Earthquake With Magnitude Of 6.1 On Richter Scale Hit Afghanistan: अफगानिस्तान में एक हफ्ते के अंदर दूसरी बार भूकंप के जोरदार झटके लगे हैं। बुधवार सुबह को पश्चिमी अफगानिस्तान में आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.1 मापी गई। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के मुताबिक, भूकंप बुधवार सुबह 6 बजकर 11 मिनट पर आया था। इसका केंद्र जमीन के अंदर 10 किलोमीटर गहराई में था।
जानकारी के मुताबिक, तुर्कमेनिस्तान और ईरान के बॉर्डर पर भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप के बाद किसी के भी हताहत होने की खबर नहीं है। बता दें कि चार दिन पहले यानी शनिवार को अफगानिस्तान में आए भूकंप के बाद 2000 से अधिक लोग मारे गए हैं। शनिवार को आए भूकंप की तीव्रता 6.3 मापी गई थी।
संयुक्त राष्ट्र के अनुमान के अनुसार, शनिवार को आए भूकंप के बाद अफगानिस्तान में राहत-बचाव कार्य जारी हैं। बता दें कि चार दिन पहले आए भूकंप से 12,000 से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं, जबकि सैंकड़ों घर पूरी तरह तबाह हो गए हैं।
हेरात के कई लोग तंबू में गुजार रहे जीवन
शनिवार को आए भूकंप के बाद 40 साल के मोहम्मद नईम ने बताया कि उनके गांव में एक भी घर रहने लायक नहीं बचा है। उन्होंने बताया कि मैंने भूकंप में अपनी मां समेत 12 रिश्तेदारों को खो दिया।स्थानीय मीडिया ने बताया कि सप्ताहांत के झटकों के डर से हेरात के कई निवासी खुली हवा में तंबू में रहकर अपनी रातें बिता रहे हैं।
बड़े पैमाने पर भूकंप प्रभावितों के लिए आश्रय प्रदान करना अफगानिस्तान के तालिबान अधिकारियों के लिए एक चुनौती होगी। बता दें कि अफगानिस्तान अक्सर घातक भूकंपों से प्रभावित होता रहता है। यहां के लोग अधिकांश तौर पर मिट्टी से बने घरों में रहते हैं। यहां के घरों में कंक्रीट या फिर सरिया का इस्तेमाल नहीं होता। अफगानिस्तान में ज्यादातर परिवार एक साथ रहते हैं, लिहाजा भूकंप जैसी प्राकृतिक आपदा में ज्यादा नुकसान होता है।
संबंधित खबरें
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: आज महात्मा गांधी की 157वीं जयंती, PM मोदी ने राजघाट जाकर दी श्रद्धांजलि
3 mins ago'कनेक्शन मिला तो बुरा होगा अंजाम', डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को धमकी, जानें फ्लाईदुबई फ्लाइट हादसे पर क्या बोले?
1 hr agoईरान पर फिर भीषण हमले की तैयारी, डोनाल्ड ट्रंप ने मिडिल ईस्ट में तैनात किए 9000 सैनिक और 3 एयरक्राफ्ट कैरियर
1 hr ago'मुझे मार डालो', पकड़े जाने के बाद घुटनों के बल बैठकर क्यों चीखा ओमानी पायलट?
8 hrs agoफ्रांस में उग्र हुआ छात्रों का आंदोलन, Gen-Z का गुस्सा देख PM लेकोर्नू ने मंत्रियों संग की आपात बैठक
9 hrs ago9 महीने पहले भर्ती… इस्लामी कट्टरपंथ वाली विचारधारा, फ्लाईदुबई के ओमानी पायलट को लेकर चौंकाने वाला खुलासा
12 hrs agoसर और पैर पर गहरे जख्म के बावजूद पायलट स्मित मच्छार ने बचाई 174 लोगों की जान, फ्लाईदुबई के यात्री ने बताया आंखों देखा हाल
15 hrs ago'Flydubai घटना कहीं आतंकी साजिश तो नहीं', UAE का पहला बयान, भारत ने भी शुरू की जांच
15 hrs agoकैप्टन स्मित मच्छार कैसे बने पायलट? किया था टेक्सटाइल इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट कोर्स, एक सेमिनार ने बदली जिंदगी
17 hrs agoकौन हैं फ्लाईदुबई फ्लाइट के वो 4 'हीरो', जिन्होंने प्लेन क्रैश की कोशिश को किया नाकाम, पायलट की बचाई जान
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines