---विज्ञापन---

दुनिया angle-right

चीनी महिला को विमान से बाहर निकालने पर क्यों बजीं तालियां? अजीब है ये मामला

China News in Hindi: एक महिला के अजीब ड्रामे की वजह से उसकी फ्लाइट छूट गई। एक घंटे तक महिला क्रू मेंबर्स से बहस करती रही। आखिर में उसको नियमों का हवाला देकर फ्लाइट से निकाल दिया गया। जिसके बाद यात्रियों ने भी अजीब प्रतिक्रिया दी। आपको विस्तार से मामले के बारे में बता रहे हैं।

---खबर नीचे जारी है---

China News: चीन के चोंगकिंग नगरपालिका के हवाई अड्डे पर एक चीनी महिला को क्रू मेंबर्स ने फ्लाइट से बाहर निकाल दिया। महिला के अजीब ड्रामे की वजह से फ्लाइट एक घंटे लेट हो चुकी थी। जिसके बाद यात्रियों ने भी अपनी खुशी जाहिर की। महिला ने अपना लुई वुइटन बैग सामने वाली सीट के नीचे रखने से मना किया था। क्रू मेंबर्स ने उसको नियमों को हवाला देते हुए कहा कि वे बैग को अपने बगल में नहीं रख सकती। लेकिन महिला इसे अपने बगल में रखने की बात पर अड़ गई। उसने अपने महंगे बैग को फर्श पर रखने से इन्कार कर दिया। इसी बीच किसी सहयात्री ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाकर इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जिसके ऊपर लोग मजेदार कमेंट कर रहे हैं। महिला को मनाने के लिए क्रू मेंबर्स ने लगभग एक घंटे तक फ्लाइट को रोके रखा। जिसके बाद भी महिला नहीं मानी।

यह भी पढ़ें- Independence Day 2024 Live Update: मेडिकल की 75 हजार सीटें बढ़ेंगी- लालकिले की प्राचीर से पीएम मोदी का बड़ा ऐलान

---खबर नीचे जारी है---

आखिर में क्रू मेंबर्स ने उसे पकड़कर विमान से नीचे उतार दिया। जिसके बाद दूसरे यात्रियों ने राहत की सांस ली। वे इतने खुश हुए कि क्रू मेंबर्स के एक्शन पर तालियां बजाईं। इस वीडियो को अभी तक सोशल मीडिया पर 4 मिलियन (4,000,000) से अधिक बार देखा जा चुका है। महिला चाइना एक्सप्रेस एयरलाइंस की फ्लाइट के इकॉनमी क्लास में सफर करने आई थी। जिसकी पहचान सार्वजनिक नहीं की गई है। वहीं, एक और रिपोर्ट में दावा किया गया है कि फ्लाइट रवाना हो चुकी थी। लेकिन महिला यात्री को उतारने के लिए बोर्डिंग गेट पर वापस लाना पड़ा। एयरलाइंस ने इस घटना पर टिप्पणी करने और महिला यात्री की पहचान बताने से मना कर दिया है।

वायरल वीडियो पर लोग दे रहे सलाह

वहीं, वायरल वीडियो पर लोग कमेंट कर महिला की आलोचना कर रहे हैं। वे कह रहे हैं कि कैसे एक महिला के कारण इतने पैसेंजर्स को दिक्कतों का सामना करना पड़ा? एक महिला के कारण इतने लोगों को असुविधा हुई, क्या यह सही है? कुछ लोग सलाह दे रहे हैं कि महिला का बैग महंगा था। इसलिए क्रू मेंबर्स को बीच का रास्ता निकाल लेना चाहिए था। एक यूजर ने सलाह दी कि कोई अन्य बैग महिला को दिया जा सकता था। जिसमें वह अपना बैग रख लेती। इस वीडियो को डॉयिन पर शेयर किया गया है।

---खबर नीचे जारी है---

ये भी पढ़ेंः आसमान में आमने-सामने टकराए दो राफेल विमान, पायलटों की मौत पर राष्ट्रपति ने किया ट्वीट

ये भी पढ़ेंः जिस दिन भारत मनाता है आजादी का जश्न, उसी दिन बांग्लादेश में मातम! इस बार क्या बदला?

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Aug 15, 2024 08:33 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola