होर्मुज में ट्रंप ने उड़ाए 10 ईरानी जहाज? समुद्र में माइंस बिछाने का लगाया आरोप

होर्मुज जलमार्ग में ईरान द्वारा समुद्री माइंस बिछाने से तनाव चरम पर है. राष्ट्रपति ट्रंप ने माइन बिछाने वाले 10 जहाजों को उड़ाने का दावा करते हुए ईरान को गंभीर अंजाम भुगतने की चेतावनी दी है.

Hormuz Strait tension

मिडिल ईस्ट में जारी जंग अब समंदर के भीतर तक पहुंच गई है. ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य में खतरनाक समुद्री माइंस बिछाना शुरू कर दिया है. सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक बीते कुछ दिनों में ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने दर्जनों माइंस पानी में उतार दी हैं जिससे यह इलाका अब ‘डेथ वैली’ के नाम से पुकारा जाने लगा है. विशेषज्ञों का कहना है कि ईरान के पास अभी भी अपनी छोटी नावों और माइन बिछाने वाले जहाजों का बड़ा हिस्सा सुरक्षित है जिससे वह इस पूरे जलमार्ग को पूरी तरह ब्लॉक करने की ताकत रखता है. इस बारूदी जाल की वजह से दुनिया भर के तेल टैंकरों का रास्ता रुक गया है और अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाहाकार मचा हुआ है.

विज्ञापन

ट्रंप की तबाही वाली चेतावनी

अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान की इस हरकत पर सख्त रुख अपनाते हुए कहा है कि अगर इन माइंस को तुरंत नही हटाया गया तो ईरान को ऐसे सैन्य परिणाम भुगतने पड़ेंगे जो उसने पहले कभी नही देखे होंगे. ट्रंप ने दावा किया है कि अमरीका के पास दुनिया के सबसे बेहतरीन उपकरण हैं जो समुद्र के भीतर छिपी माइंस का पता लगाकर उन्हें नष्ट कर सकते हैं. उन्होंने स्पष्ट किया है कि होर्मुज जलमार्ग को सुरक्षित रखना उनकी प्राथमिकता है और इसके लिए अमरीकी नौसेना के जहाज वहां मुस्तैद हैं. ट्रंप ने संकेत दिया है कि अगर ईरान अपनी हरकतों से बाज नही आता है तो अमरीका सीधे तौर पर माइन बिछाने वाले जहाजों को निशाना बनाएगा.

विज्ञापन

तेल सप्लाई पर बड़ा संकट

होर्मुज के इस रास्ते के बंद होने से करीब डेढ़ करोड़ बैरल प्रतिदिन कच्चे तेल की सप्लाई अटक गई है जिससे दुनिया भर में ऊर्जा संकट गहरा गया है. इराक और कुवैत जैसे देशों के लिए यह रास्ता जीवन रेखा की तरह है क्योंकि उनके पास तेल निर्यात के लिए कोई दूसरा विकल्प मौजूद नही है. ईरान पहले ही धमकी दे चुका है कि इस रास्ते से गुजरने वाले किसी भी जहाज पर हमला किया जा सकता है जिसके डर से समुद्री यातायात लगभग ठप हो गया है. विकसित देशों के समूह G7 ने स्थिति को संभालने के लिए अतिरिक्त तेल बाजार में जारी करने के संकेत दिए हैं ताकि दुनिया को तेल की भारी किल्लत से बचाया जा सके.

विज्ञापन

नौसैनिक टकराव की बढ़ती आशंका

अमरीकी अधिकारियों ने पुष्टि की है कि अभी तक उनकी नौसेना ने किसी तेल टैंकर को एस्कॉर्ट यानी सुरक्षा घेरा नही दिया है लेकिन ट्रंप इस विकल्प पर गंभीरता से विचार कर रहे हैं. अमरीका और इजरायल के बढ़ते हमलों के बीच ईरान ने हथियार डालने के बजाय टकराव का रास्ता चुना है जो वैश्विक शांति के लिए बड़ी चुनौती बन गया है. विशेषज्ञों का मानना है कि अगर समंदर में छिड़ी यह जंग लंबी खिंचती है तो इससे न केवल तेल की कीमतें बढ़ेंगी बल्कि कई देशों की अर्थव्यवस्था पूरी तरह बर्बाद हो सकती है. फिलहाल पूरी दुनिया की नजरें होर्मुज पर टिकी हैं जहां बारूदी माइंस और मिसाइल बैटरियों ने मौत का जाल बुन दिया है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raja Alam

Raja Alam

राजा आलम वर्तमान में News 24 हिंदी (B.A.G. Network) में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. हिंदी पत्रकारिता में चार वर्षों के अनुभव के साथ नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर बारीकी से लेखन कर रहे हैं. पत्रकारिता की नींव देश की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU), अलीगढ़ से रखी, जहां से राजा आलम ने पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की. इसके बाद, हिंदी लेखन में गहराई को और विस्तार दिया जब राजा ने जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से हिंदी साहित्य में एम.ए. की डिग्री प्राप्त की. हर रोज़ कुछ नया सीखना और पाठकों तक सही, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबर पहुंचाना उनका मुख्य उद्देश्य रहा है. राजा के लेखन में आपको पत्रकारिता की गंभीरता के साथ-साथ पाठकों से जुड़ने वाली सरल भाषा और कंटेंट की विविधता दोनों मिलेंगे.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ