पाकिस्तान, अफगानिस्तान और ताजिकिस्तान सीमा पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.5 मापी गई है। भूकंप के झटकों की वजह से लोग घबराकर अपने घरों से बाहर निकल आए। भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के हिंदू कुश पर्वतीय क्षेत्र के पास बताया जा रहा है। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी द्वारा साझा की गई जानकारी के मुताबिक, भूकंप का केंद्र धरती की सतह से 120 किलोमीटर नीचे था।
इससे पहले 19 मई को अफगानिस्तान में 4.2 तीव्रता का भूकंप आया था, जो पिछले चार दिनों में देश में आया लगातार चौथा भूकंप था। एनसीएस ने एक्स पर एक पोस्ट में विवरण साझा करते हुए कहा कि भूकंप 08:54 बजे (भारतीय मानक समय) 140 किलोमीटर की गहराई पर आया।
18 मई को अफगानिस्तान में 4.5 तीव्रता का भूकंप आया था। एनसीएस के अनुसार, भूकंप 150 किलोमीटर की गहराई पर आया था। इससे पहले 17 मई को इस क्षेत्र में 4.2 तीव्रता का भूकंप आया था।
अफगानिस्तान में बार-बार क्यों आते हैं भूकंप?
दरअसल अफगानिस्तान भारतीय और यूरेशियन टेक्टोनिक प्लेट्स के बीच स्थित है। यहां कई सक्रिय फॉल्ट लाइन्स हैं, इनमें से 1 सक्रिय फॉल्ट हेरात शहर से भी होकर गुजरती है। जब ये प्लेट्स आपस में टकराते हैं, तब-तब अफगानिस्तान में भूकंप आता है।
नेपाल भी आया था भूकंप
NCS की रिपोर्ट के अनुसार, 23 मई की सुबह नेपाल में 4.3 तीव्रता का भूकंप आया। इस भूकंप के झटके भारत के अरुणाचल प्रदेश के तवांग में भी महसूस किए गए। नेपाल में भूकंप 01:33 बजे आया था, जिसका केंद्र 10 किलोमीटर की गहराई में था। नेपाल पर एक Convergent boundary (अभिसारी सीमा)पर स्थित है, यहां भारतीय और यूरेशियन टेक्टोनिक प्लेट टकराती हैं। इस दबाव और तनाव उत्पन्न होता है, जिसके कारण भूकंप आते हैं। नेपाल एक सबडक्शन जोन में भी स्थित है जहां भारतीय प्लेट यूरेशियन प्लेट के नीचे खिसक रही है, जिससे तनाव और दबाव और बढ़ रहा है। यही कारण है कि नेपाल में भूकंप के झटके अधिक महसूस किए जाते हैं।
संबंधित खबरें
होर्मुज पर टोल फीस देने से 60 देशों ने किया इनकार, क्या करेगा ईरान?
1 hr agoमुंबई में जन्मीं असरा नोमानी कैसे बनीं US की चर्चित लेखक, किया बड़ा दावा
10 hrs agoक्या फ्रांस के बाद भारत अगला टारगेट? US पत्रकार के चौंकाने वाले खुलासे
10 hrs agoहूती हमलों के बाद कहां हैं सऊदी के क्राउन प्रिंस? रक्तदान के बाद से गायब
13 hrs agoपनामा में फिर कांपी धरती, 6.0 तीव्रता के तेज भूकंप से लोगों में दहशत
15 hrs agoLIVE: दुर्गा पूजा के दौरान 17-18 अक्टूबर को पश्चिम बंगाल जाएंगे अमित शाह
15 hrs agoहूती हमलों के बाद 17 अक्टूबर तक बंद रहेगा सऊदी अरब का रियाद एयरपोर्ट
22 hrs agoजम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में LoC के पास IED ब्लास्ट, 4 आतंकी ढेर
1 day agoसऊदी और हूती विद्रोहियों के बीच सुलह कराएगा ईरान? तेहरान ने दिए अहम संकेत
1 day agoअर्थशास्त्र में रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ड को मिला नोबेल पुरस्कार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines