Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

दुनिया

गंदी हरकतें करने के लिए लड़कियों को जाल में ऐसे फंसाता था एपस्टीन, फाइलों में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

Epstein Files: जेफरी एपस्टीन की फाइलों से आए दिन नए खुलासे हो रहे हैं। उसके घर से पुलिस को करीब 30000 तस्वीरें और वीडियो मिली हैं, जिन्हें देखकर शर्मसार हो जाएंगे। जांच में यह भी पता चला है कि वह लड़कियों को अमेरिका में ही रखने के लिए उनकी फर्जी शादियां कराता था और स्टूडेंट वीजा दिलवाता था।

Author
Edited By : Khushbu Goyal Updated: Feb 15, 2026 10:19
Jeffrey Epstein
जेफरी एपस्टीन की जेल में हुई मौत को भी हत्या बताया जा रहा है।

Epstein Files: अमेरिका के न्याय विभाग ने यौन शोषण के अपराधी जेफरी एपस्टीन की जिन फाइलों को रिलीज किया, उनमें यह खुलासा भी हुआ है कि वह लड़कियों को अपने जाल में कैसे फंसाता था? उन्हें ब्लैकमेल करके अपनी पार्टियों में आने वाले मेहमानों को परोसता था। वह फर्जी शादियां कराकर और स्टूडेंट वीजा का इस्तेमाल करके लड़कियों को अमेरिका बुलाता था, ताकि वह उन्हें अमेरिका में ही रख सके और जब चाहे तब उनके साथ अपनी हवस बुझाता रहे।

Epstein Files: कौन थीं जेफ्री एप्सटीन की क्राइम पार्टनर? अमेरिका की जेल में सजा काट रही गिलेन मैक्सवेल की क्या है पूरी कहानी

---विज्ञापन---

प्रेमिका को अमेरिका का नागरिक बनवाया

एपस्टीन फाइल्स में खुलासा हुआ कि साल 2013 की शुरुआत में जेफरी एपस्टीन की प्रेमिका कैरिना शुलियाक को अमेरिका का वीजा नहीं मिल रहा था तो उसने अमेरिकी नागरिक से शादी कर ली और उसे वीजा के साथ-साथ ग्रीन कार्ड भी मिल गया। साल 2018 में उसे अमेरिका की सिटीजनशिप मिल गई। इसके बाद शुलियाक ने तलाक ले लिया।

साल 2011 में एपस्टीन ने शुलियाक का एडमिशन कोलंबिया विश्वविद्यालय के डेंटल स्कूल में करवाया। क्योंकि शुलियाक ने बेलारूस में अपनी डिग्री पूरी नहीं की थी। इसके बाद शुलियक के इमिग्रेशन का मामला फंसा, जिसे एपस्टीन ने इमिग्रेशन डिपार्टमेंट में अपने एक वकील मित्र के जरिए हल करवा दिया।

---विज्ञापन---

Epstein Files: नोबेल शांति पुरस्कार पर पहले से थी डोनाल्ड ट्रंप की नजर, एपस्टीन फाइल्स से खुला राज

इमिग्रेशन डिपार्टमेंट के वकील ने मदद की

वकील का नाम ग्रेग क्रेग था, जो बराक ओबामा के कार्यकाल में व्हाइट हाउस में वकील रह चुका था। जो बाइडेन के कार्यकाल में गृह सुरक्षा सचिव के रूप में काम कर चुका था। इस वकील के जरिए एपस्टीन ने न सिर्फ शुलियक को अमेरिका का नागरिक बनाया और उसे अपने गंदे कामों का भागीदार बनाया।

बल्कि कई लड़कियों को स्टूडेंट वीजा पर अमेरिका बुलाकर अपना शिकार बनाया। अपनी पार्टियों में मेहमानों का मनोरंजन करने के लिए इस्तेमाल किया। दूसरे देशों से आई कई लड़कियां इस तरह एपस्टीन के फैलाए कीचड़ में फंसी। कुछ वेश्यावृत्ति के दलदल में कूद गई हैं तो कुछ गुमनाम जिंदगी जी रही हैं, घर वापस नहीं जा सकीं।

First published on: Feb 15, 2026 06:51 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.