला दिया गया यह गांव

सेबोर्गा लगभग 1 हजार वर्षों से स्वयं को स्वतंत्र बता रहा है। जब इटली स्वतंत्र राज्यों का एक समूह था, तब सेबोर्गा को स्वतंत्रता दी गई थी और पोप ने उसके मालिक को राजकुमार बना दिया था। सेबोर्गा की जमीन 1719 में बेच दी गई थी। जब 1800 के दशक में इटली का एकीकरण हुआ तो इस इटालियन गांव को भूला दिया गया। 1960 के दशक में स्थानीय निवासी जियोर्जियो कार्बोन को पता चला कि इटली के तट पर स्थित यह छोटा सा भूमि का टुकड़ा आज भी रियासत है इसके बाद उसने अपने आप को सेबोर्गा का प्रिंस घोषित कर दिया।

---विज्ञापन---

लोकतांत्रिक तरीक से होता है शासकों का चुनाव

जियोर्जियो ने अपने आप को प्रिंस घोषित करने के बाद अपने देश में संविधान का निर्माण किया। इसके अलावा कई महत्वपूर्ण तिथियों को राष्ट्रीय अवकाश
घोषित किया। जियोर्जियो की मृत्यु के बाद 320 निवासियों के छोटे से समुदाय ने प्रिंस मार्सेलो को लोकतांत्रिक तरीके से शासन करने के लिए चुना। फिलहाल सेबोर्गा एक संप्रभु देश है। यहां राजकुमारी नीना का शासन हैं जिन्हें 2019 में चुना गया था।

एक न्यूज चैनल को दिए साक्षात्कार में उन्होंने कहा कि मुझे लगता है हर छोटी लड़की राजकुमारी बनने का सपना देखती है लेकिन मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं राजकुमारी बन पाउंगी। मैंने पिछली सरकारों में भी अलग-अलग पदों के लिए काम किया था। इस देश की अपनी मुद्रा है जिसे सेबोर्गा लुइगिनो कहा जाता है। सेबोर्गा का अपना स्वयं का पासपोर्ट भी हैं। बीते सालों में कई इतालवी नागरिक इस देश में छुट्टियां मनाने के लिए आते रहे हैं।

---विज्ञापन---

छुट्टियां मनाने आते हैं कई इतालवी नागरिक

ऐसे ही छुट्टियां मनाने पहुंचे एक इतालवी परिवार ने बताया कि इस देश में कई पुराने आकर्षक घर और रेस्टाॅरेंट है। जब आप इस देश में प्रवेश करते हैं तो आपको लगता है कि आप अभी मध्य युगीन रियासत में जी रहे हैं। सेबोर्गा फ्रांस के नीस एक घंटे की दूरी पर और इटली के जेनोआ से दो घंटे की दूरी पर स्थित है।

---विज्ञापन---
First published on: Oct 12, 2023 11:40 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola