Aaj Ki Taaza Khabar: देहरादून में विरोध कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया

Breaking News in Hindi: आज नीट पेपर लीक मामले में पीएम आवास के बाहर कांग्रेस धरना प्रदर्शन कर रही है. इसमें राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे समेत तमाम दिग्गज मौजूद हैं.

Congress Protest

Credit: X

Today Breaking News in Hindi: आज नीट पेपर लीक मामले में पीएम आवास के बाहर कांग्रेस धरना प्रदर्शन कर रही है. इसमें राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे समेत तमाम दिग्गज मौजूद हैं. इस बीच राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए लोगों से अपील की है कि वो ज्यादा से ज्यादा संख्या में धरने में शामिल हों. समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव कांग्रेस के धरना प्रदर्शन में शामिल होने पहुंचे. इसके अलावा वहां सुप्रिया सुले, शरद पवार, अरविंद केजरीवाल भी मौजूद हैं.

विज्ञापन

इस खबर से जुड़े लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News 24 के साथ…

LIVE UPDATES

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: ग्वालियर में धरने पर बैठे कांग्रेस कार्यकर्ता

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: देहरादून में विरोध कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: रिहा होने के बाद अपने घर वापस पहुंचे राहुल गांधी

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: अपने घर पहुंचीं प्रियंका गांधी

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: भोपाल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया विरोध प्रदर्शन

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: अखिलेश यादव को हिरासत में लिए जाने के बाद समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने लखनऊ में विरोध प्रदर्शन किया

छत्रसाल स्टेडियम के बाहर कांग्रेस और सपा कार्यकर्ताओं का जमावड़ा

दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम के बाहर कांग्रेस और सपा के कार्यकर्ता इकट्ठा होकर मेन गेट पर नारेबाजी कर रहे हैं. सपा प्रमुख अखिलेश यादव बस में बैठकर समर्थकों के साथ छत्रसाल स्टेडियम पहुंचें हैं. समर्थक पुलिस बैरिकेड्स तोड़कर स्टेडियम में घुस रहे हैं.

मध्यप्रदेश विधानसभा में कांग्रेस विधायकों का धरना

मध्यप्रदेश विधानसभा में मुख्यमंत्री कक्ष के बाहर कांग्रेस विधायक धरने पर बैठ गए हैं. कांग्रेस विधायकों ने कहा सरकार सो रही है, हम जाग रहे हैं जाग रहे हैं लेकिन सरकार जाग नहीं रही इसलिए अब उन्हें निंद्रा आसन में आकर नारे लगाकर विरोध प्रदर्शन कर जागने की कोशिश कर रहे हैं.

चंडीगढ़ में पंजाब राजभवन के बाहर कांग्रेस का प्रदर्शन

दिल्ली में कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिए जाने के बाद चंडीगढ़ में पंजाब राजभवन के बाहर पंजाब कांग्रेस ने बड़ा प्रदर्शन किया. पंजाब कांग्रेस के नेता राणा केपी सिंह और बलबीर सिंह सिद्धू प्रदर्शन में शामिल हैं.

लखनऊ में पुलिस ने सपा नेताओं को हिरासत में लिया

लखनऊ में प्रदर्शन कर रहे सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लेकर इको गार्डन भेजा. विधानसभा के बाहर सपा कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच नोकझोंक हुई थी. इसके बाद सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई. विधानसभा और लोक भवन के बाहर भारी पुलिस बल तैनात है.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: मंदिर मार्ग पुलिस स्टेशन पर पहुंची सोनिया गांधी

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वो कलेक्टर कार्यालय के बाहर पहुंचकर धरना दें

राहुल गांधी, प्रियंका गांधी को हिरासत में लिए जाने के विरोध में मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वो कलेक्टर कार्यालय के बाहर पहुंचकर धरना दें

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: हिरासत में लिए हुए नेताओं को लेकर मंदिर मार्ग पुलिस स्टेशन पहुंची बस

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: सोनम वांगचुक को सफदरजंग से मिली छुट्टी, मेदांता में कराया जाएगा भर्ती

सोनम वांगचुक को सफदरजंग अस्पताल से छुट्टी मिल गई है. अब उन्हें मेदांता में भर्ती कराया जाएगा.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पुलिस ने राहुल गांधी को किया डिटेन

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: प्रियंका गांधी को हिरासत में लिया गया

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव कांग्रेस के धरना प्रदर्शन में शामिल होने पहुंचे

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव कांग्रेस के धरना प्रदर्शन में शामिल होने पहुंचे. इसके अलावा वहां सुप्रिया सुले, शरद पवार, अरविंद केजरीवाल भी मौजूद हैं.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल जंतर-मंतर पर चल रहे विरोध प्रदर्शन स्थल पर पहुंचे

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: अर्धसैनिक बल लोक कल्याण मार्ग पहुंचा, जहां कांग्रेस नेता प्रधानमंत्री और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: सदन ना चलने की वजह खुद सरकार है- राजीव शुक्ला

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: लोक कल्याण मार्ग पर विरोध प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: धरने पर बैठे राहुल गांधी और प्रियंका गांधी

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: बिहार के मुख्यमंत्री को फिर मिली मारने की धमकी

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को लेकर एक धमकी भरा ई-मेल सामने आने के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं. मेल में पटना सचिवालय में बम धमाके की धमकी के साथ मुख्यमंत्री और एक वरिष्ठ अधिकारी का जिक्र किया गया है. मेल में खालिस्तान और हरदीप सिंह निज्जर का नाम भी लिखा गया है. हालांकि मेल किसने और कहां से भेजा, इसकी आधिकारिक पुष्टि और जांच का इंतजार है. पटना में इससे पहले भी सरकारी संस्थानों को बम की धमकी वाले ई-मेल मिल चुके हैं. मार्च 2026 में बिहार विधानसभा को मिली ऐसी धमकी के बाद सुरक्षा जांच की गई थी.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: हिमाचल में पहाड़ों से पत्थर गिरने का सिलसिला जारी

पठानकोट-भरमौर नेशनल हाईवे पर बत्ती हट्टी कमनाला के पास पहाड़ी से लगातार पत्थर गिरने का सिलसिला जारी है. लगातार हो रही बारिश के चलते क्षेत्र में भूस्खलन का खतरा बना हुआ है, जिससे इस मार्ग पर यात्रा करना जोखिम भरा हो सकता है. ऐसे में वाहन चालकों और यात्रियों से अपील की गई है कि वे पूरी सावधानी के साथ सफर करें. प्रभावित स्थल पर अनावश्यक रूप से वाहन न रोकें तथा प्रशासन और संबंधित विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें. सुरक्षित यात्रा के लिए मौसम और सड़क की स्थिति की जानकारी लेकर ही सफर पर निकलें.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली की लोधी कॉलोनी में आग लगी

दिल्ली की लोधी कॉलोनी में आग लगने से अफरा-तफरी मची हुई है. आग एक घर में लगी, जिसमें जिंदा जलने से मां और उसकी 2 बेटियों की मौत हो गई. फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर आग बुझाने में जुटी हैं. तीनों शव बरामद कर लिए गए हैं.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: रूसी हमले में 4 नाविकों की मौत पर भारत ने तलब किया राजनयिक

यूक्रेन के ओडेसा बंदरगाह के पास व्यापारिक पोत एमवी गोल्डन लियो पर रूसी मिसाइल हमले में चार भारतीय नाविकों की मौत हो गई और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया. इस घटना के बाद भारत ने मंगलवार को रूसी चार्ज डी'अफेयर्स (सीडीए) को तलब किया. विदेश मंत्रालय (MEA) द्वारा इस बात की पुष्टि करने के बाद यह राजनयिक कदम उठाया गया कि 19 जुलाई की शाम को ओडेसा से रवाना होते समय वाणिज्यिक पोत पर हुए हमले में मारे गए लोगों में चार भारतीय नागरिक भी शामिल थे.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: गाजियाबाद में माता-पिता की हत्या

दिल्ली से सटे गाजियाबाद के क्रॉसिंग रिपब्लिक क्षेत्र में बेटों ने मां-बाप की पीट-पीट कर हत्या कर दी. पुलिस ने दोनों बेटों को हिरासत में ले लिया है. क्रॉसिंग रिपब्लिक के वीर नगर मौहल्ले से डायल 112 पर हत्याओं की सूचना मिली. पुलिस को मृतकों के किरायेदार ने फोन किया था और बताया कि उनके मकान मालिक गंगाशरण और उनकी पत्नी विमलेश का उनके दोनों बेटों दीपक और ललित के साथ झगड़ा हो गया. झगड़े में माता-पिता गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनकी उपचार के दौरान मौत हो गई.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: बागी सांसदों के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचे उद्धव ठाकरे

उद्धव ठाकरे गुट ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के छह बागी सांसदों के शिंदे शिवसेना में विलय को मंजूरी देने के फैसले के खिलाफ याचिका दायर की है. वरिष्ठ वकील देवदत्त कामत ने इसे संवैधानिक रूप से अहम मामला बताया - CJI ने कहा कि मामले को सुना जायेगा और जल्द सूचीबद्ध किया जाएगा.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: लोकसभा की कार्यवाही 12 बजे तक के लिए स्थगित

मानसून सत्र के दूसरे दिन की कार्यवाही शुरू होते ही स्थगित हो गई. लोकसभा में आज जैसे ही कार्यवाही शुरू हुई, विपक्षी सांसदों ने हंगामा और नारेबाजी शुरू कर दी. इसके चलते स्पीकर ओम बिरला की सदन की कार्यवाही को दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली के पास कोयले से भरी मालगाड़ी पटरी से उतरी

दिल्ली के पास कोयले से भरी मालगाड़ी के कई वैगन पटरी से उतर गए, जिससे रेल यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है. लखनऊ मेल और श्रमजीवी एक्सप्रेस जैसी कई ट्रेनें गाजियाबाद और डासना के पास फंस गईं हैं, जिससे यात्री परेशान हैं. हादसा देररात हुआ और सुबह 5 बजे से लखनऊ मेल डासना स्टेशन के पास खड़ी है. इसके आगे चल रही श्रमजीवी एक्सप्रेस के पहिए भी थम गए, जिसके बाद उसमें सवार कई यात्री उतरकर लखनऊ मेल में चढ़ गए.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: राज्यसभा में पेपर लीक मसले पर चर्चा की मांग

कांग्रेस सांसद सैयद नसीर हुसैन ने राज्यसभा में नियम 267 के तहत कामकाज रोकने का नोटिस दिया है और NEET UG 2026 पेपर लीक मामले पर चर्चा की मांग की है.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: संसद में एनडीए संसदीय दल की बैठक जारी

मानसून सत्र के दूसरे दिन की कार्यवाही शुरू होने से पहले संसद में एनडीए संसदीय दल की बैठक (मंगल मिलन) चल रही है इसमें प्रधानमंत्री मोदी भी मौजूद हैं जिन्होंने सत्र को लेकर एनडीए की रणनीति पर चर्चा की और सदस्यों को संबोधित करके सरकार की योजना भी बताई.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: जम्मू-कश्मीर के राजौरी में बाढ़ ने मचाया कहर

जम्मू-कश्मीर के राजौरी में बाढ़ का कहर देखने को मिला है. केंद्रीय विद्यालय के स्टाफ क्वार्टर क्षतिग्रस्त हुए हैं. बाढ़ का पानी परिसर में घुसने से स्थिति गंभीर हो गई. सूचना मिलते ही सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की बचाव टीम मौके पर पहुंची और विद्यालय के स्टाफ को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाकर सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया. एहतियात के तौर पर केंद्रीय विद्यालय में अवकाश घोषित किया गया, ताकि विद्यार्थियों और कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: अमेरिका की पूरी दुनिया में रहने वाले अमेरिकियों के लिए एडवाइजरी

अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने दुनिया भर में अमेरिकियों के लिए एक वर्ल्डवाइड नोटिस जारी किया है, जिसके अनुसार ईरान और उसके सहयोगी समूह दुनियाभर में कहीं भी अमेरिकी ठिकानों, दूतावासों, कारोबारों और यात्रियों को निशाना बना सकते हैं. पश्चिम एशिया में यात्रा में बाधा आने, उड़ानें रद्द होने और हवाई क्षेत्र बंद होने का खतरा बढ़ा है, इसलिए यात्रा टालने की सलाह दी गई है. यह चेतावनी हाल ही में तनाव बढ़ने के बाद जारी हुई सबसे व्यापक वैश्विक अलर्ट मानी जा रही है. यह कदम अमेरिकियों के लिए दुनिया भर में बढ़े जोखिम का संकेत है. अब अमेरिकियों के लिए ईरान से खतरा दुनिया में कहीं भी है.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: बिहार विधानसभा में आज पेश होंगे 8 प्रमुख विधेयक

बिहार विधानसभा के मानसून सत्र में आज सरकार कई महत्वपूर्ण विधेयक सदन में पेश करेगी. इनमें प्रशासनिक सुधार, निवेश, शहरी विकास, भूमि, शिक्षा और स्वास्थ्य से जुड़े प्रस्ताव शामिल हैं. सरकार का कहना है कि इन विधेयकों का उद्देश्य व्यवस्था को अधिक सरल, पारदर्शी और प्रभावी बनाना है. पूरे मानसून सत्र के दौरान कुल 13 विधेयक सदन में पेश किए जाने हैं.

आज पेश होने वाले प्रमुख विधेयक: बिहार जुआ प्रतिषेध विधेयक, बिहार ईज ऑफ़ डूइंग बिजनेस विधेयक, बिहार स्टांप संशोधन विधेयक, बिहार नगर विकास विधेयक, बिहार भूमि दाखिल-खारिज विधेयक, बिहार दुकान एवं प्रतिष्ठान अधिनियम विधेयक, बिहार निजी विश्वविद्यालय संशोधन विधेयक, बिहार चिकित्सा संशोधन विधेयक

ईज ऑफ डूइंग बिजनेस विधेयक पेश करने का राज्य सरकार का लक्ष्य बिहार में निवेश को बढ़ावा देना और उद्योगों के लिए प्रक्रियाओं को आसान बनाना है. प्रस्तावित बिहार ईज ऑफ़ डूइंग बिजनेस विधेयक के तहत उद्यमियों को जमीन, बिजली, अनुमतियों और अन्य सरकारी सेवाओं के लिए अलग-अलग विभागों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे. इसके लिए सिंगल विंडो सिस्टम लागू किया जाएगा, जिससे समयबद्ध और सरल तरीके से आवश्यक स्वीकृतियां और सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकेंगी.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: मुंबई में क्राइम ब्रांच ने दबोचे 37 अवैध बांग्लादेशी नागरिक

मुंबई क्राइम ब्रांच ने 37 बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है. दहिसर, कांदिवली, मलाड, कुर्ला, तिलकनगर और मानखुर्द इलाकों में कार्रवाई की गई. गिरफ्तार नागरिकों पर भारत में गैर-कानूनी तरीके से रहने का शक है. सभी के डॉक्यूमेंट्स का वेरिफिकेशन चल रहा है. शुरुआती जांच में पता चला है कि कई लोग गैर-कानूनी तरीके से भारत में आए हैं. पहले पश्चिम बंगाल के रास्ते घुसपैठ हो रही थी. अब खबर है कि घुसपैठिए असम बॉर्डर के रास्ते का ज्यादा इस्तेमाल कर रहे हैं. मुंबई क्राइम ब्रांच इस मामले में आगे की जांच कर रही है.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: संसद के मानसून सत्र का आज दूसरा दिन

आज संसद के मानसून सत्र का दूसरा दिन है और आज भी हंगामा होने के आसार हैं. बीते दिन विपक्ष के हंगामे के कारण पहले दिन के कामकाज नहीं हो पाए. आज दूसरे दिन गृह मंत्री अमित शाह राज्यसभा में वंदे मातरम् बिल पेश करेंगे. आज संसद में ही NDA के संसदीय दल की मीटिंग है तो कांग्रेस ने फ्लोर लीडर्स की मीटिंग बुलाई है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ