पेट्रोल-डीजल के रेट को लगा झटका, भड़का पाकिस्तान का मीडिया, जानें शहबाज शरीफ पर क्यों उठी उंगलियां?

Middle East War: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ पर उनके अपने ही देश के लोग उंगलियां उठाने लग हैं। इसकी वजह देश में गहराया तेल संकट, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप और भारत है। भारत को तेल की खरीद में मिली छूट से पाकिस्तान को मिर्ची लग रही है।

Shehbaz Sharif

शहबाज शरीफ ने एक बिलियन डॉलर देकर पाकिस्तान को बोर्ड का मेंबर बनाया है।

Pakistan Crisis Update: मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग के कारण पाकिस्तान में ईंधन का संकट गहराया है। पेट्रोल और डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं। पूरे देश में हाहाकार मचा है और हालात देखकर पाकिस्तान का मीडिया और लोग भड़के हुए हैं। पाकिस्तान के सीनियर जर्नलिस्ट और राजनीतिक विश्लेषक नजम सेठी ने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप को लेकर प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को कठघरे में खड़ा किया है। उनसे अमेरिका, डोनाल्ड ट्रंप और भारत को लेकर तीखे सवाल पूछे हैं।

विज्ञापन

55 पाकिस्तानी रुपये महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल

बता दें कि होर्मुज स्ट्रेट से तेल की सप्लाई बाधित होने से पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल का संकट गहरा गया। पाकिस्तान में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 55 पाकिस्तानी रुपये की भारी बढ़ोतरी हुई है। इससे पेट्रोल-डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं और लोगों के लिए वाहन चलाना मुश्किल हो गया है। पेट्रोल पंपों पर लंबी लाइनें लगी हैं। देश के हालात देखकर पाकिस्तान के लोग और सीनियर जर्नलिस्ट राजनीतिक विश्लेषक नजम सेठी भड़के हुए हैं और उन्होंने शहबाज शरीफ से तीखे सवाल पूछे हैं।

विज्ञापन

भारत की तेल खरीद से पाकिस्तान को मिर्ची लगी

नजम सेठी ने कहा कि शहबाज शरीफ को लगता है कि वे पाकिस्तान को बचा लेंगे, लेकिन अगर उन्हें पाकिस्तान को बचाना होता तो वे अमेरिका जाते और डोनाल्ड ट्रंप से कहते कि अपने भारत को रूस से कच्चा तेल खरीदने की सहूलियत दी है तो पाकिस्तान को भी मिलनी चाहिए। पाकिस्तान भी रूस से तेल मंगवा लेता है। रूस के साथ पाकिस्तान को भी रिश्ते मजबूत करने थे, लेकिन नहीं। शहबाज शरीफ तो वहां पहुंचने की बजाय डोनाल्ड ट्रंप को नोबेल प्राइज दिलाने की तैयारी में थे।

विज्ञापन

भारत की रूसी तेल खरीद पर भी नजम सेठी बोले

नजम सेठी ने शहबाज शरीफ की सरकार पर उंगली उठाते हुए तगड़ी फटकार लगाई है। उन्होंने कहा है कि शहबाज शरीफ और असीम मुनीर डोनाल्ड ट्रंप को नोबेल प्राइज दिला रहे थे। अब यह लोग ट्रंप के पास वही रियायत मांगने क्यों नहीं जाते हैं, जो ट्रंप ने भारत को तेल खरीदने को लेकर दी है। ट्रंप ने भारत को 30 दिन तक रूस से क्रूड ऑयल खरीदने की परमिशन दी है, जबकि भारत हमेशा से यह दावा करता आया है कि उसके लिए 140 करोड़ भारतीयों की ऊर्जा सुरक्षा सबसे महत्वपूर्ण है।

पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल का रेट 300 रुपये से ज्यादा

बता दें कि इस वक्त पाकिस्तान में सामान्य पेट्रोल की नई कीमत 321.17 पाकिस्तानी रुपये प्रति लीटर है। डीजल 335.86 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने ईंधन बचाने के लिए इमरजेंसी कदम उठाए हैं, जिसमें स्कूल बंद करना और वर्क फ्रॉम होम शामिल है। पेट्रोलियम डीलर्स ने ब्लैकआउट की चेतावनी दी है। पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें लगी हैं और कीमतें रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गई हैं। स्कूल 2 हफ्तों के लिए बंद और यूनिवर्सिटी ऑनलाइन क्लासेस पर शिफ्ट की गईं।

विज्ञापन

सरकारी दफ्तर हफ्ते में 4 दिन ही खुलेंगे और 50% कर्मचारी वर्क फ्रॉम होम पर रहेंगे। सरकारी वाहनों का ईंधन भत्ता 50% कटेगा और 60% आधिकारिक गाड़ियां ग्राउंडेड रहेंगी। सरकारी खर्च 20% कम होगी ओर ग्रेड-20+ अधिकारियों की सैलरी में कटौती होगी। दफ्तरों में AC बैन रहेगा और मंत्रियों के विदेश दौरे रद्द रहेंगे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ