Dawood Ibrahim की 'मौत' पहले भी 3 बार हो चुकी! जानें कब-कहां और कैसे? हर बार झूठी साबित हुई खबर

Dawood Ibrahim Death Mystrey: दाऊद इब्राहिम की मौत होने की खबर एक बार फिर झूठी साबित हुई, क्योंकि अब से पहले भी कई बार उसकी मौत होने की खबर फैली चुकी है, जिसे झूठा करार दिया गया।

Dawood Ibrahim

Dawood Ibrahim

विज्ञापन

Underworld Don Dawood Ibrahim Death Mystery: अंडरवर्ल्ड डॉन दाउद इब्राहिम की मौत होने की खबर फैली हुई है। इससे पहले दाऊद इब्राहिम को जहर देकर मारने की कोशिश करने की खबर फैली और कहा गया कि वह कराची में अस्पताल में भर्ती है। इस बीच खबर आई कि दाऊद इब्राहिम अस्पताल में भर्ती नहीं है और न ही उसे जान से मारने की कोशिश हुई है। सभी खबरों को अफवाह बताया गया और कहा गया कि दाऊद इब्राहिम बिल्कुल ठीक है। इस महीने 26 तारीख को उसकी बर्थडे पार्टी रखी गई है, जिसकी तैयारियां चल रही हैं। मेहमानों को निमंत्रण पत्र दिए जा चुके हैं। रही बात दाऊद इब्राहिम की मौत होने की खबर झूठी और अफवाह होने की तो अब से पहले भी 3 बार दाऊद इब्राहिम की मौत होने की खबर फैल चुकी है, जो हर बार झूठी साबित हुई। जानिए कब-कैसे और कहां?

 

विज्ञापन

गैंगरीन से मौत होने की फैली थी खबर

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, दाऊद इब्राहिम की मौत होने की खबर साल 2016 में भी उड़ी थी। दाऊद घर में ही वॉक कर रहा था कि अचानक चोट लग गई। क्योंकि दाऊद को डायबिटीज है, जिस कारण वह चोट ठीक नहीं हुई। इस वजह से उसे गैंगरीन हो गया था। पैर काटने तक की नौबत आ गई। इस वजह से अफवाह उड़ी कि गैंगरीन से दाऊद की मौत हो गई है, लेकिन यह बात अफवाह निकली।

विज्ञापन

हार्ट अटैक होने से मौत की खबर आई

दूसरी बार दाऊद की मौत होने की खबर साल 2017 में फैली। पाकिस्तानी मीडिया से खबर आई कि दाऊद इब्राहिम को हार्ट अटैक आया है। वह कराची के आगा खान अस्पताल में भर्ती है। ब्रेन ट्यूमर का इलाज चल रहा था कि अचानक तबीयत बिगड़ गई और उसे वेंटिलेटर पर रखना पड़ा, लेकिन इसके चलते मौत की खबर फैली, जिसे दाऊद के साथी छोटा शकील ने मीडिया के सामने आकर गलत और अफवाह बताया। छोटा शकील ने कहा था कि अफवाहों पर ध्यान न दें, भाई एकदम ठीक है।

विज्ञापन

कोरोना संक्रमण से मौत की खबर फैली

दाऊद इब्राहिम की कोरोना से मौत होने की खबर भी साल 2020 में फैली थी, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई और खबर को अफवाह करार दिया गया। जून 2020 की बात है, पाक एजेंसियों के हवाले से रिपोर्ट आई कि दाऊद और उसकी पत्नी दोनों कोरोना पॉजिटिव हैं। दोनों को कराची के आर्मी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। दाऊद के पर्सनल स्टॉफ और सुरक्षाकर्मियों को भी क्वारंटीन करने की खबर आई थी, लेकिन कोरोना से दाऊद इब्राहिम की मौत होने की खबर को उसके भाई अनीस इब्राहिम ने खारिज कर दिया। अनीस ने दावा किया कि उसका भाई और उसका पूरा परिवार स्वस्थ है। कोई अस्पताल में भर्ती नहीं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ