US-Israel Iran War : 'ट्वीट से जंग नहीं जीते जाते…', ईरान की ट्रंप को सीधी धमकी

US-Israel Iran War : मिडिल ईस्ट में जारी भीषण जंग का आज 12वां दिन है. 28 फरवरी से शुरू हुए इस महायुद्ध में अब तक ईरान के कई सैन्य ठिकाने तबाह हो चुके हैं और अब अमरीका उसके परमाणु अड्डों को निशाना बनाने की तैयारी में है.

US-Israel Iran War Live

US-Israel Iran War Live: मिडिल ईस्ट में जंग का आगाज 28 फरवरी को हुआ जब अमरीका और इजरायल ने मिलकर ईरान पर ‘ऑपरेशन एपिक फ्युरी’ शुरू किया. इस हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की मौत हो गई और कई सैन्य ठिकाने तबाह हो गए. इसके जवाब में ईरान ने इजरायल और खाड़ी देशों में मौजूद अमरीकी बेस पर सैकड़ों मिसाइलें और ड्रोन दागे. 2 मार्च को हिजबुल्लाह ने उत्तरी इजरायल पर हमला किया जिसके बाद लेबनान पर भीषण बमबारी हुई. 4 मार्च तक होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद करने की धमकियों ने वैश्विक तेल बाजार में हड़कंप मचा दिया और ईंधन की कीमतें तेजी से बढ़ने लगीं.

विज्ञापन

मिडिल ईस्ट जंग में क्या-क्या हुआ?

6 मार्च के बाद से जंग और भयानक हो गई जब अमरीका ने ईरान के भूमिगत मिसाइल अड्डों पर 2000 पाउंड के बंकर-भेदी बम गिराने शुरू किए. ईरान ने भी पीछे न हटते हुए होर्मुज के समुद्री रास्ते में माइंस बिछा दीं जिसे अब ‘डेथ वैली’ कहा जा रहा है. 9 मार्च तक भारत समेत कई देशों ने अपने नागरिकों को निकालने के लिए एडवाइजरी जारी की. आज 12 मार्च को स्थिति यह है कि अमरीका ईरान के परमाणु ठिकानों को नष्ट करने के लिए जमीनी कार्रवाई पर विचार कर रहा है जबकि पूरी दुनिया भीषण ऊर्जा संकट और महंगाई की चपेट में आने की कगार पर खड़ी है.

विज्ञापन

मिडिल ईस्ट की जंग से जुड़े आज दिनभर के लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News 24 के साथ…

LIVE UPDATES

'ट्वीट से जंग नहीं जीते जाते...', ईरान की ट्रंप को सीधी धमकी

ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के बाद अब सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव अली लारीजानी ने डोनाल्ड ट्रंप को सीधी धमकी दी है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि ट्वीट करने से जंग नहीं जीते जाते. साथ ही लिखा है हम आपको (ट्रंप) तब तक नहीं छोड़ेंगे, जब तक आप गलती नहीं मान लेते और हर्जाना नहीं दे देते.

14वीं शताब्दी के धरोहरों पर बम बरसा रहा इजरायल - ईरानी विदेश मंत्री

इजरायली सेना ने ईरान के तालेगान परमाणु संयंत्र पर किया हमला

इजरायली सेना ने गुरुवार को ऐलान किया कि उसने ईरान के परमाणु कार्यक्रम से जुड़े एक प्रमुख स्थल पर हमला किया है. यह हमला ईरान के Taleghan परमाणु संयंत्र पर किया गया है, ये संयत्र यूरेनियम संवर्धन के लिए जाना जाता है. इजरायली सेना के मुताबिक, यह कार्रवाई ईरान की परमाणु महत्वाकांक्षाओं को रोकने के लिए की गई.

थाईलैंड ने ईरानी राजदूत को किया तलब

थाई विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को ईरान के राजदूत को तलब कर अपने कार्गो जहाज Mayuree Naree पर बुधवार को स्ट्रेट ऑफ होमुर्ज में हुए प्रोजेक्टाइल हमले पर सफाई मांगी है. हमले में जहाज में आग लग गई थी और जहाज में सवार 20 सदस्य को ओमान ने बचाया लेकिन 3 अभी भी लापता हैं. ईरान ने हमले की जिम्मेदारी ली है. जहाज UAE के खलीफा पोर्ट से भारत के कांडला पोर्ट जा रहा था. थाईलैंड ने हमले की निंदा की और अंतरराष्ट्रीय कानून का हवाला देते हुए ASEAN की बैठक बुलाने का बात कही.

एनर्जी सिक्योरिटी पर ईरान के विदेश मंत्री से 3 बार हुई एस. जयशंकर की बात

भारत के विदेश मंत्रालय ने बताया कि विदेशमंत्री जयशंकर और ईरान के विदेश मंत्री अराघची के बीच पिछले कुछ दिनों में 3 बार बात हुई है. बातचीत में ऊर्जा सुरक्षा और तेलवाहक जहाजों की सुरक्षा के मुद्दे शामिल हैं.

साथ ही बताया कि करीब 9000 भारतीय नागरिक ईरान में हैं. ज्यादातर छात्र, नाविक और श्रद्धालू हैं. हमने जनवरी और फरवरी में ईरान छोड़ने की एडवाइजरी जारी की थी, जिसमें बहुत से लोग लौट आए. युद्ध शुरू होने के बाद जो ईरान में बचे हुए भारतीय थे - उन्हें हम सुरक्षा स्थानों पर ले गए. अजरबैजान, आर्मेनिया के लैंड बोर्डर से वापसी कर रहे लोगों को भी हमारा मिशन मदद कर रहा है.

US-Israel Iran War Live: खत्म नहीं हुआ खतरा! हजारों रॉकेटों के साथ हिजबुल्लाह की बड़ी तैयारी, IDF की बढ़ी चिंता

जेरूसलम पोस्ट के अनुसार, हिजबुल्लाह के पास अभी भी इजरायल पर हमला करने के लिए 1,000 से अधिक लंबी दूरी की मिसाइलें और भारी मात्रा में कम दूरी के रॉकेट मौजूद हैं।

US-Israel Iran War Live: इजरायल में सायरन का शोर, ईरानी मिसाइलों के हमले के बाद देश भर में 'हाई अलर्ट'

ईरानी मिसाइल हमले के बाद इजरायल में सुबह-सुबह सायरन गूंज उठे। आईडीएफ ने अपनी सीमा में प्रवेश कर रही मिसाइलों का पता लगाकर अलर्ट जारी किया।

US-Israel Iran War Live: इराक ने लिया बड़ा फैसला, समुद्री हमलों के बाद सभी तेल बंदरगाहों को किया बंद

इराकी जलक्षेत्र में तेल टैंकरों पर हुए आत्मघाती हमलों के बाद इराक ने अपने सभी तेल बंदरगाहों (Oil Ports) को बंद कर दिया है। यह फैसला सुरक्षा स्थिति की समीक्षा तक प्रभावी रहेगा।

US-Israel Iran War Live: स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज के पास 3 मर्चेंट जहाजों पर मिसाइल हमले, UKMTO ने जारी किया 'हाई अलर्ट'

यूनाइटेड किंगडम मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस (UKMTO) ने जानकारी दी है कि खाड़ी जलक्षेत्र में तीन व्यापारिक जहाजों पर मिसाइल हमले हुए हैं। एजेंसी ने क्षेत्र में बढ़ते सुरक्षा जोखिमों के मद्देनजर जहाजों को बेहद सावधानी बरतने की सलाह दी है।

US-Israel Iran War Live: ईरानी हमले का खौफनाक खुलासा! दिमागी समस्याओं से जूझ रहे हैं अमेरिकी सैनिक

सीबीएस न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, कुवैत में ईरानी ड्रोन हमले में अमेरिकी सैनिकों को मस्तिष्क की गंभीर चोटें, झटके और जलने जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ा है, जो पहले बताई गई जानकारी से कहीं अधिक गंभीर है।

US-Israel Iran War Live: ईरानी आत्मघाती नौकाओं ने टैंकरों को बनाया निशाना, 1 क्रू मेंबर की मौत

ईरानी विस्फोटक नौकाओं ने इराकी जलक्षेत्र में दो तेल टैंकरों पर हमला कर उन्हें आग के हवाले कर दिया। खाड़ी में तीन अन्य जहाजों पर भी मिसाइल हमले हुए हैं।

US-Israel Iran War Live: अमेरिकी खुफिया रिपोर्ट का बड़ा दावा, अभी नहीं गिरेगी तेहरान की सरकार

अमेरिकी खुफिया रिपोर्टों के अनुसार, दो सप्ताह की भीषण बमबारी के बावजूद ईरान का नेतृत्व काफी हद तक सुरक्षित है और फिलहाल शासन गिरने का कोई खतरा नहीं है। रिपोर्ट बताती है कि ईरान का सरकारी ढांचा अभी भी प्रभावी ढंग से काम कर रहा है।

US-Israel Iran War Live: अमेरिका की बड़ी चूक! 'टारगेटिंग एरर' के कारण ईरानी स्कूल पर गिरी घातक टॉमहॉक मिसाइल

एक सैन्य जांच में खुलासा हुआ है कि 28 फरवरी को अमेरिकी 'टॉमहॉक' मिसाइल ने 'टारगेटिंग एरर' के कारण ईरान के शजरा तैयबा प्राथमिक स्कूल पर गलती से हमला कर दिया था।

अमेरिका के सहयोगी देशों पर ड्रोन हमले

ईरान ने पश्चिम एशिया में अमेरिकी सहयोगी देशों के खिलाफ अपनी ड्रोन हमलों की रफ्तार तेज कर दी है. Oman के प्रमुख तेल भंडारण केंद्र पर हमले की वजह से विशाल तेल टैंकों में आग लग गई. ओमानी अधिकारियों के अनुसार, हमले में कम से कम तीन प्रमुख स्टोरेज यूनिट बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए, जिससे क्षेत्रीय ऊर्जा आपूर्ति पर असर पड़ सकता है. दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी ड्रोन हमला हुआ है, जिसकी वजह से चार लोग घायल हो गए. इसकी वजह से उडान संचालन दो घंटे बाधित रहा.

तेल कंपनियां बिना डरे करें होर्मुज का इस्तेमाल - ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि तेल कंपनियों को होर्मुज स्ट्रेट का इस्तेमाल बिना डरे करना चाहिए. हमने एक दिन में ही सभी समंदरी माइंस उड़ा दिए. अब होर्मुज में कोई समंदरी माइन नहीं हैं. उनकी नेवी 60 जहाजों वाली थी. हमें पता नहीं था कि वे इतनी बड़ी नेवी रखते हैं - लेकिन सब बेकार साबित हुईं - हमने सब जहाज डुबो दिए.

ओमान के पोर्ट पर ड्रोन से हमला, कई तेल टैंकरों में लगी आग

मिडिल ईस्ट में जारी जंग के बीच ओमान के पोर्ट के ड्रोन से हमला किया गया है. हमले में कई फ्यूल टैंकरों को नुकसान पहुंचा है. कई टैंकरों में आग लग गई है.

गुजरात आ रहे थाई कार्गो शिप पर होर्मुज स्ट्रेट में हमला, 20 क्रू मेंबर बचाए गए

गुजरात की ओर आ रहे थाई ध्वज वाले एक कार्गो शिप पर बुधवार को होर्मुज स्ट्रेट में हमला हुआ, जिससे शिप में आग लग गई और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू हुआ जिसमें 20 क्रू मेंबर को निकाल लिया गया. मरीन सिक्योरिटी सोर्स और शिप ट्रैकिंग डेटा के मुताबिक, शिप, जिसकी पहचान मयूरी नारी के तौर पर हुई है, को ओमान के उत्तरी तट से लगभग 11 नॉटिकल मील दूर निशाना बनाया गया था. थाईलैंड की सरकार ने कन्फर्म किया है कि घटना के बाद 20 क्रू मेंबर को बचा लिया गया, जबकि तीन क्रू मेंबर अभी भी शिप पर हैं.

US-Israel Iran War LIVE: इजरायल पर साइबर हमला! सरकारी पोर्टल पर दिखा ईरानी हैकर्स का खौफनाक मैसेज

एकेडमी ऑफ द हिब्रू लैंग्वेज की वेबसाइट को ईरानी हैकरों ने हैक कर लिया है। साइट खोलने पर उपयोगकर्ताओं को अंग्रेजी में धमकी भरा संदेश दिखाई दे रहा है, जिससे हड़कंप मच गया।

US-Israel Iran War LIVE: बेरूत में इजरायली वायुसेना का तांडव! हिजबुल्लाह के कमांड सेंटर और हथियार डिपो किए तबाह

इजरायली सेना (IDF) ने बुधवार सुबह बेरूत के दहियाह में हिजबुल्लाह के कमांड सेंटरों और हथियारों के जखीरों को निशाना बनाकर कई भीषण हवाई हमले किए।

US-Israel Iran War LIVE: लेबनान को फ्रांस का सहारा, 60 टन राहत सामग्री भेजने का ऐलान

फ्रांस के विदेश मंत्री ज्यां-नोएल बारोट ने लेबनान के लिए 60 मीट्रिक टन राहत सामग्री भेजने की घोषणा की है।

इजरायल का प्री-एम्पटिव स्ट्राइक, ईरान के भीतर घुसकर ड्रोन लॉन्च साइट को किया तबाह

इजरायली वायुसेना ने पश्चिमी ईरान में ड्रोन लॉन्च साइट पर हमला कर ईरानी गुर्गों के एक समूह को ढेर कर दिया। आईडीएफ के अनुसार, यह कार्रवाई ड्रोन लॉन्च करने से ठीक पहले की गई।

US-Israel Iran War LIVE: जंग के बीच अमेरिका ने ब्रिटेन भेजे 3 B-52 स्ट्रेटोफोर्ट्रेस बॉम्बर, सैन्य हलचल तेज

अमेरिकी वायु सेना ने 'ऑपरेशन एपिक फ्यूरी' की शुरुआत के बाद पहली बार ब्रिटेन में तीन B-52 स्ट्रेटोफोर्ट्रेस बॉम्बर तैनात किए हैं। इन परमाणु-सक्षम विमानों की आमद से वैश्विक तनाव और बढ़ गया है।

US-Israel Iran War LIVE: इजरायल विरोधी प्रदर्शन ने बढ़ाई न्यूयॉर्क मेयर की मुश्किलें, उपजा गहरा सामाजिक संकट

ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड (IRGC) ने दावा किया कि इजरायल के खिलाफ 37वीं लहर के हमले शुरू किए गए हैं। इन हमलों में भारी और लंबी दूरी की मिसाइलों का इस्तेमाल किया गया।

US-Israel Iran War LIVE: ईरान का बड़ा हमला, IRGC ने इजरायल पर 37वीं लहर में दागीं भारी मिसाइलें

न्यूयॉर्क के मेयर आवास, ग्रेसी मैन्शन तक पहुंची इजरायल विरोधी सक्रियता ने शहर की विविधता और राजनीति पर गहरा असर डाला है। संपादकीय के अनुसार, इसके परिणाम नगर पालिका की दीवारों से कहीं आगे महसूस किए जा रहे हैं।

Editorial: NYC’s mayoral residence should be a place that reflects the city’s diversity, so when anti-Israel activism reaches City Hall, the consequences are felt far beyond the walls of Gracie Mansion.https://t.co/8cBcmksTOg
— The Jerusalem Post (@Jerusalem_Post) March 11, 2026

US-Israel Iran War LIVE:जंग के बीच संकट में छात्रों का भविष्य, इजरायल-ईरान युद्ध ने खड़ा किया शैक्षणिक संकट

इज़रायली छात्र संघ के सर्वेक्षण के अनुसार 'ऑपरेशन रोरिंग लायन' और ईरान के साथ युद्ध के कारण छात्रों को गंभीर शैक्षणिक और भावनात्मक चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। उनकी पढ़ाई बुरी तरह प्रभावित है।

US-Israel Iran War LIVE: ईरान जंग में अमेरिका ने पानी की तरह बहाया पैसा, शुरुआती 48 घंटों में 51,400 करोड़ रुपये

ईरान युद्ध के शुरुआती 48 घंटों में अमेरिका ने लगभग 51,400 करोड़ रुपये ($5.6 बिलियन) के हथियार इस्तेमाल किए। पेंटागन की रिपोर्ट के अनुसार, गोला-बारूद पर हुआ यह भारी खर्च अमेरिकी सैन्य भंडार और बजट पर अत्यधिक दबाव डाल रहा है।

US-Israel Iran War LIVE: ईरान का यूएन में बड़ा आरोप, अमेरिका-इजरायल ने ढहाए 10,000 नागरिक ठिकाने

संयुक्त राष्ट्र में ईरान के प्रतिनिधि ने दावा किया कि ‘ऑपरेशन रोरिंग लायन’ की शुरुआत से अब तक अमेरिका और इजरायल ने लगभग 10,000 नागरिक ठिकानों को पूरी तरह तबाह कर दिया है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raja Alam

Raja Alam

राजा आलम वर्तमान में News 24 हिंदी (B.A.G. Network) में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. हिंदी पत्रकारिता में चार वर्षों के अनुभव के साथ नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर बारीकी से लेखन कर रहे हैं. पत्रकारिता की नींव देश की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU), अलीगढ़ से रखी, जहां से राजा आलम ने पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की. इसके बाद, हिंदी लेखन में गहराई को और विस्तार दिया जब राजा ने जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से हिंदी साहित्य में एम.ए. की डिग्री प्राप्त की. हर रोज़ कुछ नया सीखना और पाठकों तक सही, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबर पहुंचाना उनका मुख्य उद्देश्य रहा है. राजा के लेखन में आपको पत्रकारिता की गंभीरता के साथ-साथ पाठकों से जुड़ने वाली सरल भाषा और कंटेंट की विविधता दोनों मिलेंगे.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ