Inseparable soulmates die within 24 hours: प्यार में साथ मरने और जीने की कसम तो सभी लोग खाते हैं, लेकिन उसे निभाने की किस्मत शायद कुछ Couple की ही होती है। दरअसल, दुनिया में शादी के 68 साल बाद भी एक साथ रहने और युवा दंपति को जीवनभर साथ रहने की सीख देने वाली दंपति की मौत हो गई है। दुनिया में inseparable soulmates के नाम से अपनी अलग पहचान रखने वाले Frank Beaumont (91) और उनकी पत्नी Anne Beaumont (89) की बीते 24 घंटे में मौत हुई है।
5 साल से थी डिमेंशिया की बीमारी
दंपति के बेटे Ian ने बताया कि उनके पिता फ्रेंक को पिछले 5 साल से डिमेंशिया की बीमारी थी। वह कई बार तो परिवार के लोगों के नाम और उनसे क्या रिश्ता है? ये तक भूल जाते थे। उन्होंने कहा कि वह पिछले लंबे समय से अस्पताल में थे। शनिवार को उनकी ज्यादा तबीयत खराब होने की खबर आई थी। ये बात किसी तरह उनकी मां को पता चल गई, अभी अस्पताल से फोन आए कुछ घंटे ही बीते थे कि उनकी मां ने इस दुख से ही दमतोड़ दिया।
ये भी पढ़ें: 21 साल की जिम्नास्ट की गोली मारकर हत्या, पुलिस को जांच में मिले ये चौंकाने वाले सुराग
फुटबॉल खेलते थे फ्रेंक
Ian ने बताया कि अभी वह अपनी मां के अंतिम संस्कार की तैयारी ही कर रहे थे कि तभी उनके पिता के भी जाने की खबर आ गई। दोनों ने 24 घंटे में दमतोड़ा है अब उन्हें इस बात का संतोष है कि ईश्वर के घर भी दोनों एक साथ हैं। फ्रंक फुटबॉल खेलते थे, उनकी पत्नी एनी उनके हर मैच में उनकी हौंसला अफजाई करने जाती थीं। दोनों सब काम एक साथ करते थे और एक-दूसरे को कभी अकेला नहीं छोड़ते थे।
कहीं अकेले नहीं जाते थे
Ian ने बताया कि उनके माता-पिता दोनों बच्चों की तरह एक-दूसरे से प्यार करते और झगड़ते थे। Frank और Anne कहीं भी अकेले नहीं जाते थे। बीते कुछ दिनों से फ्रेंक बीमार होने के चलते अस्पताल में थे, जिससे एनी काफी दुखी रहती थीं। अकसर उन्हें फ्रेंक के स्वास्थ्य की चिंता लगी रहती थी।
ये भी पढ़ें: सुरंग में मिले थे 6 शव, रोंगटे खड़े कर देने वाली पोस्टमार्टम रिपोर्ट; हमास ने कैसे की हत्या?
ये भी पढ़ें: न Gay न लेस्बियन, बदला इंटीमेट मोहब्बत का तरीका, नई सेक्सुएलिटी पर चौंकाएगी रिसर्च
संबंधित खबरें
हूती हमलों के बाद कहां हैं सऊदी के क्राउन प्रिंस? रक्तदान के बाद से गायब
3 mins agoपनामा में फिर कांपी धरती, 6.0 तीव्रता के तेज भूकंप से लोगों में दहशत
1 hr agoLIVE: CEC के खिलाफ दायर याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट में हो सकती सुनवाई
1 hr agoहूती हमलों के बाद 17 अक्टूबर तक बंद रहेगा सऊदी अरब का रियाद एयरपोर्ट
9 hrs agoजम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में LoC के पास IED ब्लास्ट, 4 आतंकी ढेर
11 hrs agoसऊदी और हूती विद्रोहियों के बीच सुलह कराएगा ईरान? तेहरान ने दिए अहम संकेत
16 hrs agoअर्थशास्त्र में रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ड को मिला नोबेल पुरस्कार
16 hrs agoअल नीनो ने रेगिस्तान में खिला दिए फूल, जानें- कैसे बदल रहा दुनियाभर का मौसम
18 hrs agoनेपाल में 'जलप्रलय' ने फिर मचाई तबाही, नदी में सैलाब में बहे 40 घर और 6 पुल
20 hrs agoमिसाइल गिरते ही कैसे जान बचाकर भागे जायरीन? रियाद एयरपोर्ट का आया VIDEO
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines