Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

दुनिया

‘मजे के लिए फिर बरसाएंगे बम…’, डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के खार्ग द्वीप पर और हमले की दी धमकी

ट्रंप ने कहा कि अमेरिकी हमलों में खार्ग द्वीप का अधिकांश हिस्सा पूरी तरह से तबाह हो गया. उन्होंने एनबीसी न्यूज से बात करते हुए कहा, 'हम मजे के लिए वहां कुछ और हमले कर सकते हैं.'

Author
Edited By : Arif Khan Updated: Mar 15, 2026 17:50

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के खार्ग द्वीप पर और हमले करने की धमकी दी है. इसके साथ ही उन्होंने अपने सहयोगियों से होर्मुज स्ट्रेट को सुरक्षित करने के लिए युद्धपोत भेजने का आग्रह किया है. खार्ग द्वीप ईरान का ऑयल एक्सपोर्ट हब है, ईरान का ज्यादात्तर तेल यहां से ही निर्यात होता है.

ट्रंप ने कहा कि अमेरिकी हमलों में खार्ग द्वीप का अधिकांश हिस्सा पूरी तरह से तबाह हो गया. उन्होंने एनबीसी न्यूज से बात करते हुए कहा, ‘हम मजे के लिए वहां कुछ और हमले कर सकते हैं.’ हालांकि, उन्होंने कहा कि तेहरान युद्ध खत्म करने के लिए समझौता को तैयार दिख रहा है, लेकिन उन्होंने यह भी जोड़ा कि शर्तें अभी उतनी अच्छी नहीं हैं.

---विज्ञापन---

क्या है खार्ग द्वीप?

फारस की खाड़ी में एक छोटा सा द्वीप खार्ग द्वीप है. ये ईरान के तट से करीब 25-30 किलोमीटर दूर है. यह ईरान की इकॉनमी की रीढ़ है, इसके जरिए ईरान का 90% तेल एक्सपोर्ट होता है. यह ईरान के क्रूड ऑयल एक्सपोर्ट टर्मिनल के रूप में काम करता है. इसके लोडिंग टर्मिनल रोजाना करीब सात मिलियन बैरल तेल संभाल सकते हैं.

बता दें, 28 फरवरी से शुरू हुए इस युद्ध में अब तक 2,000 से अधिक लोग मारे जा चुके हैं. युद्ध के कारण वैश्विक तेल आपूर्ति बाधित हुई है, जिससे ऊर्जा की कीमतें आसमान छू रही हैं. फिलहाल, दोनों में से कोई भी पक्ष पीछे हटने को तैयार नहीं है.

---विज्ञापन---
First published on: Mar 15, 2026 05:50 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.