Romania Earthquake: रोमानिया में लगातार दूसरे दिन भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर 5.7 रही तीव्रता

romania earthquake

Romania Earthquake: रोमानिया में एक बार फिर से भूंकप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.7 मापी गयी। ये भूकंप सुबह 3 बजे के करीब आया। फिलहाल इस भूकंप की वजह से किसी भी तरह के जान-माल को क्षति पहुंचने की खबर नहीं हैं।

रोमानिया में भूकंप का केंद्र दक्षिण पश्चिम के गोरज काउंटी में जमीन से 40 किमी नीचे था। वहीं भूकंप की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें दुकानों और सुपर मार्केट को कंपते हुए देखा जा सकता है। भूकंप राजधानी बुखारेस्ट और उत्तरी शहर क्लुज में महसूस किया गया। सोशल मीडिया पर आए वीडियो में सुपरमार्केट में भूकंप के दौरान उत्पाद अलमारियों से नीचे गिरते दिखे।

आपको बता दें पिछले दो दिनों में लगातार यहां दो भूकंप के झटके आ चुके हैं। यह दो दिन में रोमानिया के ओल्टेनिया क्षेत्र में आया दूसरा भूकंप है। सोमवार को गोरज काउंटी में महसूस किया गया 5.2 तीव्रता का भूकंप 13.2 किलोमीटर की गहराई पर केंद्रित था।

समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, 28 अक्टूबर 2018 के बाद से रोमानिया में आया यह सबसे शक्तिशाली भूकंप था, 2018 में देश में 5.8 तीव्रता का भूकंप आया था।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ