नेपाल के बालेन शाह ने पीएम मोदी को कहा धन्यवाद, टी20 वर्ल्ड कप जीत पर भारत को दी बधाई

नेपाल के उभरते नेता बालेन शाह ने पीएम मोदी को शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद दिया है. साथ ही उन्होंने भारत को टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बधाई देते हुए कहा कि आने वाले समय में भारत-नेपाल संबंध और मजबूत होंगे.

Nepal’s Balendra Shah Thanks PM Modi

Credit: Social Media

विज्ञापन

नेपाल की राजनीति में तेजी से उभरते नेता और राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) के प्रमुख नेताओं में शामिल बालेन शाह ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनकी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद दिया है. साथ ही उन्होंने भारत को हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर भी बधाई दी और दोनों देशों के बीच संबंधों को और मजबूत बनाने की उम्मीद जताई है. दरअसल, हाल ही में नेपाल में हुए आम चुनावों में राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी को बड़ी सफलता मिली है. इस जीत के बाद पीएम मोदी ने बालेन शाह और उनकी पार्टी के नेताओं को बधाई दी थी. इसके जवाब में बालेनशाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए पीएम मोदी का आभार व्यक्त किया.

ये भी पढ़ें: नेपाल चुनाव में बालेन बने ‘बादशाह’, पूर्व PM केपी ओली की करारी हार; मिले सिर्फ इतने वोट

Advertisment

बालेन शाह ने क्या कहा?

बालेन शाह ने अपने संदेश में लिखा कि PM मोदी के शुभकामना संदेश के लिए वो आभारी हैं. उन्होंने कहा कि भारत और नेपाल के बीच ऐतिहासिक, घनिष्ठ और अच्छे संबंध रहे हैं, आने वाले समय में दोनों देश मिलकर इन रिश्तों को और मजबूत और बनाएंगे. इसी पोस्ट में बालेन शाह ने भारत को क्रिकेट में मिली बड़ी सफलता के लिए भी बधाई दी. उन्होंने कहा कि वो भारत सरकार और भारतीय जनता को लगातार दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप जीतने के लिए दिल से बधाई देते हैं, ये जीत पूरे देश के लिए गर्व की बात है. गौरतलब है कि हाल ही में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर खिताब अपने नाम किया. इस जीत के साथ लगातार भारत ने एक बार फिर विश्व क्रिकेट में अपनी मजबूत पकड़ साबित की है.

बालेन शाह नेपाल के लिए क्यों खास है?

बालेन शाह नेपाल की नई पीढ़ी के नेताओं में गिने जाते हैं. वो पहले काठमांडू के मेयर रह चुके हैं और अपनी साफ-सुथरी छवि और युवा समर्थकों के बीच लोकप्रियता के कारण तेजी से राष्ट्रीय राजनीति में उभरे हैं. हालिया चुनावों में उनकी पार्टी की बड़ी जीत को नेपाल की राजनीति में बदलाव के संकेत के रूप में देखा जा रहा है. एक्सपर्ट्स का मानना है कि बालेन शाह के नेतृत्व में नेपाल की नई सरकार भारत के साथ संबंधों को और मजबूत करने की दिशा में काम कर सकती है. दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक, आर्थिक और ऐतिहासिक रिश्ते लंबे समय से गहरे रहे हैं. इस बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी नेपाल की नई सरकार के साथ मिलकर क्षेत्रीय विकास, सहयोग और आपसी समृद्धि के लिए काम करने की बात कह चुके हैं. ऐसे में आने वाले समय में भारत-नेपाल संबंधों में और मजबूती देखने को मिल सकती है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ