मिडिल ईस्ट में कब तक चलेगी जंग? ट्रंप ने दिया बड़ा अपडेट, बोले- अमेरिकियों की मौत का बदला लेकर रहेंगे

Iran Israel War: अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ऑपरेशन एपिक फ्यूरी पर बड़ा अपडेट दिया है। उनका कहना है कि लक्ष्य पूरे होने तक ईरान के खिलाफ जंग नहीं रुकेगी। उन्होंने अमेरिका को हुए नुकसान के बारे में बताते हुए बड़ा बयान देकर चौंका दिया है।

Donald Trump

Credit: Social Media

विज्ञापन

Donald Trump Big Statement: अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान के साथ जंग और मिडिल ईस्ट में ईरान के हमलों पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि ईरान के साथ जंग अभी नहीं रुकेगी। लक्ष्य पूरे होने तक हम नहीं रुकेंगे। मध्य पूर्व में शांति स्थापित करने के लिए बमबारी बिना किसी रुकावट के जारी रहेगी। ईरान के खिलाफ इजरायल के साथ मिलकर चलाया एपिक फ्यूरी ऑपरेशन प्लानिंग के अनुसार आगे बढ़ रहा है और यह सैन्य अभियान करीब 4 हफ्तों तक चल सकता है।

ईरान के हमले से अमेरिका के 3 सैनिकों की मौत

राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि अमेरिका ने एपिक फ्यूरी ऑपरेशन चलाकर ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई समेत 48 टॉप कमांडर ढेर कर दिए हैं। वहीं ईरान के मिसाइल अटैक में अमेरिका का भी नुकसान हुआ है। ईरान ने USS अब्राहम लिंकन पर 4 मिसाइलें दागीं और इस जवाबी हमले में 3 अमेरिकी सैनिक मारे गए। इजरायल के शहर बेत शेमेश में यहूदी प्रार्थना स्थल पर मिसाइल अटैक में 9 लोग मारे गए और 28 घायल हो गए। इजरायल में अब तक 11 लोगों की मौत ईरान के हमले में हो चुकी है।

विज्ञापन

अपने सैनिकों की मौत का बदला भी ईरान से लेंगे

एक वीडियो संदेश में बोलते हुए राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि ईरान के हमले में मारे गए अमेरिकी सैनिकों की मौत का बदला भी लिया जाएगा। और भी सैनिक ईरान की जवाबी कार्रवाई में मारे जा सकते हैं, लेकिन एक-एक शहादत का बदला लिया जाएगा। जब तक टारगेट पूरे नहीं होंगे, तब तक ईरान पर हमला जारी रहेगा। अमेरिका के तीनों सैनिक सच्चे देशभक्त थे, जिन्होंने राष्ट्र के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया है। इस शहादत को बेकार नहीं जाने देंगे, एक-एक के बलिदान की कीमत ईरान चुकाएगा।

अमेरिका के 27 सैन्य ठिकानों पर ईरान का हमला

राष्ट्रपति ट्रंप ने बताया कि ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (IRGC) ने खाड़ी देशों में अमेरिका के 27 सैन्य ठिकानों और तेल अवीव में इजरायली सैन्य ठिकानों पर हमला किया। दुबई, दोहा, बहरीन और कुवैत समेत करीब 10 देशों पर ईरान ने हमला किया। ओमान के तट पर एक तेल टैंकर को निशाना बनाया, जो समुद्र में डूब गया। अगर ईरान ने अपनी जिद नहीं छोड़ी तो अमेरिका और इजरायल भी ईरान को मिट्टी में मिला देने का संकल्प ले चुके हैं और इस संकल्प को पूरा किया जाएगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ