हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

'... तो उड़ा देंगे, तबाह कर देंगे', ओमान को ट्रंप की धमकी, होर्मुज पर ईरान से समझौते की अटकलों पर भड़के

Middle East War: ईरान और अमेरिका के बीच समझौता होने की चर्चा के बीच नई अटकलों से ट्रंप भड़क गए और उन्होंने ओमान को सीधे सैन्य हमले की धमकी दे दी। उन्होंने कहा कि ओमान होर्मुज के मामले से बाहर रहे तो बेहतर, नहीं तो हमले करके उड़ा देंगे।

विज्ञापन
ईरान ने अब ओमान के साथ मिलकर होर्मुज स्ट्रेट को कंट्रोल करने का दावा किया है।

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ओमान को धमकी दी है। वे होर्मुज स्ट्रेट को लेकर ईरान और ओमान के बीच समझौते की अटकलें सुनकर भड़क गए। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए ओमान को धमकी दी और कहा कि ओमान होर्मुज स्ट्रेट से दूर रहे तो बेहतर होगा। होर्मुज पूरी दुनिया के लिए खुला है। इस पर किसी का कंट्रोल नहीं होगा। ओमान को भी अन्य देशों की तरह व्यवहार करना होगा, वरना हम उन्हें उड़ा देंगे, तबाही मचा देंगे। इस बात को वे अच्छी तरह जानते और समझते हैं।

होर्मुज के प्रबंधन के लिए समझौता मान्य नहीं

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने साफ-साफ शब्दों में कहा कि अगर कोई भी खाड़ी देश होर्मुज स्ट्रेट के प्रबंधन के लिए ईरान के साथ कोई समझौता करता है तो अमेरिका इसे बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेगा। उस देश को अमेरिका की सैन्य कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा। होर्मुज पर किसी का कोई नियंत्रण नहीं होगा। अमेरिका इस रास्ते पर नजर रखे हुए है। यह अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र है और पूरी दुनिया के लिए खुला है। अगर अब इस पर किसी ने भी नजर डाली तो उसे अंजाम भुगतना होगा।

अमेरिका की शर्तों पर ईरान से समझौता होगा

ट्रंप ने कहा कि ईरान युद्ध समाप्त करना चाहता है, लेकिन अमेरिका को उसकी शर्तें मंजूर नहीं है। ईरान अब अमेरिका के साथ समझौता करना चाहता है, इसके लिए उनका स्वागत है, लेकिन शर्तों से अमेरिका संतुष्ट नहीं है। अमेरिका की शर्तों के अनुसार समझौता हो जाए तो बेहतर रहेगा। नहीं तो अमेरिका आगे की सैन्य कार्रवाई के लिए तैयार है। ईरान से यूरेनियम ले लेंगे और होर्मुज को हमेशा के लिए खोल देंगे। ईरान का नाम धरती से मिटा देंगे। लेकिन ईरान को परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे।

विज्ञापन

समझौता ज्ञापन लीक हुआ तो ओमान का सच खुला

बता दें कि ईरान में अमेरिका के साथ होने वाले समझौते का ज्ञापन लीक हुआ है। समझौता ज्ञापन (MoU) की रिपोर्ट्स में ईरान और ओमान के बीच होर्मुज के जॉइंट मैनेजमेंट, होर्मुज से समुद्री यातायात पर कंट्रोल और टोल वसूली का जिक्र है। इससे ट्रंप भड़क गए और उन्होंने समझौता ज्ञापन को मनगढ़ंत बताते हुए खारिज कर दिया। साथ ही वैश्विक बाजारों को ईरान के मीडिया पर भरोसा नहीं करने की चेतावनी दी। ओमान को तो सीधे अमेरिका-ईरान के बीच से हट जाने की चेतावनी ही दे डाली।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola