हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

कोरोना का फिर से बढ़ रहा है कहर, हांगकांग के मशहूर नेता जॉन ली हुए संक्रमित

विज्ञापन

नई दिल्ली: वैश्विक महामारी कोरोना के मामले एकबार फिर बढ़ने लगे हैं। हांगकांग के मशहूर नेता जॉन ली भी कोरोना की चपेट में आ गए हैं। बता जा रहा है कि जॉन ली हाल ही में बैंकॉक में एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग (एपेक) मंच के हाल ही में आयोजित शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेकर हांगकांग लौटे थे।

हांगकांग सरकार की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि जॉन ली बैंकॉक की चार दिन की यात्रा के दौरान कोविड-19 संबंधी जांच के परिणाम हर बार नकारात्मक आए, लेकिन रविवार को हांगकांग हवाई अड्डे पर हुई जांच में वह संक्रमित पाए गए थे। जिसके बाद से वो घर में आइसोलेट रहते हुए अपना काम कर रहे हैं।

बैंकॉक यात्रा के दौरान ली ने इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो और सिंगापुर के प्रधानमंत्री ली सियन लूंग सहित कई विश्व नेताओं से मुलाकात की थी। बंद कमरे में हुई कुछ बैठकों के दौरान चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग उनके बेहद नजदीक बैठे थे।

चीन ने लगभग छह महीने बाद रविवार को फिर से कोरोना से मौत हुई। यहां 6 महीने बाद एक कोरोना संक्रमित की मौत हो गई है। बीजिंग में नए प्रतिबंध लगाए गए है। स्कूलों को ऑनलाइन स्थानांतरित किया, शहर के सबसे अधिक आबादी वाले जिले चाओयांग में कार्यालयों और रेस्तरां को बंद कर दिया गया। रविवार को अधिकारियों ने घोषणा की कि बीजिंग में एक 87 वर्षीय व्यक्ति की मृत्यु हो गई है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें