‘जहाज छोड़ो, एक लीटर तेल भी नहीं जाने देंगे’, ट्रंप की धमकी पर ईरान का पलटवार

अमरीकी राष्ट्रपति ट्रंप की ‘तबाही’ वाली धमकी पर ईरान ने पलटवार करते हुए होर्मुज जलडमरूमध्य से तेल सप्लाई रोकने की बात कही है. इससे दुनिया भर में भीषण ऊर्जा संकट का खतरा गहरा गया है.

Iran oil warning

मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और ईरान के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है. ट्रंप ने चेतावनी दी थी कि अगर ईरान ने तेल की सप्लाई रोकी तो उस पर भीषण हमला किया जाएगा. इस पर ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने कड़ा जवाब देते हुए कहा है कि होर्मुज जलडमरूमध्य से अब एक लीटर तेल भी बाहर नही जाने दिया जाएगा. विशेषज्ञों का मानना है कि ईरान की यह सीधी चुनौती पूरी दुनिया के लिए खतरे की घंटी है. अगर यह समुद्री रास्ता बंद होता है तो अंतरराष्ट्रीय बाजार में ईंधन की कीमतें आसमान छू सकती हैं और वैश्विक अर्थव्यवस्था चरमरा सकती है.

विज्ञापन

पूरी दुनिया पर गहराया ऊर्जा संकट

ईरान ने साफ कर दिया है कि अगर अमरीका और इजरायल के हमले जारी रहे तो वह केवल अपना ही नही बल्कि पूरे इलाके का तेल निर्यात रोक देगा. इसका मतलब है कि सऊदी अरब, यूएई, कुवैत, कतर और इराक जैसे देशों से होने वाली तेल सप्लाई भी ठप हो सकती है. ट्रंप ने इसके जवाब में कहा है कि अगर ईरान ने ऐसी हिमाकत की तो उस पर 20 गुना ज्यादा सख्त कार्रवाई की जाएगी. ट्रंप के मुताबिक अमरीका ऐसा हमला करेगा कि ईरान का एक देश के रूप में फिर से खड़ा होना मुश्किल हो जाएगा. दोनों देशों के बीच बढ़ते इस टकराव ने दुनिया भर के ऊर्जा बाजारों में डर का माहौल पैदा कर दिया है.

विज्ञापन

होर्मुज जलडमरूमध्य बना जंग का अखाड़ा

होर्मुज जलडमरूमध्य दुनिया का सबसे महत्वपूर्ण समुद्री रास्ता है जहां से कच्चे तेल का बड़ा हिस्सा गुजरता है. ईरान ने अपनी सुरक्षा के नाम पर यहां से गुजरने वाले जहाजों को रोकना शुरू कर दिया है जिसके कारण कच्चे तेल की कीमतें तेजी से बढ़ रही हैं. ट्रंप का कहना है कि अगर ईरान तेल रोकने की कोशिश करता है तो अमरीका तबाही मचा देगा. वहीं ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने महज पांच शब्दों में अपना रुख साफ कर दिया है- “एक लीटर तेल भी नही.” इस अड़ियल रुख से संकेत मिल रहे हैं कि आने वाले दिनों में पश्चिम एशिया का यह संकट और भी ज्यादा भयानक रूप ले सकता है.

विज्ञापन

आर्थिक तबाही की बढ़ती आशंका

अमरीका और ईरान के बीच जारी इस भीषण तनाव का सीधा असर आम लोगों की जेब पर पड़ रहा है. कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों की वजह से दुनिया भर में महंगाई बढ़ने का खतरा पैदा हो गया है. अगर ईरान अपनी धमकी पर कायम रहता है और होर्मुज के रास्ते को पूरी तरह ब्लॉक कर देता है तो विकसित और विकासशील देशों के लिए अपनी ऊर्जा जरूरतों को पूरा करना नामुमकिन हो जाएगा. ट्रंप लगातार सैन्य कार्रवाई की बात कर रहे हैं जबकि ईरान अपनी क्षेत्रीय ताकत का प्रदर्शन कर रहा है. अब पूरी दुनिया की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि ट्रंप इस सीधी चुनौती का सामना किस तरह करते हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raja Alam

Raja Alam

राजा आलम वर्तमान में News 24 हिंदी (B.A.G. Network) में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. हिंदी पत्रकारिता में चार वर्षों के अनुभव के साथ नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर बारीकी से लेखन कर रहे हैं. पत्रकारिता की नींव देश की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU), अलीगढ़ से रखी, जहां से राजा आलम ने पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की. इसके बाद, हिंदी लेखन में गहराई को और विस्तार दिया जब राजा ने जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से हिंदी साहित्य में एम.ए. की डिग्री प्राप्त की. हर रोज़ कुछ नया सीखना और पाठकों तक सही, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबर पहुंचाना उनका मुख्य उद्देश्य रहा है. राजा के लेखन में आपको पत्रकारिता की गंभीरता के साथ-साथ पाठकों से जुड़ने वाली सरल भाषा और कंटेंट की विविधता दोनों मिलेंगे.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ