गल्फ देशों में भीषण 'महासंकट', ईरान का पूर्ण युद्ध का ऐलान, अमेरिका के लगातार 10वें दिन जोरदार हमले

गल्फ देशों में भीषण ‘महासंकट’, ईरान का पूर्ण युद्ध का ऐलान, अमेरिका के लगातार 10वें दिन जोरदार हमले

Middle East War

अमेरिका और ईरान की जंग 28 फरवरी 2026 से जारी है.

मिडिल ईस्ट में अमेरिका और ईरान के बीच 10 दिन से जारी संघर्ष अब पूर्ण युद्ध में बदल गया है. खुद ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजे पेजेशकियन ने युद्ध का ऐलान किया है. इस बीच अमेरिका ने लगातार 10वें दिन ईरान पर हमले किए तो ईरान ने भी कुवैत में अमेरिका के सैन्य ठिकानों पर मिसाइलें दागीं. अमेरिका के हमलों से बंदर अब्बास समेत कई इलाकों में धमाके सुनाई दिए. होर्मुज स्ट्रेट बंद है और अमेरिकी नौसेना ने ईरानी बंदरगाहों की नाकेबंदी की हुई है.

विज्ञापन
विज्ञापन

दक्षिणी ईरान में ज्यादा हमले का रहा अमेरिका

अमेरिका की सेंट्रल कमांड (CENTCOM) के अनुसार, राष्ट्रपति ट्रंप के निर्देश पर ईरान पर 10 दिन से हमले किए जा रहे हैं. 10वें दिन भी होर्मुज स्ट्रेट से सटे दक्षिणी ईरान में हमले किए गए. बमबारी और मिसाइल अटैक के बाद बंदर अब्बास, बुशहर, इस्फाहान, चाबहार, कोनारक समेत कई इलाकों में धमाके सुनाई दिए. वहीं ईरान पर ताजा हमले अमेरिका के सैनिक की मौत के बाद और कुवैत, जॉर्डन और बहरीन में ईरान के ड्रोन-मिसाइल अटैक के जवाब में किए गए हैं.

मसूद पेजेशकियन ने की पूर्ण युद्ध की घोषणा

दूसरी ओर, अमेरिका के हमलों का जवाब देते हुए ईरान की सेना ने मंगलवार सुबह कुवैत स्थित अमेरिकी सैन्य अड्डे को निशाना बनाकर मिसाइलें दागीं. इस बीच ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने घोषणा की है कि अमेरिका के साथ अब पूर्ण जंग शुरू हो चुकी है. कुवैत के आरिफजान अड्डे पर तैनात अमेरिकी सेना पर हमला किया गया है. सैन्य अड्डे पर तैनात अमेरिका के हिमर्स मिसाइल सिस्टम पर सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइलों से हमला किया गया.

विज्ञापन

कुवैत में अमेरिका के मिसाइल सिस्टम पर हमला

अमेरिका का हिमर्स मिसाइल सिस्टम एक प्रकार का मोबाइल सिस्टम है, जो तेजी से आगे बढ़ने और जमीन से जमीन पर हमला करने में सक्षम है. ईरान के हमले से इस सिस्टम को काफी नुकसान पहुंचा है. कुवैत सिटी के दक्षिण में बना कैंप आरिफजान अमेरिकी वायुसेना, नौसेना, मरीन कोर और तटरक्षक बलों का सबसे अहम सैन्य अड्डा है. लेकिन ईरान के हमले के बाद कुवैत ने इस अड्डे की निगरानी बढ़ा दी है. वहीं ईरान के हमलों की कुवैत ने कड़ी निंदा भी की है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ