दुनिया angle-right

‘हिली दीवारें, गिर गई इमारतें’; चीन में 100 से ज्यादा लोगों की जान लेने वाले भूकंप का वीडियो आया सामने

China Earthquake CCTV Footage: चीन में आए जोरदार भूकंप के कुछ CCTV फुटेज सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे हैं, देखिए भूकंप ने किस तरह तबाही मचाई?

---विज्ञापन---

China Earthquake CCTV Footage Viral: अचानक जोर का झटका लगा, दीवारें हिलीं और इमारतें गिर गईं। गाड़ियां डगमगाने लगीं, घरों की दीवारों में दरारें आ गईं। डर के मारे लोग इधर-उधर भागने लगे। देररात चीन में तबाही का वो मंजर देखने को मिला कि सरकार तक हिल गई, क्योंकि देश में 6.2 की तीव्रता का भूकंप आया था, जिसने 100 से ज्यादा लोगों को मौत की नींद सुला दिया। 200 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। कई घर, इमारतें ढह गईं। सड़कों पर लाशों और मलबे का ढेर लग गया। लोगों ने पूरी रात खुले आसमान के नीचे बिताई। भूकंप विशेषज्ञों ने भूकंप का केंद्र गांसु की प्रांतीय राजधानी लान्झू में बताया। लान्झू से 102 किलोमीटर वेस्ट-साउथ एरिया से भूकंपीय तरंगें उठीं और धरती हिली। उत्तर-पश्चिम चीन के गांसु-किंघई प्रांत में भूकंप ने तबाही मचाई। वहीं 6.2 की तीव्रता वाले भूकंप ने किस तरह चीन को थर्राया, इसकी कुछ CCTV फुटेज सामने आई हैं, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, आप भी देखिए…

 

 

 

 

 

 

 

First published on: Dec 19, 2023 11:18 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं Mphil कोर्स किया है। 13 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री से जुड़ी हूं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के माल‍िकाना हक वाले News 24 हिंदी डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हूं। चीफ सब एडिटर की भूमिका निभाते हुए यहां की कोर टीम का हिस्सा हूं। नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम, यूटिलिटी, एजुकेशन, फीचर आदि विषयों पर अच्छी पकड़ है। घूमने, खाने और शॉपिंग की शौकीन खुशबू को नए ट्रेंड, नई जगह और ऐडवेंचर की तलाश रहती है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें