तारिक रहमान ने भारत की तरफ बढ़ाया दोस्ती का हाथ, रिश्ते सुधारने इंटेलिजेंस चीफ को भेजा दिल्ली

बांग्लादेश में बीएनपी (BNP) की नई सरकार बनने के बाद भारत-बांग्लादेश संबंधों में एक नई हलचल देखने को मिल रही है. प्रधानमंत्री तारिक रहमान की सरकार भारत के साथ रिश्तों को बेहतर बनाने की दिशा में कदम बढ़ाती दिखाई दे रही है. इसी कड़ी में बांग्लादेश की शीर्ष सैन्य खुफिया एजेंसी के प्रमुख को हाल ही में दिल्ली भेजा गया, जहां उन्होंने भारतीय सुरक्षा अधिकारियों से अहम मुलाकातें कीं.

India Bangladesh

बांग्लादेश की राजनीति में आए बड़े बदलाव के बाद अब पड़ोसी देश भारत के साथ अपने कूटनीतिक और सुरक्षा संबंधों को एक नई दिशा देने की कोशिश में जुट गया है. बांग्लादेश में बीएनपी (BNP) की संभावित मजबूती और तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई सरकार ने भारत के साथ अविश्वास की खाई को पाटने के लिए अपने सबसे भरोसेमंद अधिकारी और इंटेलिजेंस चीफ को दिल्ली भेजा है. यह यात्रा तारिक रहमान के प्रधानमंत्री बनने के बाद बांग्लादेश की ओर से भारत की पहली उच्चस्तरीय सुरक्षा यात्रा मानी जा रही है.

विज्ञापन

खुफिया प्रमुखों की गुप्त बैठक

सूत्रों के मुताबिक, बांग्लादेश की शीर्ष रक्षा खुफिया एजेंसी ‘डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ फोर्सेज इंटेलिजेंस’ (DGFI) के नवनियुक्त महानिदेशक, मेजर-जनरल कैसर राशिद चौधरी ने 1 से 3 मार्च के बीच दिल्ली का बेहद महत्वपूर्ण दौरा किया. अपनी इस यात्रा के दौरान उन्होंने भारतीय खुफिया एजेंसी ‘रॉ’ के प्रमुख पराग जैन और सैन्य खुफिया महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल आरएस रमन के साथ गहन चर्चा की.

विज्ञापन

सुरक्षा और आतंकवाद पर सीधा प्रहार

भारत हमेशा से बांग्लादेश की धरती का इस्तेमाल भारत विरोधी गतिविधियों के लिए किए जाने पर चिंता जताता रहा है. इस बैठक का मुख्य उद्देश्य सुरक्षा साझेदारी को गहरा करना और खुफिया जानकारी साझा करने के तंत्र को मजबूत करना था. 2 मार्च को हुई एक डिनर मीटिंग में दोनों देशों के अधिकारियों ने सीमा सुरक्षा और आतंकवाद जैसे संवेदनशील मुद्दों पर रोडमैप तैयार किया.

हादी के हत्यारे बंगाल में गिरफ्तार

इस कूटनीतिक पहल का असर जमीन पर भी दिखने लगा है. खुफिया यात्रा के तुरंत बाद, पश्चिम बंगाल की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने बांग्लादेश के प्रसिद्ध राजनीतिक कार्यकर्ता शरीफ उस्मान बिन हादी की हत्या के दो मुख्य आरोपियों को उत्तर 24 परगना से गिरफ्तार कर लिया है. ‘इंकलाब मंच’ के प्रवक्ता हादी की हत्या दिसंबर 2025 में ढाका में कर दी गई थी. बांग्लादेश सरकार ने अब इन आरोपियों के प्रत्यर्पण के लिए भारत से ‘काउंसुलर एक्सेस’ मांगी है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ